आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, लेकिन कहा- अमेरिका के आग नहीं करेंगे आत्मसमर्पण... युद्ध के बीच भारत में घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा
आज की ताजा खबर लाइव, 7 मार्च 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ईरान युद्ध], [LPG की कीमत], [कोच्चि में ईरानी जहाज] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: भारत ने ईरानी युद्धपोत IRIS लवन को कोच्चि में डॉक करने की इजाजत दे दी है, जबकि कुछ दिन पहले US ने श्रीलंका के पास आइरिस डेना फ्रिगेट को टॉरपीडो मारकर डुबो दिया था। उधर, सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी वेस्ट एशिया में तनाव और रुकावटों की वजह से ग्लोबल एनर्जी की लागत में बढ़ोतरी को दिखाती है, जो ग्लोबल तेल और गैस सप्लाई चेन के लिए जरूरी इलाका है। पढ़ें- देश विदेश की अन्य बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, लेकिन कहा- अमेरिका के आग नहीं करेंगे आत्मसमर्पण... युद्ध के बीच भारत में घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा
- भारत में LPG की कीमत बढ़ीं
-भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया
बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर
निर्वाचन आयोग के अनुसार, रवि लामिछाने द्वारा 2022 में गठित आरएसपी ने अब तक घोषित 50 सीटों के परिणाम में से 39 सीट जीत ली हैं जिनमें काठमांडू जिले के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में इसकी प्रचंड जीत शामिल है, तथा अन्य 80 सीट पर आगे है।
पार्टी ने बलेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया था और मधेश के धनुषा जिले के जनकपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। वह संबंधित प्रांत में सूपड़ा-साफ करती दिख रही है।
’बालेन’ के नाम से मशहूर बालेंद्र शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को ’’मधेश का बेटा’’ बताया था और पार्टी ने ’’अबकी बार बालेंद्र सरकार’’ का नारा दिया था।
मधेश प्रांत के आठ जिलों की कुल 32 सीटों में से, आरएसपी ने सात सीट जीत ली हैं और 23 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।
चुनाव के परिणामों और रुझानों के अनुसार, पार्टी काठमांडू घाटी में भी सूपड़ा साफ कर रही है। इसने काठमांडू जिले की सभी 10 सीट, भक्तपुर की दो सीट और ललितपुर जिले की एक सीट जीत ली है।
दुबई और विमानन कंपनी एमिरेट्स ने कहा- ‘उड़ान सेवाएं' शुरू करेंगे
इस खबर से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुशी की लहर दौड़ गई, जहां यात्री एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद इस विशाल परिसर में सुरंगों में शरण लिए हुए थे।
अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हवाई अड्डे पर कोई हमला या कोई क्षति हुई थी या नहीं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी भारी जीत की ओर अग्रसर, बालेंद्र शाह बन सकते हैं नेपाल के अगले प्रधानमंत्री
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग के पास कुल 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से 161 निर्वाचन क्षेत्रों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आरएसपी ने छह सीटें जीती हैं और 109 अन्य सीट पर आगे चल रही है।
हाल ही तक काठमांडू के महापौर रहे बालेंद्र शाह, झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष ओली के गढ़ में उनसे आगे चल रहे हैं। शाह को अब तक 15 हजार से अधिक वोट मिल गए हैं, जबकि ओली को अब तक केवल 3,300 वोट मिले हैं।
’बालेन’ के नाम से जाने जाने वाले 35 वर्षीय इंजीनियर के नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना है, जो स्थापित दलों के प्रति जनता की अस्वीकृति के भाव को दर्शाता है। नेपाल में पिछले 18 वर्षों में 14 सरकारें बन चुकी हैं।
भारत इस चुनाव पर करीब से नजर रख रहा है, जो राजनीतिक रूप से अस्थिर हिमालयी देश में एक स्थिर सरकार की उम्मीद कर रहा है ताकि दोनों पक्षों के बीच विकासात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहा, "हम पारस्परिक लाभ के लिए अपने दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत बहुआयामी संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए नेपाल की नई सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"
उन्होंने कहा कि भारत ने "नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का लगातार समर्थन किया है और अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, इन चुनावों के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध के अनुसार साजोसामान संबंधी आपूर्ति प्रदान की है"।
नेपाली कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं जबकि सीपीएन-यूएमएल 11 सीट पर आगे है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने दो सीट जीती है। श्रम संस्कृति पार्टी भी छह सीट पर आगे है।
इतिहास रचने के लिए न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा भारत को
