ताजा खबर : Taza Khabar, 8 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
सादे समारोह में हुई निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की शादी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी एक सादे समारोह में की। सबसे बडी बात यह है कि इस शादी में कोई राजनीतिक दिग्गज शामिल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे, पढ़ें पूरी खबरOdisha Train Accident: जिस स्कूल को बनाया 'मुर्दाघर' वहां जाने को तैयार नहीं स्टूडेंट
Bhanga High School Odisha: ओडिशा में बहनागा उच्च विद्यालय के छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आने से डर रहे हैं। इस विद्यालय में रेल हादसे के बाद शव रखे गये थे, पढ़ें पूरी खबरबृजभूषण शरण सिंह के लिए बड़ी राहत
Wrestlers Protest: नाबालिग पहलवान के पिता ने मना कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। इससे साफ है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला कमजोर हो सकता है, पढ़ें पूरी खबरकोरोमंडल ट्रेन एक्सीडेंट से ठीक पहले के अंतिम क्षणों का Video आया सामने!
ओडिशा के बालासोर के बहानागा में घातक ट्रेन दुर्घटना से कुछ मिनट पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) के अंदर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, पढ़ें पूरी खबरशिखर धवन की पत्नी को दिल्ली की अदालत का आदेश, बेटे को भारत लेकर आएं
: दिल्ली की एक अदालत ने टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अलग रह रही पत्नी आयशा मुखर्जी (Aesha Mukerji) को आदेश दिया है कि वह अपने 9 साल के बेटे को एक पारिवारिक समारोह में भारत लाएं क्योंकि बच्चे पर सिर्फ मां का विशेष अधिकार नहीं होता है, पढ़ें पूरी खबरकोयला घोटाला: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से ED ने की 4 घंटे पूछताछ
कोयला घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रुजिरा एक परिपक्व लड़की है। अगर जरुरत पड़ी तो वह इस बारे में बात करेंगी, पढें पूरी खबरराघव चड्ढा के सरकारी घर का विवाद गहराया, बंगला आवंटन मामले में कोर्ट लेगी फैसला
पहली बार के सांसद की वजह से राघव चड्डा को टाइप पांच आवास मिलना था लेकिन टाइप सात आवास दे दिया गया था इसीलिए उन्हें आवास खाली करने का नोटिस दिया गया, पढ़ें पूरी खबरWTC Final 2023, IND vs AUS Live Score Day 2 Updates
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 469 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबरस्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी( Rahul Gandhi) के 'मोहब्बत की दुकान' (Mohabbat Ki Dukan) वाले नारे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि ये कैसा प्यार है जो सेंगोल का अपमान करता है? अपनी ही संसद का बहिष्कार करता है? पढ़ें पूरी खबरमदर डेयरी ने धारा तेल की कीमतों में 10 रुपये की कटौती का किया ऐलान
Mother Dairy cuts Dhara Edible Oil Prices: मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल ब्रांड धारा के तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि धारा के तेल नई MRP के साथ उनके तेल अगले हफ्ते से बाजार में पहुंच जाएंगे, पढ़ें पूरी खबरBihar: रोहतास में पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा, बांस से दिया जा रहा है खाना
बिहार के रोहतास से एक खबर सामने आई है, यहां सोन पुल के पिलर और स्लैब के बीच एक बच्चा फंस गया है जिसे बचाने की कोशिशें की जा रही है, NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, पढ़ें पूरी खबरमुंब्रा में उर्दू में लगा पोस्टर, मुस्लिम लड़कियों के लिए निर्देश
मुंबई में मुब्रा मुस्लिम इलाका है। यहां उर्दू में पोस्टर लगाया गया है जिसमें मुस्लिम लड़कियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माता-पिता को बताया गया है कि 18 से 20 साल की बेटियों के लिए क्या-क्या करना चाहिए, पढ़ें पूरी खबरनई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni Prime का सफल परीक्षण
भारत ने अपनी सुरक्षा स्थिति को मजबूत करते हुए नई मिसाइल का परीक्षण किया है। नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का गुरुवार को ओडिशा तट के एक द्वीप से सफल परीक्षण किया गया, पढ़ें पूरी खबरसीएम योगी ने बच्ची को दी चॉकलेट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अदालत परिसर में बुधवार को गोली लगने से घायल डेढ़ साल की बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। लखनऊ अदालत परिसर में माफिया संजीव माहेश्वरी जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और यह बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें3.6 लाख करोड़ के नोटों में से आधे बैंकों के पास आ गए वापस
