देश

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा के बीच Air India ने ढाका की सभी फ्लाइट्स की रद्द

Breaking News: बांग्लादेश में जारी प्रदर्शन और आगजनी के बीच एयर इंडिया ने ढाका जाने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी है। कंपनी ने कहा कि ढाका के लिए निर्धारित सभी फ्लाइट्स बुकिंग रद्द की जाती है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा जारी है। इसमें अब तक करीब 300 लोगों की मौत हुई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Breaking News: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एयर इंडिया ने ढाका के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी है। एयर इंडिया ने कहा कि बांग्लादेश में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

ढाका की सभी फ्लाइट्स रद्द

कंपनी ने कहा कि हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फ़र्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट शामिल है। कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

पीएम आवास पर भीड़ ने मचाया उत्पात

बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारी उग्र होकर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में घुस गए। हालांकि, भीड़ के पहुंचने से पहले ही शेख हसीना निकल चुकी थी। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए राजधानी की तरफ मार्च किया था।

कई दिनों से जारी है हिंसा

इससे पहले बांग्लादेश में कई हफ्तों तक हिंसक प्रदर्शन और सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव का सिलसिला जारी रहा था। विरोध प्रदर्शन जून के अंत में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था। छात्र सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। हालांकि ढाका विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों और पुलिस तथा सरकार समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article