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत को 19 नवंबर 2023 को बड़ा झटका लगा था जब वह ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप का फाइनल हार गया था। तब भारत ने भावुक नम आंखों वाले रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखा था।
केवल भारतीय टीम ही नहीं बल्कि स्टेडियम में मौजूद 93000 दर्शक भी सन्न रह गए थे। भारत ने हालांकि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतकर इसकी काफी हद तक भरपाई कर दी थी।
अब खेल के सबसे छोटे प्रारूप की भारतीय टीम सूर्यकुमार की कप्तानी में खिताब का बचाव करने और इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश करेगी।
एक कुशल बल्लेबाज और चतुर कप्तान सूर्यकुमार न केवल कप्तान के रूप में अपनी खुद की विरासत बनाने के लिए उत्सुक होंगे, बल्कि वह 19 नवंबर 2023 की पीड़ा को भी खत्म करना चाहेंगे।
सूर्यकुमार और उनके साथी ठीक 364 दिन पहले नौ मार्च, 2025 को भारत की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की लगभग इसी टीम के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे। भले ही वह टूर्नामेंट 50 ओवर का था। सूर्यकुमार उस टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन दुबई में मिली उस एकतरफा जीत से उन्हें हौसला मिल सकता है।
फाइनल जीतने के लिए साहस के अलावा किस्मत का साथ भी जरूरी होता है। खेल एकदम ’परफेक्ट’ होना जरूरी नहीं है, लेकिन सही समय पर सही चीजें होनी चाहिए।
मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत की जीत तब लगभग तय हो गई थी जब हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया था। भारत रविवार को न्यूजीलैंड की ऐसी किसी भी गलती का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
भारत को अब तक इस टूर्नामेंट में किस्मत का साथ मिला है। अगर वह खिताब जीत जाता है तो उन्हें सराहना मिलेगी लेकिन अगर वह हार जाते हैं तो फिर बहुत बड़ा बवाल मच सकता है।
सूर्यकुमार ने पिछले दो वर्षों में टीम का बहुत अच्छी तरह से नेतृत्व किया है, भले ही एक बल्लेबाज के रूप में वह उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाए। रविवार का दिन उनके करियर के लिए निर्णायक क्षण होगा। अगर उनकी टीम खुशगवार मौसम में अच्छा प्रदर्शन करती है तो उनकी सारी नाकामियां पल भर में भुला दी जाएंगी।
लेकिन भारत के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि किसी भी दिन फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन या मैट हेनरी जैसे खिलाड़ी अपनी क्षमता से कहीं बेहतर प्रदर्शन करना जानते हैं। मिचेल सैंटनर या ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी जानते हैं कि एक मजबूत टीम के खिलाफ किस तरह से चुनौती का सामना करना होता है।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा ’अहमदाबाद का सरदार’ होगा। इस सरदार का नाम जसप्रीत बुमराह है। फाइनल में बुमराह के चार ओवर एक बार फिर दोनों टीमों के बीच निर्णायक साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में इसका कड़वा अनुभव हुआ था।
भारत के महानतम तेज गेंदबाज को ज्यादातर विपक्षी टीम की पारी के आखिर में इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन रविवार को यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सेमीफाइनल में 33 गेंदों में 100 रन बनाने वाले एलन के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे या नहीं।
अर्शदीप सिंह या हार्दिक पंड्या की नई गेंद की लेंथ शायद बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल साबित हो सकती है और ऐसे में बुमराह को शुरू में गेंदबाजी के लिए बुलाना सही फैसला होगा क्योंकि वह दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं।
लेकिन जैसा कि फिलिप्स ने शुक्रवार को कहा था, ’’जसप्रीत बुमराह भी इंसान हैं। उनका भी हमारी तरह कभी-कभी खराब दिन हो सकता है।’’
अभिषेक शर्मा अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनको अंतिम एकादश में बनाए रखने पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी तकनीकी खामियां उजागर हो गई हैं और अगर वह फाइनल खेलते हैं तो ऑफ-स्पिनर कोल मैककॉन्ची को शुरू में ही गेंदबाजी के लिए बुलाया जा सकता है। अगर उन्हें टीम से बाहर किया जाता है, तो मध्य क्रम बहुत लंबा हो जाएगा और रिंकू सिंह भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।
भारत के लिए एक और बड़ी चिंता वरुण चक्रवर्ती का लगातार असफल रहना है। वह अब पहले की तरह बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ सकता है। अभी तक टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेलने वाले कुलदीप यादव उनकी जगह पर अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, इश सोढ़ी।
मैच शुरू होने का समय: शाम सात बजे।
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग ठुकरायी, पड़ोसी देशों से माफी मांगी
राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यह टिप्पणी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व ’रिकॉर्डेड’ संबोधन में की।
उन्होंने क्षेत्रीय देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी और कहा कि तेहरान हमलों को रोक देगा। उन्होंने संकेत दिया कि ये हमले सैन्य अधिकारियों के बीच सूचनाओं के गलत संचार के कारण हुए थे।
उनका यह बयान उस समय प्रसारित हुआ जब शनिवार सुबह बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर बार-बार हमले किए गए।
जम्मू कश्मीर के डोडा में जेल में बंद कैदी को मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश नाकाम
अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी जिला जेल भद्रवाह में पहुंचाए गए विभिन्न पार्सल की नियमित जांच के दौरान हुई।
अधिकारियों के अनुसार यह पार्सल एक ऐसे कैदी को देने के लिए भेजा गया था, जो जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पिछले एक महीने से जेल में बंद है। वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके का रहने वाला है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पार्सल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद अधिकारियों ने मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल के भीतर मोबाइल फोन तस्करी के प्रयास करने में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार की हत्या के मामले में बरी
अदालत ने डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के सात साल से अधिक समय बाद बरी किया।
खुराना ने कहा, ’’अदालत ने राम रहीम सिंह को पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी कर दिया है।’’
सिंह और तीन अन्य लोगों को हरियाणा के सिरसा में पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में दोषी ठहराया गया था। छत्रपति को अक्टूबर 2002 में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी, जब उनके अखबार ’पूरा सच’ ने एक गुमनाम पत्र प्रकाशित किया था जिसमें सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिला अनुयायियों के कथित यौन शोषण का जिक्र किया गया था।
सिंह को 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में भी 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में रखा गया।
ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार
मोदी ने इजराइल की दो दिवसीय यात्रा की थी जो 26 फरवरी को समाप्त हुई। उसके दो दिन बाद, इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य आक्रमण शुरू किया जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई।
’रायसीना डायलॉग’ में डिजिटल तरीके से भाग लेते हुए सार ने कहा कि इजराइल के मोदी और भारत के साथ "बहुत अच्छे संबंध" हैं जो पिछले कुछ वर्षों में और प्रगाढ़ हुए हैं।
उन्होंने कहा, ’’लेकिन हम प्रधानमंत्री मोदी को इस बारे में जानकारी नहीं दे सके क्योंकि यह फैसला शनिवार सुबह लिया गया।’’
उन्होंने संकेत दिया कि हमला शुरू करने का निर्णय अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के कारण लिया गया।
सार ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी है, वह बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है और हिजबुल्लाह, हमास और हूतियों का समर्थन कर रहा है।
उन्होंने कहा, "शायद हम ईरान में शासन में बदलाव देख सकेंगे।’’
रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी जिससे तेहरान को अमेरिकी सेना पर हमला करने में मदद मिल सकती है: सूत्र
दोनों अधिकारियों को इस संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि रूस, ईरान को दी गयी जानकारी के संबंध में क्या निर्देश दे रहा है।
उन्होंने कहा कि फिर भी, ऐसे संकेत हैं कि रूस ने उस युद्ध में शामिल होने की कोशिश की है जिसे अमेरिका और इजराइल ने एक सप्ताह पहले ईरान के खिलाफ शुरू किया था।
रूस उन कुछ देशों में से एक है जिनके ईरान के साथ दोस्ताना संबंध हैं।
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा हुआ
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी (जिसका इस्तेमाल उज्ज्वला लाभार्थियों के अलावा आम घरेलू उपभोक्ता अपनी रसोई में करते हैं) का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। एक साल से भी कम समय में कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
इस उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद की गई है।
उन्होंने कहा कि कीमत बढ़ने के बावजूद पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में रसोई गैस की कीमत सबसे कम है।
वेबसाइट के अनुसार, कीमत में यह बढ़ोतरी आज यानी सात मार्च से प्रभावी है।
कीमत में 11 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
आईओसी की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये की हो गई है।
स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों के आधार पर राज्यों में दरें अलग-अलग होती हैं।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों यानी 2016 में योजना शुरू होने के बाद से मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को एक साल में 12 बार 14.2 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी।
होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 114.5 रुपये बढ़ाई गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये है। यह बढ़ोतरी एक मार्च को 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 28 रुपये बढ़ाए जाने के बाद की गई है।