19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों (Rs 2000 Note) को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे और लोग 23 मई से 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक शाखा में अन्य नोटों के बदले उन्हें चेंज करा सकते हैं। आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक बैंकरों ने खुलासा किया है कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा कराने की प्रोसेस में अधिकतर भारतीय 2000 रुपये के करेंसी नोटों को बदलने के बजाय जमा करना पसंद कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ेंसंजीव जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट
संजीव जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तार नहीं किए जाने की लगाई अर्जी पढ़ें पूरी खबरमृत यात्रियों की पहचान एआई के जरिए
Balasore Train Accident: एआई और सिम कार्ड के जरिए मृत यात्रियों की हो रही है पहचान पढ़ें पूरी खबरकेरल पहुंचा मानसून, आईएमडी ने की घोषणा
देर से ही सही मानसून ने दी दस्तक, आईएमडी ने मानसून के केरल पहुंचने की घोषणा की पढ़ें पूरी खबरJNU कैंपस में छात्राओं को चलती कार के अंदर खींचने की कोशिश
राजधानी की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम प्राय: किसी न किसी विवादों में आ ही जाता है। इस बार भी यहां पर एक ऐसी घटना घटित हुई जिसके बाद से छात्राओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है। दरअसल, मंगलवार देर रात यहां पर दो छात्राओं से छेड़छड़ करने के बाद उन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई। इस घटना में सिर्फ छेड़छाड़ ही नहीं बल्कि दूसरे छात्रों से मारपीट की बात भी बताई गई है। पूरी खबर पढ़ेंबोले जयशंकर- अर्थव्यवस्था पर हम डाल रहे अहम असर
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि विश्व का बड़ा हिस्सा अब हमारे हिंदुस्तान को विकासशील भागीदार के तौर पर देखता है और हम लोग इकनॉमी पर अहम असर डाल रहे हैं। उन्होंने इसके साथ जोर देते हुए यह भी बताया कि भारत किसी के दबाव में नहीं आता है। ये बातें गुरुवार (आठ जून, 2023) को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर कहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर बोले, "दुनिया का बड़ा हिस्सा अब भारत को एक विकासशील भागीदार के रूप में देखता है। हम अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं, जिसे दुनिया ने भी माना है।" पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की मुहिम
'अध्यादेश' की चोट को सह न पाए केजरीवाल !, जो पहले नहीं थे पसंद उनके दर लगा रहे हैं चक्कर पढ़ें पूरी खबरआरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव
आरबीआई (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखी गई है। अपनी जून बैठक में आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) समिति ने रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी या कटौती न करने का फैसला किया है। रेपो दरें आरबीआई द्वारा देश में बैंकों को लोन देते समय ली जाने वाली ब्याज दर है। पिछले 1 साल में आरबीआई ने हाई इंफ्लेशन के मद्देनजर फरवरी 2022 से रेपो दर में 250 आधार अंकों या 2.5% तक की बढ़ोतरी की है।आज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: Delhi-NCR में प्रचंड धूप
जून के पहले सप्ताह में मौसम ने जो मेहराबानी दिखाई थी वह खत्म हो गई है। बीते दो दिनों से राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा बढ़ेगा लेकिन राहत वाली बात यह है कि लोगों को लू के थपेड़ों से अगले चार-पांच दिनों तक राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जून के महीने में दिल्ली का तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। आम तौर पर जून के पहले सप्ताह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहता है और लोगों को लू (गर्म हवा) का सामना करना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड धूप
Delhi-NCR में लोगों का होने लगा प्रचंड धूप से सामना, मौसम पर IMD का ये है ताजा अपडेट पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: यूपी में गैंगवार का खतरा !
