
आज की ताजा खबर, 5 नवंबर, 2022 : दिल्ली-NCR में हर पांच में से चार फैमिली प्रदूषण से जुड़ी बीमारियां झेल रहीं- सर्वे
आज की ताजा खबर 5 नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में हर पांच में से चार परिवारों ने पिछले कुछ हफ्तों में प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का सामना करने का दावा किया है। एक नये सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। ‘लोकलसर्किल’ के इस सर्वेक्षण में कुल 19,000 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें से 18 फीसदी इन बीमारियों को लेकर डॉक्टर से संपर्क तक कर चुके हैं। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि इसमें शामिल 80 फीसदी परिवारों के कम से कम एक सदस्य को वायु प्रदूषण के कारण श्वास संबंधी किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। सर्वे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के निवासियों से वायु प्रदूषण पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इसमें 63 प्रतिशत प्रतिभागी पुरुष थे। पढ़िए आज की बड़ी और अहम खबरें: