LIVE

आज की ताजा खबर, 4 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: मुंबई के अंधेरी वेस्ट की वीरा देसाई रोड बनी 'नदी', लोगों ने सड़क पर चलाई नाव; महाराष्ट्र में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

आज की ताजा खबर, 4 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: यूक्रेन के युद्धविराम प्रस्ताव को नकारते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि युद्ध के लिए निर्धारित उद्देश्यों के पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। इस बीच रूस के कीव पर गुरुवार के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स देश को समर्पित करेंगे.

Piyush KumarUpdated Jul 4, 2026, 19:21 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 4 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: मुंबई के अंधेरी वेस्ट की वीरा देसाई रोड बनी 'नदी', लोगों ने सड़क पर चलाई नाव; महाराष्ट्र में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

आज की ताजा खबर, 4 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: मुंबई के अंधेरी वेस्ट की वीरा देसाई रोड बनी 'नदी', लोगों ने सड़क पर चलाई नाव; महाराष्ट्र में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

आज की ताजा खबर, 4 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध से पैर पीछे खींचने को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन के युद्धविराम प्रस्ताव को नकारते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि युद्ध के लिए निर्धारित उद्देश्यों के पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। इस बीच रूस के कीव पर गुरुवार के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे, साथ ही उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे. इन दो अल्ट्रा-मेगा प्रोजेक्ट्स के अलावा, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई और प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे, जिनमें 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाला जयपुर मेट्रो रेल फेज-2 भी शामिल है।

महाराष्ट्र अहिल्यानगर के राहुरी इलाके में कोंढवड गांव के पास आज सुबह बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। जिनमें से 10-15 छात्र घायल हो गए हैं और एक की हालत गंभीर है, गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायल छात्रों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अंधेरी वेस्ट की वीरा देसाई रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई। सड़क पर कमर तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब हो गए कि स्थानीय लोगों ने पानी से भरी सड़क पर नाव उतारकर चप्पू चलाया और इस दौरान प्रशासन की तैयारियों पर कटाक्ष भी किया। जलभराव के चलते सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि प्रशासन की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

JUL 04, 2026 19:21 IST

मुंबई तट पर बारिश के बीच नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, घायल नाविक को हेलिकॉप्टर से बचाया

भारी बारिश और बेहद खराब दृश्यता के बीच भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर ने मुंबई तट से दूर स्थित शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के टैंकर एमटी देश शक्ति (MT Desh Shakti) से एक घायल नाविक को सुरक्षित निकाला। इसके बाद घायल नाविक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
JUL 04, 2026 19:15 IST

पुस्तकालय विवाद पर एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा एक्शन

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुस्तकालय की किताब से जुड़े विवाद में आठ अधिकारियों को निलंबित, संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
JUL 04, 2026 18:27 IST

बिहार में बड़ा हादसा: समस्तीपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल

बिहार के समस्तीपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन एक पुल का स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
JUL 04, 2026 17:35 IST

राजस्थान के बीकानेर में तेज रफ्तार SUV पलटने से 2 की मौत, एक गंभीर घायल

राजस्थान के बीकानेर जिले में तेज रफ्तार एसयूवी (फॉर्च्यूनर) के पलटने और स्कूटर से टकराने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदासर फांटा के पास हुआ। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद एसयूवी पलट गई और एक स्कूटर से जा टकराई।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि वाहन ने स्कूटर से टकराने से पहले एक गाय को भी कुचल दिया था। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने संभवतः गाय को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।"

पुलिस ने वाहन से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान पूगल निवासी 32 वर्षीय मनवेंद्र सिंह और इंदिरा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय पुनीत चौधरी के रूप में की है। वहीं, हादसे में घायल 19 वर्षीय स्कूटर सवार भूपेन राजपूत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की प्रमुख वजह ओवरस्पीडिंग मानी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
JUL 04, 2026 17:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सानंद में स्थित सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का दौरा किया। वे शीघ्र ही इसका उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत पहली चार परियोजनाओं में से एक है और इसे 7,500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश से विकसित किया गया है।

JUL 04, 2026 17:30 IST

मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने बीएमसी के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। 4 जुलाई, 2026 को दोपहर के समय सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

JUL 04, 2026 14:22 IST

गाजियाबाद के लोनी में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर



गाजियाबाद के लोनी में लोनी तिराहे के पास बनी मजार अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई थी l जिस पर प्रशासन ने आज इस पर कारवाई करते हुए ध्वस्तीकरण किया गया l SDM लोनी के मुताबिक ये मजार करीब दस बारह साल पुरानी है और ये सड़क किनारे बनी हुई थी l जिसकी वज़ह से यहाँ यातायात भी काफी प्रभावित होता था l यहाँ पहले इसे हटाने के लिए नोटिस दिया गया और नोटिस अवधि पूरी होने पर ये कारवाई की गयी है l
JUL 04, 2026 14:22 IST

मुंबई बारिश: अंधेरी वेस्ट की वीरा देसाई रोड बनी 'नदी', लोगों ने सड़क पर चलाई नाव



मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अंधेरी वेस्ट की वीरा देसाई रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई। सड़क पर कमर तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब हो गए कि स्थानीय लोगों ने पानी से भरी सड़क पर नाव उतारकर चप्पू चलाया और इस दौरान प्रशासन की तैयारियों पर कटाक्ष भी किया। जलभराव के चलते सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि प्रशासन की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
JUL 04, 2026 07:32 IST

Maharashtra: 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 छात्र घायल



महाराष्ट्र अहिल्यानगर के राहुरी इलाके में कोंढवड गांव के पास आज सुबह बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। जिनमें से 10-15 छात्र घायल हो गए हैं और एक की हालत गंभीर है, गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायल छात्रों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
JUL 04, 2026 06:47 IST

भिवंडी में सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस जलकर हुई खाक



भिवंडी-नाशिक रोड स्थित चविंद्रा इलाके में गुड नर्सिंग होम हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। घटना के दौरान बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
JUL 04, 2026 06:32 IST

तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से एक हाई लेवल डेलिगेशन ने तेहरान पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. डेलिगेशन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल रहे।
JUL 04, 2026 06:31 IST

PM मोदी आज राजस्थान को देंगे विकास की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे, साथ ही उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इन दो अल्ट्रा-मेगा प्रोजेक्ट्स के अलावा, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई और प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे, जिनमें 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाला जयपुर मेट्रो रेल फेज-2 भी शामिल है।