LIVEताजा खबर : पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च

ताजा खबर : पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 7 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: देश के सबसे नए राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने के तीन दिन बाद रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में गुरूवार को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रेवंत रेड्डी के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली वहीं तिजारा सीट से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है गौर हो कि राजस्थान का CM बनने की अटकलों के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी से जीतने वाले प्रत्याशियों में सांसद बाबा बालकनाथ का नाम भी शामिल है उधर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 को एक भव्य अभिषेक समारोह होने जा रही है इसमें 7000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। समारोह में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आमंत्रित लोगों में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी शामिल हैं, इस लिस्ट में अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए लोगों को दिल जीत लिया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में उन्होंने सांसदों से आग्रह किया की उन्हें 'आदरणीय मोदी जी' या फिर 'मोदी जी' कहकर संबोधित न किया करें। उन्हें सिर्फ मोदी कहें,
पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi) ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की, इसे खासा अहम बताया जा रहा है,
पढ़ें पूरी खबरभारत ने किया बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च
भारत ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। यह मिसाइल 1000 किलो तक के परमाणु हथियारों के साथ 7000 किलोमीटर तक मारक क्षमता से लैस है,
पढ़ें पूरी खबर नवाब मलिक को लेकर महाराष्ट्र में बवाल
देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को पत्र लिखकर कहा है कि नवाब मलिक पर जब गंभीर आरोप हैं तो उन्हें महागठबंधन में शामिल करना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा, सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन देश महत्वपूर्ण है,
पढें पूरी खबरकाशी में दिल दहला देने वाली घटना, एक नहीं चार टूरिस्टों ने की आत्महत्या
वाराणसी में गुरुवार की शाम सामूहिक आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथापुरा इलाके में चार लोगों ने खुदकुशी कर ली है,
पढ़ें पूरी खबरमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मे CM चयन पर आया ये अपडेट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में जारी बैठकों के दौर के बीच यह बताया जा रहा है कि पार्टी तीनों राज्यों के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर सकती है,
पढ़ें पूरी खबरबीएसपी सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा सांसद बिधूड़ी ने मांगी माफी
रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में 'चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जिस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया था,
पढ़ें पूरी खबरPak ने दी इतिहास की दुहाई, विदेश मंत्रालय ने फिर लताड़ा
पाकिस्तान द्वारा अमित शाह के पीओके को लेकर दिए गए बयान को खारिज करने के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है,
पढ़ें पूरी खबरRajasthan CM:वसुंधरा के बेटे दुष्यंत पर विधायकों की बाड़ेबंदी का आरोप
राजस्थान में सीएम फेस ढूंढने की कवायद के बीच बीजेपी के पांच विधायकों के रिजॉर्ट में ठहरने से 'लॉबिंग' की अटकलें सामने आ रही हैं,
पढ़ें पूरी खबरमुझे 'आदरणीय' या 'मोदी जी' मत कहो, सांसदों से बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उन्हें 'आदरणीय' या 'मोदी जी' कहकर संबोधित करने से उनके और देश के लोगों के बीच दूरियां बढ़ती हैं। मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं और लोग मुझे मोदी नाम से पहचानते हैं,
पढ़ें पूरी खबरबाबा बालकनाथ ने छोड़ी सांसदी, सौंपा इस्तीफा
तिजारा सीट से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath) ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा (Quits MP) दे दिया,
पढें पूरी खबरगिरिराज सिंह पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने बुधवार को सदन में देश की आर्थिक स्थिति पर एक चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था,
पढ़ें पूरी खबर बाढ़: चेन्नई, उपनगरों के कुछ हिस्सों में स्थिति गंभीर
मिचौंग के कारण मूसलाधार बारिश होने के कुछ दिनों बाद आज चेन्नई के कुछ हिस्सों और आसपास के जिलों के उपनगरों में पानी भर गया, जिससे महानगर और इसके आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तूफान मंगलवार को आंध्र प्रदेश में तट को पार कर गया और चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। चक्रवात के प्रभाव से चार दिसंबर को उक्त चार जिलों में भारी बारिश हुई। सरकार ने कहा कि राहत गतिविधियां तेज कर दी गई हैं और चेन्नई में विभिन्न स्थानों पर जमा पानी को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। वेलाचेरी और पश्चिम तांबरम के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी जलभराव हो गया, यहां पल्लीकरनई क्षेत्र में खाद्यान्न के पैकेट हवाई जहाज से गिराए गए।
तमिलनाडु : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित उत्तरी तमिलनाडु का हवाई सर्वेक्षण किया तथा चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बातचीत की। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रभावित चेन्नई और इसके आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सिंह ने यहां सचिवालय में स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान सिंह को चक्रवात, इससे हुए नुकसान और केंद्र से अपेक्षित आवश्यक राहत के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन भी रक्षा मंत्री के साथ मौजूद थे।
राज्यसभा में भाजपा सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया
प्रधानमंत्री मोदी के प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में प्रवेश करते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को उच्च सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही में भाग लेते हैं। बृहस्पतिवार को उनके विभागों से संबंधित प्रश्न सूचीबद्ध होते हैं। संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर को शुरू हुआ था और मोदी पहली बार आज राज्यसभा में आए थे। उनके सदन में प्रवेश करते ही भाजपा सदस्यों ने मेजें थपथपाकर, तालियां बजाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
इस साल नवंबर तक रिकार्ड दो करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की
सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को सूचित किया कि इस साल नवंबर तक दो करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की जो राज्य में पर्यटकों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनका असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल के पहले 11 महीनों में दो करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की जो केंद्रशासित प्रदेश के इतिहास में एक रिकार्ड है।
रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए सीएम
जेडीयू सांसद का इंडिया गठबंधन पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर सुर्खियों में आ चुके जनता दल (यू) के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इस बार इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया है। पिंटू ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए भाजपा का चुनावी नारा 'मोदी है तो मुमकिन है' दोहराते हुए पार्टी में ही विवाद खड़ा कर दिया था। अब पिंटू ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठकें सीट वितरण होने तक चाय-समोसे तक ही सीमित है।
सुशील मोदी का कांग्रेस-नीतीश पर निशाना
बंगाल: रुक-रुक कर हो रही बारिश से कोलकाता और दक्षिणी जिलों में जनजीवन प्रभावित
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह ठंडी हवा के साथ-साथ रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह तक पूर्वी भारत में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होकर छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है, जिसके कारण ही पूर्वी भारत के मौसम में ऐसे बदलाव आये हैं। कोलकाता और राज्य के अन्य दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार को सुबह ठंडी हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। शहर और सॉल्ट लेक के आसपास के इलाके में कुछ स्थानों पर जाम लगने के कारण काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।