संजीव जीवा मर्डर के बाद यूपी में बढ़ा गैंगवार का खतरा ! जानें क्यों पढ़ें पूरी खबरये तीन सधे तो राजस्थान में खिल सकता है 'कमल'
सियासी लड़ाई में आप खुद कितने मजबूत हैं उससे भी अधिक यह समझना और परखना जरूरी है कि सामने वाला कितना मजबूत है। सियासी पिच पर वही दल कामयाब है जो अपनी मजबूती के साथ साथ विरोधी दल के बारे में भी आंकलन करता है। बात यहां राजस्थान की हो रही है, सचिन पायलट, कांग्रेस का हिस्सा बने रहेंगे या किसी और विकल्प के जरिए लोगों के बीच जाएंगे, फिलहाल संस्पेंस बना हुआ है। हां, अगर वो खुद के लिए अलग रास्ता चुनते हैं तो उसमें बीजेपी को उम्मीद नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ेंजम्मू में आज से श्रद्धालु करेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन
जम्मू में आज से श्रद्धालु भगवान तिरुपति के दर्शन कर सकेंगे। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा माजिन में निर्मित इस मंदिर का आज उद्घाटन करेंगे। उत्तर भारत में भगवान तिरुपति का यह पहला मंदिर है। टीटीडी के चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी ने पिछले महीने कहा था कि उन्होंने मंदिर निर्माण का काम करीब-करीब पूरा कर लिया है और मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आठ जून से खोल दिया जाएगा।आज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: सीहोर में 40 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन
सीहोर के मुंगालिया गांव में पिछले 40 घंटे से ढाई साल की सृष्टि को बचाने की कवायद जारी है। सृष्टि खेलते खेलते बोरवेल तक जा पहुंची थी और गड्डे में गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ वो करीब 29 फीट की गहराई में फंसी हुई थी। पोकलेन की मदद से बोरवेल के समानांतर गड्डे को खोद कर उस मासूम तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। पूरी खबर पढ़ेंअगले 48 घंटे में बहुत ही गंभीर रूप लेगा चक्रवाती तूफान
अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यह चक्रवाती तूफान अत्यंत भीषण रूप लेगा। अभी यह चक्रवात गोवा के पश्चिमी-दक्षिणपश्चिमी तट से करीब 870 किलोमीटर और मुंबई के दक्षिण पश्चिम तट से 930 किलोमीटर दूर है। विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में यह और प्रबल होगा और तीन दिनों में यह उत्तर-उत्तरपश्चिम तट के और करीब आएगा। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: आईपी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन
दिल्ली में इंद्र प्रस्थ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन आज होना है।आज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: बिपोरजॉय का ताजा हाल
साइक्लोन बिपोरजॉय तेजी से गोवा और मुंबई की तरफ आगे बढ़ रहा है।आज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: विदेश मंत्री की खास ब्रीफिंग
विदेश मंत्री एस जयशंकर मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज प्रेस को संबोधित करेंगे।आज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: सीहोर में रेस्क्यू ऑपरेशन
सीहोर में बोरवेल में गिरी मासूम को बचाने के लिए पिछले 35 घंटों से बचाव कार्य जारी है।आज की ताजा खबर 8 जून 2023 LIVE: 5 किसान संगठनों की मीटिंग
हरियाणा और पंजाब के बीच पानी बंटवारे पर बातचीत होगी,5 किसान संगठन मीटिंग भी करेंगे'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
विजय चौक पर विपक्षी दलों का धरना, राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सांसद; राहुल बोले- अब सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
© 2026 Times Horizon Private Limited
