आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल, सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार 4 गिरफ्तार
आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव:विदेश मंत्री एस.जयशंकर रविवार से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शनिवार को तेहरान की सड़कों पर लाखों शोकाकुल लोग उमड़ पड़े। राजधानी के इमाम खोमैनी ग्रैंड मोसल्ला परिसर में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
आज की ताजा खबर, 5 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल, सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार 4 गिरफ्तार
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शनिवार को तेहरान की सड़कों पर लाखों शोकाकुल लोग उमड़ पड़े। राजधानी के इमाम खोमैनी ग्रैंड मोसल्ला परिसर में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र के तिलंगपुर कोटला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विनय नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी निशा पर Exide बैटरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने एल्युमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने के बाद उसने अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनकी जनसेवा हमेशा याद रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।"
रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था। वह लंबे समय तक भारतीय राजनीति के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की स्थापना की थी। उनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था।
वर्तमान में उनके बेटे चिराग पासवान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के लोकसभा में पांच सांसद हैं और यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। रामविलास पासवान को भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने कई दशकों तक विभिन्न सरकारों में मंत्री रहते हुए सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया।
हिमाचल के चंबा में बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
जम्मू में अमरनाथ तीर्थयात्री की सांप के काटने से मौत
लालू प्रसाद यादव समेत राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी बिना सुरक्षा के दिखे पटना की सड़कों पर
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर हुई थी, लेकिन इसकी सूचना अधिकारियों को रविवार को दी गई। उन्होंने बताया कि कुमार हसन रजा जहांगीर आलम सैयद अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी पेड़ की एक शाखा टूटकर उसके सिर पर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये घटनाएं 30 जून को चेंबूर में हुई उस दुर्घटना के कुछ ही दिन बाद सामने आई हैं, जिसमें एक पेड़ चलती स्कूल बस पर गिर गया था। इस हादसे में 11 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
भाजपा ने नितिन नवीन के पहले जम्मू दौरे की तैयारियों की समीक्षा की
इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें शामिल हैं। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सत शर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान नवीन मिश्रीवाला में एक सभा को संबोधित करेंगे और साथ ही यहां कन्वेंशन सेंटर में युवा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करने वाले शर्मा ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष भारतीय जनसंघ के नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रेम नाथ डोगरा को भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शर्मा ने कहा, ’’हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हर कार्यकर्ता में जोश भरेगा तथा जम्मू-कश्मीर में भाजपा के संगठनात्मक आधार को और मजबूत करेगा। हर कार्यकर्ता को इस दौरे को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में योगदान देना चाहिए, जो राष्ट्रवाद, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता हो।’’ इस बीच, बिहारी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शर्मा से मुलाकात की और नवीन को सम्मानित करने का अवसर मांगा।
वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को करोड़पति बताकर महिला से दुष्कर्म, 41 लाख रुपये की ठगी
सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि सभा में लगभग 20 स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा को संचालित करने के लिए कुछ लोग बाहर से आए थे, जो धर्म परिवर्तन करा रहे थे। ग्रामीणों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा पहले भी अलग-अलग गांवों में ऐसे कार्यक्रम किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर चार नामजद आरोपियों विनोद, रोहित, सूरज और सचिन को गिरफ्तार किया गया।
गुवाहाटी में छह जुलाई से शुरू होगी ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों की बैठक
एंबुलेंस और सेना के वाहन की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत
दिल्ली में एनडीएमसी फ्लैट से गिरने के बाद नवविवाहिता की मौत, परिजनों का दहेज के लिए हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, आकृति ने इस साल 24 अप्रैल को शादी की थी और वह छतरपुर में एक निजी कंपनी में ’सेल्स एग्जीक्यूटिव’ के तौर पर काम कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "चूंकि मौत शादी के सात साल के भीतर हुई है, इसलिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया करने के लिए सूचित कर दिया गया है।"
घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है और जांच जारी है। हालांकि, महिला के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांगों को लेकर आकृति की हत्या कर दी। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उसने दावा किया कि भाई-बहनों में सबसे बड़ी उसकी बहन एक जिम्मेदार और मानसिक रूप से मजबूत इंसान थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद महिला के पति ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया। परिवार के अनुसार, यह प्रेम और परिवार की सहमति से हुआ विवाह था। परिवार ने आरोप लगाया कि आकृति की शादी सिर्फ ढाई महीने पहले हुई थी, जिससे उसकी मौत के हालात और भी संदिग्ध हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
×मुंबई में भारी बारिश के बीच इंडिगो की चार उड़ानों को रद्द किया गया
पुणे में बारिश के बाद आवासीय सोसायटी की बाहरी दीवार ढही, 14 वाहन क्षतिग्रस्त
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ’’ यह आवासीय सोसायटी कात्रज के जंभुलवाडी मार्ग पर स्थित है। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सोसायटी के परिसर की दीवार वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए गए ढांचे पर गिर गई, जिससे कई दोपहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कात्रज और सिंहगढ़ दमकल केंद्रों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सात, चार पहिया और सात, दोपहिया वाहनों को बाहर निकाल लिया गया है।
तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल
पुलिस के अनुसार, कार चेन्नई से हैदराबाद जा रही थी और इसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही बस ने रविवार तड़के करीब पांच बजे जिले के चित्याल के पास कार को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक को चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी, दो बच्चों और एक मित्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
बाराबंकी में अवैध चाय पत्ती बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई, प्राथमिकी दर्ज
चाय की पत्तियों और बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले रंगों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। लगभग 1.6 लाख रुपये की चाय का स्टॉक सील कर दिया गया है, साथ ही पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन और सीलिंग मशीन भी ज़ब्त की गई है।
सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शकील करीब एक साल से अधिक समय से अवैध रूप से फैक्टरी संचालित कर रहा था। आसपास के जिलों में माल आने और मिलावटी चाय पत्ती बेचने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने आवास पर बिना लाइसेंस के चाय पत्ती की फैक्ट्री संचालित करने के आरोपी शकील के खिलाफ बड्डूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल कुमार सिंह, डॉ. अंकिता यादव तथा पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, चेतन सिंह, कृष्ण, शैलेंद्, रमाशंकर चौधरी और सुनील मिश्रा शामिल थे।
सहारनपुर में पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, चालक फरार
मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चार भाइयों में रवित सबसे छोटा था, और सभी भाई बगीचों में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। उन्होंने कहा कि आज रवित बाइक लेकर काम पर निकला था कि रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
हिमाचल में बस के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक निजी बस के ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिर गया। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा प्रशासन की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- वंचितों के उत्थान में दिया अमूल्य योगदान
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।"
रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था। वह लंबे समय तक भारतीय राजनीति के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की स्थापना की थी। उनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था।
वर्तमान में उनके बेटे चिराग पासवान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के लोकसभा में पांच सांसद हैं और यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। रामविलास पासवान को भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने कई दशकों तक विभिन्न सरकारों में मंत्री रहते हुए सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया।
प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन
तीजन बाई दुर्ग जिले से थीं। अपनी दमदार आवाज, मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति और भावपूर्ण प्रस्तुति शैली के लिए प्रसिद्ध तीजन बाई ने पंडवानी को एक क्षेत्रीय लोक परंपरा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोककला का दर्जा दिलाया। पंडवानी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला है, जिसमें महाभारत के प्रसंगों को प्रभावशाली कथा-वाचन, लोकगायन और संगीत के साथ जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
मोरक्को ने कनाडा के शानदार सफर पर रोक लगाकर अंतिम आठ में जगह बनाई
कनाडा ने भी अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह अवसरों का फायदा नहीं उठा पाया। इसके बावजूद कनाडा के लिए यह विश्व कप यादगार बन गया, क्योंकि वहां फुटबॉल लोकप्रिय नहीं है और वहां के लोगों पर आइस हॉकी का जादू सर चढ़कर बोलता है। यही कारण है कि उसके कोच जेसी मार्श टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए।
आज की ताजा खबर: पत्नी की बैटरी से हत्या, फिर पति ने खाया जहर
आज
