
UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण के तहत 37 जिलों में 46.22% मतदान, जानें- कब आएंगे परिणाम?
UP Nagar Nikay Chunav 2023 Voting: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में शाम छह बजे तक 46.22% मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। दूसरे चरण के तहत 11 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। नगर निगमों के महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान मतपत्र से होगा। वैसे, पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। इस बीच, प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुरादाबाद और सहारनपुर समेत कई स्थानों पर पुलिस और प्रशासन पर मतदान में धांधली करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। नीचे, कार्ड सेक्शन में पाएं ताजा अपडेट्स: