आज की ताजा खबर 30 जुलाई 2026 LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, सदन में चर्चा के लिए 7 घंटे का समय
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 30 जुलाई), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [बांकीपुर उपचुनाव] [कॉकरोज जनता पार्टी] [सौरव दास] [एंटी पेपर लीक बिल] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से सभी की नजरें इस सीट पर लगी हैं। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अभेद्य किला मानी जाने वाली इस सीट पर चुनावी जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। इसके साथ ही आज दतिया उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। वहीं, एंटी-पेपर लीक बिल चर्चा के लिए गुरुवार को राज्यसभा में आएगा। उच्च सदन में इस संशोधन विधेयक पर लोकसभा की तरह तीखी बहस होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दलों के सांसद छात्रों को लेकर एक दूसरे को निशाना बनाते हुए तीखे हमले कर सकते हैं। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच रुक-रुक कर चल रहा सैन्य संघर्ष अब एक नए और खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। इस युद्ध में पहली बार सऊदी अरब सार्वजनिक रूप से अमेरिका के साथ सीधे सैन्य अभियानों में शामिल हो गया है। दोनों देशों ने इराक में ईरान-समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर संयुक्त एयरस्ट्राइक की हैं। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर 30 जुलाई 2026 LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, सदन में चर्चा के लिए 7 घंटे का समय
कल संसद में होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
एनसीआरटीसी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने बच्चे को परिजनों से मिलाया
सराय काले खां स्टेशन पर हाल ही में कर्मियों ने देखा कि एक महिला के साथ यात्रा कर रहा बच्चा लगातार रो रहा है। मौजूद स्टाफ ने शक होने पर उस महिला से पूछताछ की और बच्चे के साथ उसके रिश्ते के बारे में जानने का प्रयास किया। महिला ने दावा किया कि यह बच्चा उसका है लेकिन बच्चे ने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। संदिग्ध पाए जाने पर इस मामले की सूचना तुरंत स्टेशन कंट्रोलर को दी गई। स्टेशन कंट्रोलर ने तत्काल स्टेशन पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को सतर्क किया तथा दिल्ली पुलिस को भी सूचित कर दिया। इस बीच बच्चे के माता-पिता से भी संपर्क किया गया और आगे की जांच हेतु महिला व बच्चे को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने स्टेशन स्टाफ के इन सदस्यों की व्यक्तिगत रूप से सराहना की जिनकी सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
नमो भारत कॉरिडोर पर यह पहली ऐसी घटना नहीं है। बीते एक वर्ष में एनसीआरटीसी टीम की सजगता, सूझबूझ और आपसी तालमेल की बदौलत कई बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाया गया है और असुरक्षित स्थितियों को समय रहते टाला गया है। सितंबर 2025 में एक अन्य उल्लेखनीय घटना में आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर सीसीटीवी की रियल-टाइम निगरानी के ज़रिये तीन ऐसी नाबालिग लड़कियों की पहचान की गई थी, जो 4 वयस्क पुरुषों के साथ यात्रा कर रही थीं और परेशान दिख रही थीं। मामले की सूचना तत्काल सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस को दी गई। जांच में पुष्टि हुई कि ये लड़कियां उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लापता थीं, जिसकी रिपोर्ट दर्ज थी। लड़कियों को सुरक्षित, संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया था।
नमो भारत परियोजना के आरंभ से ही यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना एनसीआरटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। संपूर्ण स्टेशन परिसर और ट्रेनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाती है, जिनकी लाइव फीड स्टेशन कंट्रोल रूम के साथ-साथ दुहाई स्थित डिपो के सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर (एससीसी) में भी भेजी जाती है। एससीसी पूरे कॉरिडोर की निगरानी करता है, आवश्यक जानकारी एकत्र करता है और ज़रूरत पड़ने पर संबंधित स्टेशनों, फील्ड अधिकारियों तथा स्थानीय इकाइयों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करता है।
इसके अतिरिक्त, स्टेशन स्टाफ सदैव सतर्क रहता है और यात्रियों की सहायता हेतु प्रत्येक ट्रेन में एक अटेंडेंट भी तैनात रहता है। साथ ही नमो भारत कॉरिडोर के दिल्ली खंड की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी गई है, जबकि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) कॉरिडोर के उत्तर प्रदेश खंड में सुरक्षा सुनिश्चित करता है। स्टेशन स्टाफ के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाते हैं, ताकि वे किसी भी अप्रत्याशित या आपातकालीन स्थिति को समय रहते पहचानकर सही और त्वरित कार्रवाई कर सकें।
नमो भारत में तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एक सतर्क व संवेदनशील स्टाफ का सुदृढ़ नेटवर्क अपनी सूझबूझ, संवेदनशीलता तथा तत्काल निर्णय व कार्रवाई के माध्यम से हर यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
लोकसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले अब राम मंदिर की बात कर रहे हैं: भाजपा
देश के लाखों छात्रों और उनके परिवार हुए परेशान: खरगे
गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है, बोले राहुल
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमित शाह छात्रों के खिलाफ हुई बर्बर हिंसा पर संसद में आकर सफाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं? इससे अपराधबोध की बू आती है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं और उनके साथ प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।
जितेंद्र सिंह ने कहा- विपक्ष चर्चा में हिस्सा ले
राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश
भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी
इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने कहा कि जिले में सुरक्षा स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को पहली बार कर्फ्यू लगाया था। बाद में इसका विस्तार करते हुए पूर्व-पश्चिम राजमार्ग समेत 10 इलाकों को इसके दायरे में शामिल कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के तहत आवाजाही, एकत्र होने, प्रदर्शन करने, जनसभा करने और धरने देने जैसी लोगों की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, विभिन्न संवेदनशील इलाकों और सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने देश में, विशेष रूप से सुनसरी जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। दो धार्मिक समुदायों के उत्सव के दौरान हुए विवाद के बाद आपस में भिड़े समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों सहित 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
राज्यसभा में एग्जामिनेशन प्रिवेंशन एक्ट संशोधन बिल आज पेश किया जाएगा
7 घंटे चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया।
ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत: कुवैत
इससे पहले, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ बड़े हवाई हमलों की सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है। ये हमले जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहले हुए ईरानी मिसाइल हमले के जवाब में किए गए। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दो घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के 12 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल एवं ड्रोन ठिकाने तथा तटीय निगरानी और रक्षा स्थल शामिल थे।
विश्व कप में केसरिया जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें, विवाद के बाद हॉकी इंडिया ने किया फैसले का बचाव
हॉकी इंडिया ने कहा कि केसरिया रंग साहस, बलिदान और जीत का प्रतीक है। इसने कहा, भारत के राष्ट्रध्वज और उगते हुए सूरज से प्रेरित यह जर्सी नयी शुरूआत की प्रतीक है। विश्व कप 15 से 30 अगस्त के बीच खेला जायेगा।
अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज; किसी नुकसान की खबर नहीं
लड़के के पूरे शरीर पर पैलेट कहां से आई? - प्रियंका ने पूछा
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
बांकीपुर में सुबह 9 बजे तक 4.6 प्रतिशत मतदान
दिल्ली के रोहिणी में गोलीबारी के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह का सदस्य और एक नाबालिग गिरफ्तार
नोएडा में साइबर जालसाजी के तीन मामले, बुजुर्ग से 2.35 करोड़ रुपये की ठगी
पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित आनंद ने बुधवार रात साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी कि जून में व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया गया। केवाईसी कराने और एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराने के बाद आरोपियों ने उन्हें रियायती दर पर आईपीओ में निवेश का लालच दिया। शिकायत में कहा गया है कि 15 जून से 21 जुलाई के बीच उन्होंने विभिन्न बैंक खातों में कुल 2,35,51,136 रुपये हस्तांतरित कर दिए। ऐप पर निवेश की राशि छह करोड़ रुपये से अधिक दिखाई गई। जब उन्होंने 1.85 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कर के नाम पर 62.51 लाख रुपये और जमा करा लिए और बाद में 37 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में सेक्टर-50 निवासी विनोद कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी अनुमति के बिना जियोमार्ट पर उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 7,10,499 रुपये की खरीदारी कर ली गई। उन्होंने किसी के साथ ओटीपी, कार्ड विवरण या अन्य बैंकिंग जानकारी साझा नहीं की थी। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिणी यूरोप में जंगल की आग का कहर, तीन दमकलकर्मियों की मौत
क्रीट में हुई इन मौतों ने अटलांटिक तट से पूर्वी भूमध्यसागर तक फैले जंगल की आग के संकट को और गंभीर बना दिया है। फ्रांस और स्पेन में लाखों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र में लगी देश की सबसे बड़ी जंगल की आग रात में और नहीं फैली लेकिन बुधवार दोपहर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने और हवाएं तेज होने के साथ ही यह राहत अल्पकालिक साबित होने का खतरा पैदा हो गया। फ्रांस के विभिन्न हिस्सों और यूरोपीय सहयोगी देशों से आए दलों की मदद से 2,200 से अधिक दमकलकर्मी और 20 से ज्यादा विमान आग बुझाने के काम में जुटे रहे। भीषण गर्मी से वनस्पति की नमी खत्म हो जाती है और हवा में आर्द्रता कम हो जाती है, जिससे घास, झाड़ियां और जंगल में गिरे सूखे पत्ते तेजी से आग पकड़ने वाले ईंधन में बदल जाते हैं।
