Kejriwal Ki 5 Guarantee in Haryana Polls: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बड़े-बड़े दावे सामने आ रहे हैं, बता दें कि हरियाणा में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीत केजरीवार दौरे पर हैं वहीं आप ने हरियाणा वालों को केजरीवाल की 5 गारंटी (Kejriwal Ki 5 Guarantee) पेश की हैं। AAP ने शनिवार को हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के लिए पांच 'केजरीवाल की 5 गारंटी' लॉन्च की।
AAP ने हरियाणा को मुफ्त बिजली देने का वादा किया और साथ ही मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया।हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य के लोगों के लिए पांच गारंटी लॉन्च करके चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री हरियाणा के पंचकूला में 'केजरीवाल की गारंटी' नाम के कार्यक्रम में शामिल हुईं। रैली में राज्यसभा सदस्य दुर्गेश पाठक और संजय सिंह भी मौजूद थे।
आप ने सत्ता में आने पर हरियाणा को मुफ्त बिजली देने का वादा किया। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज का भी आश्वासन दिया। पार्टी ने राज्य के युवाओं को नौकरी और हरियाणा की महिला मतदाताओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया।
आप द्वारा घोषित पांच गारंटी इस प्रकार हैं (five guarantees announced by the AAP)-
मुफ्त बिजली
24x7 मुफ्त इलाज (मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए)
मुफ्त शिक्षा
हरियाणा की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह
युवाओं को नौकरी
AAP ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है
इस बीच केजरीवाल कथित दिल्ली शराब आबकारी नीति मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। विपक्ष के इंडिया ब्लॉक का हिस्सा आप ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। खास बात यह है कि केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया है, जो राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी है बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने हैं।
