देश

भूकंप के बाद हालात पर अधिकारियों की करीबी नजर, Delhi-NCR भूकंप पर PM मोदी का ट्वीट

Delhi NCR Eartquake Today : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह आए भूकंप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। X पर अपने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद की स्थिति पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

Image

दिल्ली में भूकंप पर पीएम मोदी का ट्वीट।

Delhi NCR Eartquake Today : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह आए भूकंप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। X पर अपने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद की स्थिति पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। वह सभी लोगों को शांत रहने और सुरक्षा उपाय करने की अपील करते हैं। भूकंप के गुजर जाने के बाद संभव है कि और झटकें आएं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया। कई साल के बाद भूकंप का केंद्र दिल्ली रहा। इसकी वजह से यहां लोगों को झटके काफी देर तक महसूस हुए। लोग नींद में थे, झटकों ने उन्हें सोते हुए जगाया। लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए।

'लगा जमीन के अंदर से ट्रेन गुजरी हो'

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया कि हमें भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ऐसा लगा कि मानो यहां जमीन के अंदर कोई ट्रेन गुजर रही हो। यह सबकुछ हिल रहा था। गाजियाबाद के एक निवासी ने बताया कि उसने भूकंप के इतने तेज झटके कभी महसूस नहीं किए। पूरी इमारत हिल रही थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने बताया कि भूकंप के ये झटके बहुत कम समय तक आए फिर भी इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा थी। ऐसा लगा कि कोई ट्रेन बहुत तेज रफ्तार से गुजरी हो।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article