देश

आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार 25 मार्च को गुजरात के अमरेली में विजय विश्वास सभा में सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और खराब प्रशासन का मुद्दा उठाया। केजरीवाल ने पंजाब मॉडल का हवाला दिया और जनता से 'अपने लिए वोट' देने की अपील की और बदलाव का भरोसा दिलाया।

Image

गुजरात में बोले केजरीवाल आप के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार 25 मार्च को गुजरात के अमरेली में आयोजित ‘विजय विश्वास सभा’ में भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के 30 साल के शासन में गुजरात की जनता भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव का समय आ गया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है। पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है। अगर गुजरात में भी 'आप' के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा।'

केजरीवाल ने विशेष तौर पर सौराष्ट्र क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की जनता ने 2022 में भाजपा को भारी समर्थन दिया, लेकिन बदले में उन्हें भ्रष्टाचार, अपमान और समस्याएं ही मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों और पुलों की गुणवत्ता बेहद खराब है और किसानों को घोषित मुआवजा तक नहीं मिल रहा। आप संयोजक ने कहा कि किसानों की मूंगफली की फसल खराब होने के बावजूद राहत राशि उन तक नहीं पहुंची।

उन्होंने पंजाब मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों को मुफ्त बिजली, बेहतर सिंचाई व्यवस्था और फसल का समय पर भुगतान मिल रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब में 70 फीसद से ज्यादा खेतों तक नहर का पानी पहुंच चुका है और आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, यहां तक कि अपनी ही पार्टी के भ्रष्ट विधायक को जेल भेजा गया।

केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार किसी पार्टी या नेता के नाम पर नहीं, बल्कि अपने भविष्य के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पारंपरिक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो आम लोगों को सत्ता में भागीदारी दिलाती है।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी केवल वादे नहीं करती, बल्कि गारंटी देती है और उसे पूरा भी करती है। उन्होंने पंजाब में मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं का जिक्र किया। मान ने कहा कि गुजरात में भी ऐसी ही जनहितकारी नीतियां लागू की जा सकती हैं।

सभा के अंत में दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की और दावा किया कि अगर गुजरात में उनकी सरकार बनती है तो राज्य का विकास तेजी से होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article