आज की ताजा खबर, 6 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया, ISRO मुख्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
आज की ताजा खबर लाइव, 6 जुलाई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [भारत इजरायल दोस्ती], [मुंबई बारिश], [राम मंदिर ट्रस्ट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: डोनेशन (चंदे) में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। आज दोपहर 3 बजे अयोध्या में कार्यकारी समिति की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होना है। इसके अलावा मुंबई, पुणे और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का तांडव जारी है। मुंबई में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है, जिसके चलते सोमवार को मुंबई, पुणे और ठाणे के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान को खारिज किया है जिसमें उन्होंने इजरायल को अमेरिका का 'इकलौता' ताकतवर सहयोगी बताया था।
आज की ताजा खबर, 6 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया, ISRO मुख्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
महाराष्ट्र में पुलिस और एफडीए ने मिलावटी दूध के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया; 13 व्यक्ति गिरफ़्तार
स्थानीय अपराध शाखा की 30-सदस्यीय टीम और 20 से अधिक एफडीए अधिकारियों ने छापेमारी की। एफडीए अधिकारियों ने बताया कि जांच का दायरा पुणे, सोलापुर, जालना, अहिल्यानगर, ठाणे, जलगांव और धाराशिव जिलों तक फैल गया है। एफडीए आयुक्त मुंढे ने कहा कि पिछले एक महीने से मिली खुफिया जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर दो दिनों में इस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया और जांच अभी जारी है। उन्होंने बताया कि 11 जून को मिली सूचना के बाद एफडीए और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया और विस्तृत निगरानी के बाद कार्रवाई की गई।
संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया
जयपुर में बड़ा हादसा
इसरो मुख्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और इमारत की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि जिस ईमेल से धमकी भेजी गई थी संजय नगर थाना पुलिस उसके स्रोत की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या इसका दो जुलाई को भेजे गए फर्जी ईमेल से कोई संबंध है।
मुंबई में चॉल ढहने से छह लोगों की मौत के मामले में दो लोग गिरफ्तार
भारी बारिश के बाद रविवार रात शहर के पूर्वी हिस्से के मंडला इलाके के जनता नगर में तीन मंजिला चॉल ढह गई थी। मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद मुख्तार अब्दुल अली शेख (53) की शिकायत पर ’गैर-इरादतन हत्या’ और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला इमारत के मालिक, निर्माण कार्य में शामिल ठेकेदार, चॉल के मालिक और अन्य निजी व्यक्तियों व सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर जान-बूझकर अवैध निर्माण में मदद की या उसे बढ़ावा दिया। शेख की शिकायत के अनुसार, इमारत का निर्माण बिना जरूरी मंजूरी और सुरक्षा नियमों का पालन किए किया गया था। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि यह पता होने के बावजूद कि इमारत कुछ समय से खतरनाक हालत में थी, जिम्मेदार लोगों ने कथित तौर पर कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए या पास की चॉल के लिए सुरक्षा के उपाय नहीं किए। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
अलकनंदा और मंदाकिनी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश; दो जिलों में प्रमुख सड़कें बंद
महाराष्ट्र के ठाणे में गैस बिल भरने के नाम पर व्यक्ति से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
भूस्खलन में एक की मौत
मुंबई में रेड अलर्ट
मुंबई के लिए ये निर्देश जारी
मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए, SDMA ने सिर्फ़ मुंबई के लिए ये निर्देश जारी किए हैं।
निजी दफ्तरों को सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो, 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) की सुविधा दें।
गैर-जरूरी सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए ही खुलेंगे।
मुंबई के माहीम में इमारत का स्लैब गिरा, बड़ा हादसा टला
यह हादसा रिवरडेल स्टूडियो के पास हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मुंबई की पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण ऐसी इमारतों की संरचना और कमजोर होती जा रही है, जिससे स्लैब गिरने, दीवारों में दरार आने और इमारत ढहने का खतरा बढ़ गया है।
हाई कोर्ट करेगा राम मंदिर मामले पर सुनवाई
याचिकाकर्ता ने केंद्रीय एजेंसी से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तय समय-सीमा के भीतर जांच की मांग की है।
याचिका में CAG से ट्रस्ट के खातों का व्यापक और विशेष फॉरेंसिक ऑडिट कराने की भी मांग की गई है।
भारत में इजरायल के लिए जबरदस्त समर्थन: जेडी वेंस को बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
नेतन्याहू ने वेंस के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इजरायल दुनिया में अकेला नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में इजरायल के लिए बेहद गहरा और जबरदस्त समर्थन है।
ईरान के साथ जारी तनाव और पश्चिम एशिया के युद्ध के बीच नेतन्याहू का यह बयान दिखाता है कि इजरायल केवल वाशिंगटन पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि नई दिल्ली जैसी वैश्विक शक्तियों के साथ अपनी कूटनीतिक साझेदारी को खुलकर दुनिया के सामने रख रहा है।
मानसून का कोहराम: मुंबई में रेड अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद, अब तक 8 की मौत
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला आज
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी दोनों के इस्तीफे को समिति के सामने रखेंगे। इस्तीफे को मंजूर करने के लिए ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। बैठक में मंदिर के पेशेवर प्रबंधन (Professional Management) के लिए एक नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति और यूपी सरकार की 3 सदस्यीय SIT जांच की प्रगति पर भी चर्चा होगी।
