Ahmedabad Plane Crash Victim Video: अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुआ विमान हादसा देश को झकझोर देने वाला है, इसी हादसे में एक मां की ममता और उसका दर्दनाक संघर्ष अब सबको रुला रहा है। नाम है सीता पटनी, मेघानी नगर में चाय की टपरी चलाती थी। हादसे के पहले बेटा मां को टिफिन देने आया था और मां थोड़ी दूर गई थी कि अचानक विमान गिरा… 15 साल का बेटा जहां बैठा था वहां आग के गुबार दिखाई देने लगे थे।
चंद सेकंडों में आग का ऐसा बवंडर उठा कि पूरा इलाका जलने लगा। और इस भीषण हादसे की चपेट में आ गया सीता का बेटा आकाश...
लेकिन मां ने हार नहीं मानी, सीता पटनी अपने बच्चे को बचाने के लिए उस आग के बवंडर से लड़ती रहीं…वो चीखती रहीं, दौड़ती रहीं, मदद की गुहार लगाती रहीं। लेकिन जब तक लोग पहुंचते, आकाश दम तोड़ चुका था।
सीता खुद भी 50 फीसदी तक जल चुकी है
सीता खुद भी 50 फीसदी तक जल चुकी है, उनका इलाज अहमदाबाद के उसी अस्पताल में चल रहा है उन्हें अब तक ये नहीं बताया गया है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

The most painful picture of Ahmedabad plane crash (3)
हर पल बेटे को बचाने की वो तस्वीर उनके ज़हन में है
आकाश की बहन काजल पटनी ने बताया– 'मेरी मां को भाई के बारे में अब तक कुछ नहीं बताया गया है… वो बुरी तरह से जल गई हैं… और हर पल बेटे को बचाने की वो तस्वीर उनके ज़हन में है। हमने DNA सैंपल दिया है… रिपोर्ट के बाद ही बेटे की बॉडी मिल पाएगी।'
