देश

Cockroach Janata Party की दिल्ली हाईकोर्ट में दस्तक! अभिजीत दीपके ने Twitter ब्लॉक को दी चुनौती

अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट मे याचिका दाखिल की है। हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है

Image

कॉकरोच जनता पार्टी (AI Image)

अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट मे याचिका दाखिल की है।हाल ही मैं केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को फर्जी वकीलों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़ी गतिविधियों के आरोपों की जांच के अनुरोध वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए टिप्पणी की कि 'इसके लिये इतना भावुक न हो'

सीजेपी एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मंच है जो हाल में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा है।प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता एन.के. गोस्वामी से कहा कि वह इस मुद्दे को 'इतने भावुक तरीके' से नहीं लें।

गोस्वामी ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश के स्पष्टीकरण के बावजूद एक विकृत और दुर्भावनापूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'इससे इतने भावुक न हों।'एक अन्य वकील ने कानून की फर्जी डिग्रियों के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच का अनुरोध करते हुए कहा कि अदालत में हुई बातचीत का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।प्रधान न्यायाधीश ने इसके जवाब में कहा, 'ऐसी कोई गंभीर आवश्यकता नहीं है। हम देखेंगे।'

'टिप्पणियों और विचारों का इस्तेमाल प्रचार अभियानों के लिए'

याचिका में अदालत की कार्यवाही के दौरान दिए गए मौखिक बयानों के कथित व्यावसायिक दोहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। इसमें फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल करके वकालत करने वाले कथित फर्जी वकीलों की जांच का भी अनुरोध किया गया है।

न्यायिक कार्यवाही के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए याचिका में दावा किया गया कि अदालती कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों और विचारों का इस्तेमाल प्रचार अभियानों के लिए किया जा रहा है।

'कॉकरोच' और 'परजीवी' जैसे शब्दों का जिक्र

प्रधान न्यायाधीश ने 15 मई को एक वकील के वरिष्ठ पदनाम से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान अपनी टिप्पणी में 'कॉकरोच' और 'परजीवी' जैसे शब्दों का जिक्र किया था जिसे लेकर पैदा हुए विवाद के बीच सीजेपी चर्चा में आई।प्रधान न्यायाधीश ने 16 मई को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्हें उन खबरों से बहुत दुख हुआ जिनके मुताबिक उन्होंने युवाओं की आलोचना की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए थे जो फर्जी डिग्रियों के माध्यम से विधि पेशे में प्रवेश कर रहे हैं और मीडिया के एक वर्ग द्वारा उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक के आवास पर पुलिस सुरक्षा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र में स्थित 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई ।सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम से चर्चा में आए अभिजीत दिपके को धमकी भरा संदेश मिलने के मामले के बाद अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। उनकी छत्रपति संभाजीनगर स्थित माता-पिता के घर के बाहर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। इस घटना के बाद शहर में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है और दिपके के परिवार की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख बन गया है।

अभिजीत दिपके को धमकी भरा संदेश

अभिजीत दिपके को एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें कहा गया था, 'अकाउंट डिलीट करके यह सब बंद कर दो, वरना तुम अमेरिका में हो तब भी तुम्हारे माता-पिता भारत में हैं।' इस मामले के सामने आने के बाद सामाजिक और राजनीतिक माहौल गर्मा गया था। विभिन्न स्तरों से पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की जा रही थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article