LIVE
आज की ताजा खबर: Taza Khabar, 5 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर: Taza Khabar, 5 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAY 05, 2023 22:43 IST
गुजरात ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया
आईपीएल के 48वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने राजस्थान को एकतरफा तरीके से हरा दिया। गुजरात के सामने 119 रन का लक्ष्य था, जो उसने 14वें ओवर में शुभमन गिल का विकेट खोकर हासिल कर लिया।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 21:28 IST
'द केरल स्टोरी' का पहले दिन कैसा रहा प्रदर्शन
'द केरल स्टोरी' बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। व्यापार विशेषज्ञों के अनुसार, फिल्म पहले दिन दुनिया भर में सात करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। ये फिल्म कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी से आगे निकल सकती है।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 21:02 IST
शरद पवार ने वापस लिया अपना इस्तीफा
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ही नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के चीफ रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार (पांच मई, 2023) को उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने इस कदम के पीछे का असल कारण बताया।... पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 21:05 IST
जवानों के बलिदान के बीच बोले विदेश मंत्री जयशंकर
जम्मू और कश्मीर के राजौरी में हुए विस्फोट के दौरान पांच जवानों के बलिदान के बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा है कि उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ एससीओ सदस्य राष्ट्र के एक विदेश मंत्री के अनुरूप व्यवहार किया गया।... पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 21:02 IST
राजौरी में पांच जवानों के शहीद होने पर राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने पर शुक्रवार को दुख जताया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
MAY 05, 2023 21:01 IST
मणिपुर हिंसा पर भाकपा ने सरकार को घेरा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मणिपुर में हिंसा ‘लोगों को बांटने’ की सरकार की नीति का परिणाम है। वामपंथी दल ने एक बयान में केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में शांति बहाली के लिए बातचीत की पहल करे।
MAY 05, 2023 21:01 IST
रश्मि ठाकरे से मुलाकात पर महाराष्ट्र के सीएम ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने हाल में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि से मुलाकात की थी। शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी इन खबरों को खारिज करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
MAY 05, 2023 21:01 IST
बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर लालू प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया
बिहार में बहुचर्चित जातिगत जनगणना की राह में बाधा आने के अगले ही दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद राज्य में विपक्षी दल भाजपा पर जमकर बरसे। राजद के 74 वर्षीय नेता ने जनगणना पर पटना उच्च न्यायालय के आदेश का जिक्र किए बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और ट्वीट करके आरोप लगाया।
MAY 05, 2023 13:35 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एनसीपी पैनल का फैसला
Sharad Pawar : NCP के 'बॉस' बने रहेंगे शरद पवार, पैनल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर नहीं किया पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 13:33 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: आतंकवाद पर पाक को खरी खरी
जयशंकर ने सिर्फ 'नमस्ते' से किया बिलावल भुट्टो का स्वागत, नहीं मिलाया हाथ, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 10:42 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एससीओ बैठक का दूसरा दिन
एससीओ शिखर वार्ता का आज दूसरा दिन है। इस बैठक में आठ देशों के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। लेकिन उससे पहले चीन के विदेश मंत्री किन गांग और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के बीच बातचीत हुई थी। दोनों की बातचीत में एलएसी पर तनाव का मुद्दा छाया रहा। पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 09:00 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एनसीपी अध्यक्ष का चुनाव
शरद पवार (Sharad Pawar) के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मनाने में जुट गए हैं। लेकिन वो अपने स्टैंट पर अडिग हैं। नए अध्यक्ष के लिए एनसीपी के 18 सदस्यीय कमिटी आज बैठक करेगी। पढ़ें पूरी खबर
MAY 05, 2023 06:30 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एनसीपी पैनल की बड़ी बैठक
शरद पवार द्वारा बनाई गई एनसीपी पैनल अगले पार्टी अध्यक्ष पर फैसला करने के लिए बैठक करने वाला है।
MAY 05, 2023 06:29 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में जे पी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे
MAY 05, 2023 06:28 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगी।
MAY 05, 2023 06:27 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक
एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक का आज दूसरा दिन है जिसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हो रहे हैं।
MAY 05, 2023 06:25 IST
आज की ताजा खबर 5 मई 2023 LIVE: मणिपुर में बीजेपी विधायक पर हमला
मणिपुर में भीड़ ने बीजेपी विधायक पर हमला किया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर है।
