
हिंदी समाचार, 5 जून 2024: NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी; जो बाइडन समेत दुनियाभर के नेताओं ने दी जीत की बधाई
हिंदी न्यूज़ लाइव 5 जून 2024 और बड़ी खबरें: PM पद के प्रस्ताव पर चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे समेत एनडीए में शामिल सभी पार्टियों के नेताओं ने सहमति जता ही है। राजग की बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस बार भाजपा को झटका लगा है और वह अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है, हालांकि एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया। अब दिल्ली में नई सरकार बनने की सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, वो आठ जून को नई सरकार के लिए शपथ लेंगे। देश-दुनिया से पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। चुनाव की हलचलों के अलावा देश-दुनिया की अन्य खबरों पर रहेगी हमारी नजर, जानिए क्या हैं आज की बड़ी खबरें।
India Government Formation Live Updates