आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 5 मार्च 2023: स्वदेशी बूस्टर के साथ नौसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट
ब्रिटेन से राहुल गांधी का BJP पर पलटवार
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ब्रिटेन दौरे और वहां दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी लगातार पलटवार कर रही है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर विदेशों में भारत का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर अब राहुल गांधी ने पलटवार कर दिया है। उन्होंने इस मामले में पीएम मोदी के बयानों का ही उदाहरण दिया और कहा कि वो अपने देश का अपमान कभी कर ही नहीं सकते हैं। पढ़ें पूरी खबरस्वदेशी बूस्टर के साथ नौसेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट
भारतीय नौसेना ने रविवार को अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक प्रक्षेपास्त्र के पोत से प्रक्षेपित किये जाने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया उसमें स्वदेशी सीकर एंड बूस्टर लगे थे। पढ़ें पूरी खबरबढ़ने वाला है Toll Tax
Toll Tax: बढ़ती महंगाई के इस दौर में आम जनता को एक और झटका सकता है। अगले महीने से टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना महंगा हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर2014-15 के बाद दोगुनी हुई भारत की प्रति व्यक्ति आय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2014-15 में सत्ता में आने के बाद से वर्तमान मूल्य पर देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1,72,000 रुपये पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (शुद्ध राष्ट्रीय आय) वित्त वर्ष 2022-23 में 1,72,000 रुपये रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 के 86,647 रुपये से करीब 99 फीसदी अधिक है। पढ़ें पूरी खबरWPL: अमेरिकी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनीं मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज
विमेंस प्रीमियर लीग में खेल रही एकलौती अमेरिकी खिलाड़ी तारा नॉरिस ने पहले ही मुकाबले में अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। नॉरिस ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथी ही वो डब्लूपीएल के इतिहास में एक मैच में पांच विकेट झटकने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। 10 लाख रुपये के बेस प्राइज वाली नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख की कीमत पर अपने दल में शामिल किया था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरते हुए अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी कर ली। पढ़ें पूरी खबरKashi Vishwanath Dham में अब प्रसाद के रूप में मिलेगा यह लड्डू
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के भीतर प्रसाद के रूप में खास लड्डू मिलने लगा है। यह लड्डू मोटे अनाज से बना है, जिसे ''श्री अन्न प्रसादम'' कहा जा रहा है। रविवार (पांच मार्च, 2023) को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘काशी से निकली बात समूचे विश्व तक पहुंचती है। ‘श्री काशी विश्वनाथ धाम’ के पैगाम को दुनिया भर के सनातनी मानते हैं। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की पहल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब मोटे अनाज का भोग लगा लड्डू प्रसादम् के रूप में बिकने लगा है।’’ पढ़ें पूरी खबरअरहर दाल के बढ़ते दाम पर रोक लगाने को मोदी सरकार ने उठाया कदम
केंद्र सरकार ने साबुत अरहर (तुअर) दाल पर लगे 10 प्रतिशत सीमा शुल्क को हटा दिया है। सरकार ने यह कदम अरहर दाल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए उठाया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने तीन मार्च की एक अधिसूचना में कहा है कि तुअर (साबुत) दाल पर अब कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा। यह आदेश चार मार्च से प्रभावी हो गया है। पढ़ें पूरी खबरमनीष का हुआ 'मेंटल टॉर्चर'- AAP का आरोप
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया के साथ मेंटल टॉर्चर हुआ है। यह आरोप आप ने लगाया है, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विश्वसनीय और नजदीकी सहयोगी मनीष सिसोदिया की तुलना साधु-संत और महात्मा से कराई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर'इंसाफ के सिपाही' बनेंगे सिब्बल
राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल की ओर से विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए खास योजना तैयार की गई है। शनिवार (11 मार्च, 2023) को वह विपक्षी एकता की अपील के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट सामने रखेंगे। उन्होंने इसके मद्देनजर सभी विपक्षी पार्टियों से अपनी इस पहल को सपोर्ट करने की अपील की है। सिब्बल ने इससे पहले चार मार्च, 2023 को ऐलान किया था कि वह लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने में मदद करने के लिए 'इंसाफ के सिपाही' नाम की वेबसाइट लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसके लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और पार्टियों से इस मुहिम में मदद करने के लिए कहा था। पढ़ें पूरी खबरBJP का प्लान फेल करने की तैयारी में कमलनाथ
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) राज्य की आधी आबादी को लुभाने में जुट गई है। हाल ये हैं कि एक ही दिन दोनों पार्टियों ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है, तो वहीं इसके जवाब में पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबरपुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे इमरान खान
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारी उथल पुथल की खबर सामने आई है बताते हैं कि इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई थी, लेकिन पुलिस के हाथ इमरान खान नहीं लगे हैं वो अपने लाहौर स्थित आवास पर नहीं मिले। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: राहुल गांधी को जवाब
जूडिसियरी को विपक्षी दल नहीं बना सकते, राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की दो टूकआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया के समर्थन में विपक्षी नेता
मनीष सिसोदिया के समर्थन में विपक्ष के 9 नेता, खत लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी से सीधे सवालआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: राहुल गांधी पर शिवराज सिंह का तंज
राहुल गांधी की बुद्धि पर दया आती है, पेगासस उनके फोन में नहीं, दिमाग में है, सीएम शिवराज का गंभीर आरोपआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: महाराष्ट्र एमएलए की अजीब सलाह
आवारा कुत्तों को भेज दो असम समस्या हो जाएगी खत्म, महाराष्ट्र के एमएलए का अजीब सुझावआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: क्या है लाडली बहना योजना
Ladli behna yojana: जानें क्या है योग्यता, कितनी मिलेगी रकम और क्या लगेंगे जरूरी दस्तावेजआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: वित्त मंत्री की खरी खरी
सरकार-PM दोनों की आलोचना बिजनेसमैन कर सकते हैं लेकिन, वित्त मंत्री की सलाह या नसीहतआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: बस हादसे में डीयू छात्र का निधन
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बस पलटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की मौतआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: गाय पर केंद्र सरकार बनाए कानून
पुराण का जिक्र कर जज बोले,गायों को मारने वाला सड़ता है नर्क में,केंद्र सरकार बनाए कानूनआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: सिसोदिया के बैनर पर सवाल
दिल्ली सरकार के स्कूल के गेट पर लगा 'आई लव मनीष सिसोदिया' बैनर, मचा बवाल, जानिए पूरा मामलाआज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: पब्लिक के बीच उद्धव ठाकरे
पार्टी से हाथ धोने के बाद उद्धव ठाकरे खेड़ में अपनी पहली जनसभा करेंगे।आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: आप का पोल खोल अभियान
मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन पर दर्ज झूठे केस के बारे में आम जनता को बताने के लिए AAP आज से अभियान शुरू करने जा रही है।आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली में नीट-पीजी एग्जाम
नीट-पीजी की परीक्षा दिल्ली में आज सुबह 9 बजे से शुरू होने जा रही है।आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: एमपी में 'लाडली बहना' योजना
मध्य प्रदेश में आज से 'लाडली बहना' योजना का आगाज होने जा रहा है। इसमें महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता दी जाएगी।आज की ताजा खबर 5 मार्च 2023 LIVE: अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही
अमेरिका के दक्षिण और उत्तर पूर्व इलाके में जबरदस्त तूफान की वजह से अब तक सात लोगों का निधन हुआ है।उत्तराखंड कांग्रेस में कलह: हरीश रावत की 'एकला चलो' यात्रा पर कुमारी सैलजा सख्त, पत्र लिखकर जताया ऐतराज
UP में BJP और सपा के बीच चल रही 'नूरा कुश्ती', ओवैसी का तीखा हमला
ज्ञानेश कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC के निलंबन और SIR के फैसलों को पलटने की मांग
हरियाणा कांग्रेस में फिर क्यों उठा CM फेस का मुद्दा? कुलदीप शर्मा ने हुड्डा की दावेदारी पर उठाए सवाल
हरीश रावत की अलग यात्रा से कांग्रेस में क्यों उठे सवाल? चुनाव से पहले संगठन और नेतृत्व के बीच तालमेल की चुनौती
© 2026 Times Horizon Private Limited
