Shubman Gill Sister Trolled: IPL 2023 में शुभमन गिल (Shubman Gill) सुर्खियों में बने हुए हैं, युवा ओपनर शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल-2023 (IPL 2023) के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हरा दिया, आरसीबी के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभमन गिल के साथ साथ उनकी बहन को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया, बताते हैं कि इसमें खुद को आरसीबी और टीम के पूर्व कैप्टन कोहली का फैंस बताने वाले लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) को लेकर सोशल मीडिया पर गलत कमेंट्स किए गए, वहीं इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ऐसे ट्रोलर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।
शुभमन ने आरसीबी के खिलाफ गुजरात को जीत दिला दी
शुभमन ने आईपीएल के लीग राउंड के आखिरी मैच में शतक लगाकर आरसीबी के खिलाफ गुजरात को जीत दिला दी। दिल्ली महिला आयोग ऐसे ट्रोलर्स के खिलाफ एक्शन की तैयारी कर रहा है जिन्होंने गिल की बहन को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया।
स्वाति मालीवाल बोलीं-ट्रोलर्स के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा कि गिल की बहन को लेकर अपशब्द कहने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'शुभमन गिल की बहन को अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक है क्योंकि जिस टीम को वो लोग फॉलो कर रहे थे, वो हार गई, इससे पहले हमने विराट कोहली की बेटी को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी, दिल्ली महिला आयोग उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा'
गौर हो कि शुभमन गिल आईपीएल के इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं, गिल ने अभी तक 14 मैचों में 680 रन बना डाले हैं जिसमें 2 सेंचुरी और 4 हॉफ सेंचुरू शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
