देश

Agra News: चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता, पुलिस ने सुरक्षित बचाया; मोटरबोट सेवा ठप होने से 150 गांवों के लोग परेशान

Agra News: चंबल नदी में मोटरबोट सेवा बंद होने पर विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता शेरा तोमर नदी में कूद गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

Image

चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता (फोटो- वायरल वीडियो X)

Agra News: आगरा के पास उसैथ घाट पर मोटरबोट सेवा बंद होने से पैदा हुआ आक्रोश उस समय बेहद गंभीर हो गया, जब मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता शेरा तोमर ने विरोध जताते हुए उफान मारती चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता के नदी में कूदते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्परता दिखाते हुए उन्हें नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

रक्षाबंधन पर फंसी महिलाएं

चंबल नदी में संचालित मोटरबोट में तकनीकी खराबी आने के कारण सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित करीब 150 गांवों के ग्रामीण भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोटरबोट सेवा बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण नदी पार कर अपने मायके या घर नहीं पहुंच सके। त्यौहार के समय अचानक यात्रा बाधित होने से UP और MP के सीमावर्ती ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है।

सेवा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

मोटरबोट सेवा को तुरंत बहाल कराने की मांग को लेकर MP के अम्बाह क्षेत्र के कांग्रेस नेता शेरा तोमर उसैथ घाट पर ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज होकर उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। कांग्रेस नेता ने जैसे ही नदी में छलांग लगी, वहां हड़कंप मच गया। गोताखोर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। जिसके बाद उन्हें नदी से निकाला गया।

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहारों और आम दिनों में आवागमन को देखते हुए मोटरबोट की वैकल्पिक व्यवस्था जल्द से जल्द शुरू की जाए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!