इस साल वाणिज्यिक एलपीजी की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की ‘अनुमति' दी: अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को ’फॉक्स बिजनेस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ’’दुनिया में तेल की पर्याप्त आपूर्ति है। वित्त मंत्रालय ने भारत में हमारे सहयोगियों को उस रूसी तेल की खरीद शुरू करने की कल सहमति दे दी जो पहले से समुद्र में है।’’
उन्होंने कहा, ’’भारतीयों ने बहुत अच्छा सहयोग दिया। हमने उनसे कहा था कि वे प्रतिबंधित रूसी तेल की खरीद बंद कर दें। उन्होंने ऐसा किया। वे इसकी जगह अमेरिकी तेल लेने वाले थे लेकिन दुनिया भर में तेल की अस्थायी कमी को दूर करने के लिए हमने उन्हें रूसी तेल स्वीकार करने की अनुमति दे दी है। हम रूसी तेल के अन्य प्रकारों से भी प्रतिबंध हटा सकते हैं।’’
नेपाल चुनाव: आरएसपी के बालेंद्र शाह ने 18 जीत पर दर्ज की, 99 पर आगे
राजनीतिक रूप से अस्थिर राष्ट्र में स्थापित राजनीतिक दलों के प्रभुत्व को ध्वस्त करते हुए आरएसपी के इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना है।
नेपाल के निर्वाचन आयोग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, आरएसपी ने 18 सीट पर जीत दर्ज की है और 99 अन्य सीट पर पार्टी आगे है।
भारत इस चुनाव पर करीब से नजर रख रहा है। वह राजनीतिक रूप से अस्थिर हिमालयी देश में एक स्थिर सरकार की उम्मीद कर रहा है ताकि दोनों पक्षों के बीच विकासात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहा, ’’हम पारस्परिक लाभ के लिए अपने दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत बहुआयामी संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए नेपाल की नयी सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’’
उन्होंने कहा कि भारत ने ’’नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का लगातार समर्थन किया है और अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, इन चुनावों के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध के अनुसार साजोसामान संबंधी आपूर्ति प्रदान की है’’।
वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का निधन
बारेठ का अंतिम संस्कार शनिवार को बाद में जयपुर में किया जाएगा।
उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ’’बारेठ निमोनिया से पीड़ित होने के कारण पिछले कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार रात को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।’’
बारेठ ने लंबे समय तक बीबीसी में काम किया और बाद में वह राज्य के सूचना आयुक्त भी रहे।
गाड़ियां जलाईं, सड़कें जाम कीं: दिल्ली के उत्तम नगर में विरोध प्रदर्शन
न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि परिवार एक तरफ जूझ रहा है, वहीं शुक्रवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे विरोध प्रदर्शन किया और तरुण की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया
IRIS लवन, एक एम्फीबियस वॉरफेयर वेसल, पिछले महीने भारत द्वारा होस्ट किए गए इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने के लिए इस इलाके में था। यह बुधवार को कोच्चि में डॉक किया गया। सही उसी दिन जिस दिन फ्रिगेट IRIS डेना श्रीलंका के तट से लगभग 19 नॉटिकल मील दूर डूबा दिया गया, जिसमें 87 नाविक मारे गए थे और US-ईरान संघर्ष काफी बढ़ गया था।
गुरुवार को, श्रीलंकाई अधिकारियों ने एक और ईरानी युद्धपोत IRIS बूशहर को देश में पनाह लेने की इजाज़त दी और उसके 208 क्रू मेंबर को एक नेवल कैंप में ठहराया। IRIS बूशहर ने भी भारत के इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लिया था और इंजन में दिक्कत आने के बाद श्रीलंका के एक पोर्ट में घुसने की इजाजत मांगी थी।
भारत में LPG की कीमत बढ़ीं
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अनुसार, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।
दूसरे बड़े शहरों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंबई में कीमत बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में अब इसकी कीमत लगभग 939 रुपये है। चेन्नई में, बदली हुई कीमत 928.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।
इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी वेस्ट एशिया में तनाव और रुकावटों की वजह से ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में बढ़ोतरी को दिखाती है। वेस्ट एशिया ग्लोबल तेल और गैस सप्लाई चेन के लिए बहुत जरूरी इलाका है।
बढ़ोतरी के बावजूद, अधिकारियों का कहना है कि भारत में कुकिंग गैस की कीमतें कई पड़ोसी देशों की तुलना में कम हैं।
यह बढ़ोतरी एक साल से भी कम समय में घरेलू LPG की कीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है। पिछली बढ़ोतरी अप्रैल 2025 में हुई थी, जब कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लोकल टैक्स और VAT के आधार पर अलग-अलग राज्यों में रेट थोड़े अलग-अलग होते हैं।
