क्राइम

Amritpal Singh: भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए अमृतपाल सिंह ने करवाई Cosmetic surgery!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 09:13 PM IST

Amritpal Singh: खालिस्तानी अमृतपाल सिंह क़रीब 20 दिनों से फरार है। अब रिपोर्ट आ रही है कि अमृतपाल ने भिंडरावाले कि तरह दिखने के लिये कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। कहा जा रहा है कि इसमें उसकी मदद पाकिस्तान ने की थी। भिंडरावाले की तरह अमृतपाल इसलिए दिखना चाहता था ताकि वो पंजाब ये युवाओं को अपनी ओर खींच सके।

Amritpal Singh: पिछले साल अगस्त में भारत लौटने से पहले, वारिस पंजाब दे के भगोड़े नेता अमृतपाल सिंह जॉर्जिया गया था। जहां उसने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी।

सूत्रों ने कहा कि अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी, जो अब डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं, ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है। अमृतपाल सिंंह ने जॉर्जिया में लगभग दो महीने बिताए थे।

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। उसके चाचा हरजीत सिंह और दलजीत सिंह कलसी सहित उनके आठ करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है। हाल ही में खुफिया अधिकारियों की एक टीम इनसे पूछताछ करने के लिए डिब्रूगढ़ गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, जब अमृतपाल सिंह दुबई में था, तब वह खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के भाई जसवंत सिंह रोडे और आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा के संपर्क में था। जिसके पाकिस्तान में होने की खबर है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article