आज की ताजा खबर 3 सितंबर LIVE: ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को फिर ठहराया सही, कही ये अहम बात.., पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 3 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें: देश के अलग-अलग राज्यों में जारी मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तबाही मचा रखी है। वहीं पंजाब में भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और बिहार में भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दिल्ली और नोएडा के निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है वहीं वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन कई सालों तक यह एकतरफा रिश्ता रहा... भारत हमसे जबरदस्त टैरिफ वसूल रहा था,...उधर मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम को लैंडस्लाइड होने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं उत्तर रेलवे ने 30 सितंबर तक के लिए जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 68 ट्रेनों को रद्द करने का बड़ा एलान किया। जबकि 24 ट्रेनों को फिर से शुरू करने की बात कही। उधर चीन ने पहली बार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जेट लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों का अनावरण किया,आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
आज की ताजा खबर 3 सितंबर LIVE: ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को फिर ठहराया सही, कही ये अहम बात.., पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा
