LIVE

आज की ताजा खबर: उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में हुआ 52 फीसदी मतदान

आज की ताजा खबर: उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में हुआ 52 फीसदी मतदान

आज की ताजा खबर: उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में हुआ 52 फीसदी मतदान

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar): उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने देर शाम बताया कि पहले चरण के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला और इस दौरान 52 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच बजे तक लखनऊ में 38.62 फीसदीी, वाराणसी में 40.58 प्रतिशत, आगरा में 40.32 फीसदीी, गोरखपुर में 42.43 प्रतिशत और प्रयागराज में 33.61 फीसदी वोट पड़े हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट महाराजगंज (66.48) में पड़े जिसके बाद शामली (65.02), कुशीनगर (64.11) और अमरोहा (63.41) का स्थान रहा। साल 2017 के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 52.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 2017 में तीन चरणों में मतदान हुआ था और कुल मतदान प्रतिशत 53 था। अधिकांश जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हिंसा, पथराव और हंगामे की खबरें आईं।

MAY 04, 2023 23:57 IST

सेना का हेलीकॉप्टर किश्तवाड़ में दुर्घटनाग्रस्त

सेना का एक हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खामी के चलते जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को मजबूरन उतारे जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण इसमें सवार एक तकनीशियन की मौत हो गई। ...पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 23:56 IST

गोवा में जब एस जयशंकर से मिले बिलावल भुट्टो

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गुरुवार (चार मई, 2023) को अपने भारतीय समकक्ष से मिले। डॉ.एस.जयशंकर से उनकी यह भेंट गोवा में रात्रिभोज (डिनर) के दौरान हुई। सूत्रों ने इस बारे में टाइम्स नाऊ नवभारत को बताया कि इस दौरान न सिर्फ दोनों मिले बल्कि उन्होंने हाथ भी मिलाए। ...पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 23:44 IST

KKR ने SRH को 5 रन से हराया

आईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य था, लेकिन कोलकाता की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 22:37 IST

पाकिस्‍तानी एजेंट को खुफिया जानकारी देने वाला साइंटिस्ट गिरफ्तार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के लिए काम करने वाले एक साइंटिस्ट को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी डीआरडीओ में सीनियर पद पर रह चुका है और उसे बुधवार (तीन मई, 2023) को धरा गया था। ...पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 22:12 IST

दिल्‍ली पुलिस ने गीता फोगाट को पति के साथ गिरफ्तार किया

दिल्‍ली के जहांगीरपुरी के पास से गीता फोगाट को उनके पति के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी उन्‍होंने ट्वीट कर दी। वे अपनी चचेरी बहन विनेश फोगाट से मिलने के लिए जा रही थीं।... पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 21:41 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर आप का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। दावा किया है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप को सियासी तौर पर खत्म करना चाहते हैं, जबकि पुलिस फिलहाल सीएम की जासूसी कर रही है।... पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 19:53 IST

मणिपुर में दंगाइयों को गोली मारने का आदेश

मणिपुर में हिंसा भड़कने के चलते बिगड़े माहौल के बाद सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दे दिए। राज्य सरकार के आयुक्त (गृह) की ओर से हस्ताक्षरित अधिसूचना दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के प्रावधानों के तहत जारी की गई है। ... पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 17:56 IST

'द केरल स्‍टोरी' फिल्‍म पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

केरल की युवतियों के धर्मांतरण और इनके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के मुद्दे पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी के प्रदर्शन का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सीबीएफसी प्रमाणन दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। फिल्म पांच मई को रिलीज होने वाली है।...पढ़ें पूरी खबर।
MAY 04, 2023 16:48 IST

प्रयागराज नगर निगम के लिए दोपहर तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदान

प्रयागराज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं नगर पंचायत के लिए 39.23 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके चकिया, करेली, खुल्दाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। इन इलाकों में भारी पुलिस बलों की तैनाती के बीच मुस्लिम महिलाएं बुर्का में मतदान करती नजर आईं। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पिछले महीने पुलिस सुरक्षा में हत्या के बाद इन इलाकों में मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरते हुए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की है और 67 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
MAY 04, 2023 14:54 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: बिहार में जातिगत जनगणना पर रोक

बिहार में जातिगत गणना पर HC ने लगाई रोक पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 13:12 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश

जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट घायल लेकिन सुरक्षित पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 12:01 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: मैरी कॉम ने जताई चिंता

मणिपुर में भड़की हिंसा पर मैरी कॉम ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की दखल देने की अपील पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 09:19 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ

आज पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी बीजेपी, कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध का किया है वादा पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 08:18 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: बारामुला में मुठभेड़

बारामुला मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकी, हथियार और भड़काऊ साहित्य बरामद पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 07:27 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: मई महीने में मौसम में बड़ा बदलाव

मई में मौसम को क्या हुआ? दिल्ली-NCR में धुंध, तो बद्रीनाथ में जबरदस्त बर्फबारी पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 07:02 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: निकाय चुनाव के लिए मतदान

उत्‍तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान होने जा रहा है। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2023 06:25 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: बदरीनाथ में बर्फबारी

बदरीनाथ में बर्फबारी हो रही है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 04, 2023 06:24 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: बीजेपी का हनुमान चालीसा

कर्नाटक में आज बीजेपी जगह जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ करेगी
MAY 04, 2023 06:22 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: विनेश फोगाट का आरोप

विनेश फोगाट ने पुलिसकर्मियों पर पहलवानों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
MAY 04, 2023 06:19 IST

आज की ताजा खबर 4 मई 2023 LIVE: एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक

SCO में विदेश मंत्रियों की बैठक आज होनी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ चीन के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे।