आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 30 नवंबर 2023: राजस्थान के एग्जिट पोल में खिसक रही कांग्रेस की जमीन, मध्य प्रदेश में हो गया खेला
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में आज कुल 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्य भर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग से निकाले गये 41 श्रमिकों ने अपने कठिन 17 के बारे में आपबीती सुनाई। बिहार निवासी एक श्रमिक ने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसका हालचाल जानने की कोशिश तक नहीं की। हमास ने गाजा पट्टी से 16 बंधकों को इजराइल को सौंपा। नागरिकों के समूह में इजरायली और थाई नागरिक शामिल थे। थाईलैंड के 'अयुत्या' शहर का नाम प्राचीन भारतीय शहर अयोध्या के नाम पर रखा गया है। यहां एक ऐसा राजवंश है जिसके हर राजा को राम का अवतार माना जाता है। गुजरात में अगले पांच दिनों में शुष्क मौसम की उम्मीद है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें- Telangana Election 2023 Live Updates
NOV 30, 2023 21:04 IST
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अरिहाल गांव में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
NOV 30, 2023 19:44 IST
बघेल ने किया 75+ सीटों का दावा
एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा किअभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े थोड़ी देर में जारी होंगे।
NOV 30, 2023 16:54 IST
तेजस ओर प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदेगी सेना
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज बड़ा फैसला करते हुए 1.6 लाख करोड़ की लागत वाले प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारती वायु सेना 65 हजार करोड़ की लागत से 97 एलसीए मार्क 1ए तेजस लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है।
NOV 30, 2023 15:51 IST
एल्गार परिषद: NIA ने शोमा कांति सेन की जमानत याचिका का किया विरोध
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले की आरोपी शोमा कांति सेन की स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत संबंधी याचिका का बृहस्पतिवार को पुरजोर विरोध किया और कहा कि वह सामान्य बीमारियों से पीड़ित हैं और इसमें कुछ खास नहीं है।
NOV 30, 2023 15:28 IST
सुखोई-30 लड़ाकू विमान उन्नयन कार्यक्रम को मंजूरी
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान उन्नयन कार्यक्रम को मंजूरी दी।
NOV 30, 2023 14:42 IST
तेलंगाना में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 36.68% मतदान हुआ।
NOV 30, 2023 12:42 IST
जम्मू-कश्मीर: ताजा बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा से तंगधार जाने वाला रास्ता अवरुद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से 25,000 तक बढ़ाने की परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं, उसके साथ जुड़े हैं, बातचीत की है, सवाल पूछे हैं, अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरुरत है उसका फॉर्म भर दिया है। सबसे बड़ी बात कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच रही हैं।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं, उसके साथ जुड़े हैं, बातचीत की है, सवाल पूछे हैं, अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरूरत है उसका फॉर्म… https://t.co/LrtFiH6qxspic.twitter.com/S4tZ2Oz8y9
देश में बहुत सारे अस्पताल पूरी तरह कॉर्पोरेट मशीन के तौर पर काम कर रहे हैं, यह अच्छा ट्रेंड नहीं है- राहुल गांधी
वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नए ब्लॉक (इकरा डायग्नोस्टिक्स, ऑक्सीजन प्लांट) इकरा अस्पताल, सुल्तान बाथरी के उद्घाटन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में बहुत सारे अस्पताल पूरी तरह कॉर्पोरेट मशीन के तौर पर काम कर रहे हैं। जो अच्छा ट्रेंड नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर हमें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे अलग सोच की जरूरत है। केंद्र सरकार को गरीब लोगों को बहुत कम लागत पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। हमने राजस्थान में इस दिशा में काम किया है। अगर 2024 में हम सत्ता में आते हैं तो हम पूरे देश में इस तरह की पहल लागू करने की कोशिश करेंगे।
NOV 30, 2023 10:50 IST
महाराष्ट्र में बारिश से स्थिति गंभीर, सीएम, डिप्टी सीएम चुनाव प्रचार में व्यस्त-संजय राउत
शिवसेना (UTB) सांसद संजय राउत ने कहा कि पांच दिन हो गए, कहीं बेमौसम बारिश हो रही है, कहीं ओलावृष्टि हो रही है, पूरे महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है। जब ये संकट आसमान से गिर रहा था, तो हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ चला गया, कोई तेलंगाना, जैसे वो नहीं गए तो वहां चुनाव नहीं होंगे।
NOV 30, 2023 10:48 IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बर्फबारी जारी है। पीर पंजाल रेंज के आसपास भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भारी बर्फबारी जारी है। पीर पंजाल रेंज के आसपास भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। pic.twitter.com/mnrOK79fBZ
मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लालू यादव का बयान हास्यास्पद- नित्यानंद राय
उत्तरकाशी में 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर लालू यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव का बयान हास्यास्पद है। उन्होंने तो कभी कुछ नहीं किया। सभी आपदा प्रबंधन संस्थानों के प्रयास और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए PM का लगातार संदेश सफलता का सबसे बड़ा कारण रहा है। भारत ने आपदा प्रबंधन के लिए जो तरीके लागू किए हैं, उन पर दुनिया की नजर है। PM मोदी का 10 सूत्रीय एजेंडे के कारण जान-माल का कम से कम नुकसान हो रहा है।
NOV 30, 2023 09:36 IST
तमिलनाडु: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण चेन्नई में भारी बारिश हुई। चेन्नई में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। pic.twitter.com/Za9ojwAC2g
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में एक विशाल रैली में ऐलान किया कि कोई भी केंद्र सरकार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने से नहीं रोक सकता। इसके कुछ घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सवाल किया कि क्यों इसके लिए नियम अभी तक नहीं बनाए गए हैं? टीएमसी नेता और राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनके पास सांसदों की संख्या अधिक है, इसलिए उन्होंने कानून बनाया। इस कानून के तहत अभी तक नियम क्यों नहीं बने? नियम बनाने की तारीख में आज भी देरी हो रही है। नियम बनाने का काम 9 बार हो चुका है। वे (केंद्र सरकार) कह रहे हैं कि नियम 2024 में लागू होंगे। पूरी खबर पढ़ें