आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 7 अप्रैल 2023: कोविड का नया वैरिएंट XBB.1.16 आया सामने
कोविड के नए वैरिएंट XBB.1.16 आए सामने
Covid new variant Arcturus: भारत में कोविड 19 के संक्रमणों की संख्या में उछाल आया है। इसको देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। इस बीच भारत में कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.16 ने दस्तक दे दी है। इस नए वैरिएंट को आर्कटुरस (Arcturus) के नाम से भी जाना जाता है। नए COVID मामलों में अचानक वृद्धि के बीच एक्सपर्ट्स ने बताया है कि वे नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं, जो पहले की वेब्स के दौरान नहीं देखे गए थे। इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि कोविड के ए वेरिएंट एक बार फिर बच्चों को शिकार बना रहा है। पढ़ें पूरी खबरभिंडरावाले की तरह दिखने के लिए अमृतपाल सिंह ने करवाई Cosmetic surgery!
Amritpal Singh: पिछले साल अगस्त में भारत लौटने से पहले, वारिस पंजाब दे के भगोड़े नेता अमृतपाल सिंह जॉर्जिया गया था। जहां उसने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। पढ़ें पूरी खबरCovid-19: चीनी रिसर्चर्स ने वुहान मार्केट से मिले डेटा का खुलासा किया
Covid 19 Data: चीनी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में वुहान मार्केट से लिए गए सैंपल से अपने निष्कर्षों का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को देश के घरेलू मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं। हालांकिनतीजों ने महामारी की शुरुआत के सवाल को हल नहीं किया, लेकिन इससे महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जो शोधकर्ताओं को कोविड की उत्पत्ति का पता लगाने में मदद कर सकती है। यह पहली बार है कि वुहान वेट मार्केट से मिले जैविक सबूतों का कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है और नतीजे 5 अप्रैल को नेचर में प्रकाशित किए गए थे। पढ़ें पूरी खबरसुपर जाएंट्स और सनराइर्ज हैदराबाद के बीच
आईपीएल के 10मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइर्ज हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। देखें लाइव स्कोरCope India Exercise में भारत की ताकत देख डर जाएगा चीन-पाक
Cope India Exercise: भारत ने अब LAC पर अपनी सतर्कता बढ़ाने के साथ पूर्वी सीमा से सटे समुद्री विस्तार से भी चीन को दूर रखने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत पहली बार एक ऐसा युद्धाभ्यास शुरू करने वाला है जो होगा तो LAC के नज़दीक लेकिन यहां से उड़ने वाले फाइटर बंगाल की खाड़ी के ऊपर अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। इस युद्धाभ्यास का नाम है Cope India। पढ़ें पूरी खबरकोरोना के मामलों में चिंताजनक वृद्धि
Covid 19 Guidelines: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन पिछले दिन के मुकाबले कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की और सर्तक रहने की अपील करते हुए कोविड गाइडलाइंस जारी कीं। पढ़ें पूरी खबरअल-अक्सा मस्जिद विवाद क्या है
यरूशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद को लेकर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष एक बार फिर शुरू हो गया। गत बुधवार को इजरायली पुलिस की मस्जिद पर रेड और वहां हुए बवाल के बाद फिलिस्तीन की तरफ से इजरायल पर रॉकेट दागे गए जिसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी एवं अन्य इलाकों में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। रिपोर्टों की मानें तो इजरायल के हवाई हमले लेबनान में भी हुए हैं। पूरी खबर पढ़ेंभाजपा में शामिल हुए किरण कुमार रेड्डी
संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। जोशी ने इस मौके पर रेड्डी को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। पार्टी मुख्यालय में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम का स्वागत पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। रेड्डी के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एके अंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ेंजेल में बंद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनकी शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। सिसोदिया ने पीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि भारत की प्रगति के लिए एक शिक्षित पीएम होना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ेंभोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद से हुई है। आकांक्षा दुबे के परिवार ने अभिनेत्री के सुसाइड के पीछे समर सिंह का हाथ होने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि समर सिंह के साथ आकांक्षा की अनबन चल रही थी। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होने के बाद समर सिंह फरार था और छिपता फिर रहा था। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 7 अप्रैल 2023 LIVE: सरेंडर करेगा अमृतपाल!
23 दिन के बाद भी वारिस पंजाब दे(waris punjab de) का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के कब्जे से बाहर है। इस तरह की खबरें पहले भी आई थीं कि वो सरेंडर कर सकता है। अब एक बार फिर उसके सरेंडर की अटकलें तेज हो गई हैं पूरी खबर पढ़ें ।क्या बिहार में नीतीश-तेजस्वी के लिए खतरा बन रहे हैं 'PK'
प्रशांत किशोर ने पिछले साल ऐलान किया था कि 2 अक्टूबर 2002 से वो पश्चिमी चंपारण ते भितिहरवा से पूरे बिहार को जन सुराज यात्रा(Jan Suraj Yatra) के जरिए जागरुक करेंगे इस समय उनकी यात्रा पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान होते हुए सारण जिले में हैं। जिस एमएलसी उम्मीदवार अफाक अहमद की हुई है उनका भी नाता सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से है। पूरी खबर पढ़ेंतेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना संक्रमण की संख्या 5000 के पार चली गई है। यह बीते साल 22 सितंबर के बाद संक्रमण का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। कोविड संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल, दिल्ली हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के राज्यों में सामने आए हैं। देश में संक्रमण की संख्या में हो रहे इजाफे को देखकर केंद्र सरकार गंभीर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना से निपटने की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे। पूरी खबर पढ़ेंभारत और अमेरिका चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर रहे हैं: संधू
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के तौर पर भारत और अमेरिका मौजूदा समय की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। न्यू हैम्पशायर स्टेट असेंबली को संबोधित करते हुए संधू ने कहा कि भारत आज भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच "स्थिरता का प्रकाशस्तंभ, वैश्विक आर्थिक विकास का अग्रदूत, जटिल चुनौतियों के समाधान प्रदाता" के रूप में खड़ा है।आज की ताजा खबर 7 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली: रोहिणी में आग से तीन लोगों को बचाया गया
उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में आग लगने के बाद दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली की दीप विहार के एक घर में आग लग गई है। घर में कुछ लोग फंसे थे। अधिकारी ने बताया कि आग घर की पहली मंजिल में लगी थी और सीढ़ियों और ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर गया था।नसीरूद्दीन चिश्ती ने कनाडा के एक मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की
अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष नसीरुद्दीन चिश्ती ने बृहस्पतिवार को कनाडा स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "यह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है कि दुनिया के तथाकथित सबसे सभ्य और उन्नत देशों में इस तरह की असभ्य घटनाएं हो रही हैं।" अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी ने कहा, "हम, भारत के लोग इस अपराध के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग में हमारी सरकार के साथ हैं।"भारत में कोविड-19 के 38.2 प्रतिशत मामले एक्सबीबी.1.16 स्वरूप के: बुलेटिन
देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप एक्सबीबी.1.16 का उभार देखा गया है और अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत इसी स्वरूप के हैं। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी) के नए बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बृहस्पतिवार को जारी 27 मार्च के बुलेटिन में कहा गया है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक एकत्र किए गए नमूनों में से एक्सबीबी सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमीक्रोन उपस्वरूप रहा है।आज की ताजा खबर 7 अप्रैल 2023 LIVE: अतीक अहमद की पत्नी की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज
प्रयागराज की सांसद/विधायक अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत की अर्जी बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद अग्रहरि ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के मामले में एमपी /एमएलए न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत के प्रार्थना पत्र को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
राहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
