देश

Sharad Pawar : NCP के 'बॉस' बने रहेंगे शरद पवार, पैनल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर नहीं किया

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 5, 2023, 01:31 PM IST

Sharad Pawar News: पैनल ने शुक्रवार को अपनी बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया। साथ ही पैनल ने उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहना का अनुरोध किया। पैनल के इस फैसले पर मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न मनाने लगे।

Image

शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Photo : PTI

Sharad Pawar: शरद पवार ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष बने रहेंगे क्योंकि उनके ओर से गठित 18 सदस्यीय पैनल ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। दरअसल, गत मंगलवार को एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले पवार ने पार्टी का भविष्य तय करने एवं नया अध्यक्ष चुनने के लिए इस पैनल का गठन किया था। पवार ने कहा कि पैनल उनके लिए जो भूमिका तय करेगा उसे वह निभाएंगे। इस पैनल ने शुक्रवार को अपनी बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया। साथ ही पैनल ने उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहना का अनुरोध किया। पैनल के इस फैसले पर मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न मनाने लगे।

प्रस्ताव में पवार से अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील

एनसीपी के प्रवक्ताओं ने अपना प्रस्ताव पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल को सौंपा। इस प्रस्ताव में कहा गया कि शरद यादव को पार्टी का अध्यक्ष बने रहना चाहिए। हम कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं लेकिन अध्यक्ष पद पर शरद पवार को ही होना चाहिए। प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'राज्य, पार्टी और देश को अब आपकी जरूरत है। आप इस पार्टी के आधार हैं। देश के आप एक सम्मानित नेता हैं। आपका प्रभाव पूरे देश में है। हमने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा नामंजूर किया है। पार्टी उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहना देखना चाहती है।'

एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पवार के समर्थन में नारेबाजी की

पटेल ने आगे कहा, 'मेरे साथ एनसीपी के कई नेताओं ने पवार साहेब से मुलाकात की और उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा क्योंकि इस समय देश एवं पार्टी को उनकी जरूरत है। केवल एनसीपी के ही नहीं बल्कि दूसरे दलों के नेताओं ने भी उनसे अध्यक्ष पद बने रहने के लिए अनुरोध किया है।' पैनल की इस अहम बैठक से पहले मुंबई स्थित एनसीपी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने पवार के समर्थन में नारेबाजी की।

मंगलवार को अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पवार ने मंगलवार को उस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था, जिसकी स्थापना उन्होंने 1999 में की थी । उस समय उन्होंने अपना राजनीतिक रास्ता तय करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। एक कार्यक्रम में की गई घोषणा ने 24 साल पुरानी राकांपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्तब्ध कर दिया। राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के दिग्गज नेताओं में से एक, पवार ने तब कहा था कि वह राकांपा प्रमुख का पद छोड़ रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं ले रहे हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज