देश

अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025: बदलाव के ध्वजवाहक भारत के गुमनाम नायकों को किया गया सम्मानित

अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025 में देश के ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जो समाज में न सिर्फ बदलाव लेकर आए, बल्कि उन्होंने लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव भी डाला। नई दिल्ली में 12 श्रेणियों के अंतर्गत 13 ऐसी शख्सियतों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

Image

12 श्रेणियों में 13 शख्सियतों को अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया

Photo : Times Now Digital

देश के प्रमुख अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अडानी प्रस्तुत ‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ का आयोजन किया। इस राष्ट्रीय मंच पर 13 असाधारण शख्सियतों के अटूट साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ कार्यों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए शख्श वे हैं जिन्होंने समाज में बदलाव लाने के साथ ही अनेक लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला और सेवा, इनोवेशन तथा नेतृत्व की सच्ची भावना को मजबूत किया।

श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मांडविया ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अपने विशेष संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारे देश की असली ताकत उन गुमनाम नायकों के हाथों में है, जिनका योगदान अक्सर बिना किसी चर्चा के, चुपचाप सामने आता है। उन्होंने संघर्ष किया, प्रयास किए और अपने क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए जीवनभर समर्पण व प्रतिबद्धता दिखाई। यह हमारे देश की संस्कृति है, जहां देना उपहार नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है, और सह-अस्तित्व हमारे राष्ट्र का आदर्श है। ये लोग बिना पहचान की अपेक्षा के काम करते हैं, लेकिन उनके कार्य समाज को मजबूत करते हैं, दूसरों को प्रेरित करते हैं और उन मूल्यों को जीवित रखते हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से भारत को आकार दिया है।”

amazing Indians award Mansukh Mandaviya

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे

‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ में कुल 12 श्रेणियों के 13 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं — रामप्रसाद सरकार (कृषि), डॉ. तपेश माथुर (पशु कल्याण), रघु नरसिंगासा हुब्बल्ली (विकलांगता, समावेशन एवं एक्सेसब्लिटी), डॉ. शिवा बालक मिश्रा (शिक्षा एवं कौशल विकास), दीपक विश्वकर्मा (पर्यावरण एवं सतत विकास), डॉ. इस्सा फातिमा जैस्मिन एम. (खाद्य प्रबंधन एवं पोषण), मीरा सतपती (बालिका एवं महिला अधिकार सशक्तिकरण), कंचन गुप्ता (स्वास्थ्य देखभाल), एकता विवेक वर्मा और त्रिवेणी आचार्य (मानवाधिकार एवं विधिक सहायता), कुलदीप राज सक्सेना (ग्रामीण एवं झुग्गी विकास), राजशेखर राजू पोडिली (जल एवं स्वच्छता) और अंबिका पटेल (प्रौद्योगिकी आधारित सामाजिक नवाचार)।

विजेताओं का चयन एक बड़ी प्रक्रिया से हुआ। इसके निर्णायक मंडल में नीरजा बिरला, पद्मजा रूपारेल, संजीव बिखचंदानी, प्रसून जोशी और आशीषकुमार चौहान शामिल थे।‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ में उन लोगों का सम्मान किया गया जिन्होंने चुनौतियों को मात देकर दूसरों के जीवन में गहरा और स्थायी बदलाव लाया। उनके धैर्य और समर्पण ने भारत की प्रगति के ताने-बाने में प्रेरणा और सेवा की अमिट छाप छोड़ी

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article