LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: पटना मेट्रो का आज होगा अंतिम ट्रायल, BCCI ने टीम इंडिया को 21 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Aaj Ki Taza Khabar 12 Sep 2025 LIVE: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह विशेष आरती की गई। वहीं, पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का आज अंतिम ट्रायल होगा। 29 सितंबर को अंतिम ट्रायल होगा जिसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में उद्घाटन संभव है। मेट्रो 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी और न्यूनतम किराया 15 रुपये होगा। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश की वजह से 10 लोगों की जान चली गई और 11800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नासिक में मकान गिरने से 3 समेत 4 लोगों की मौत हुई। पीएम मोदी आज दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Piyush KumarUpdated Sep 29, 2025, 17:51 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar

Aaj Ki Taza Khabar: पटना मेट्रो का आज होगा अंतिम ट्रायल, BCCI ने टीम इंडिया को 21 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Aaj Ki Taza Khabar 12 Sep 2025 LIVE: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन राजधानी दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर में सुबह विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसी बीच पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का अंतिम ट्रायल आज (29 सितंबर) किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसका औपचारिक उद्घाटन होगा। मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 15 रुपये रखा गया है।

SEPT 29, 2025 17:51 IST

चांदी 1.5 लाख रुपये के नए रिकॉर्ड पर, सोना भी 1,500 रुपये उछला

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 7,000 रुपये उछलकर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सोना भी मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच 1,500 रुपये चढ़कर 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
SEPT 29, 2025 17:51 IST

दिल्ली : प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

पुलिस ने नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित तथा गैंगस्टर से जुड़े एक रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
SEPT 29, 2025 17:51 IST

एशिया कप में भारत की जीत के बाद लगता है कांग्रेस बेहोश हो गई है : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद विपक्षी पार्टी संभवत: ‘बेहोशी की हालत’ में चली गई है।
SEPT 29, 2025 16:22 IST

बरेली में इंटरनेट बंद होने से व्यापार, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

बरेली में पिछले तीन दिनों से इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बरेली में शुक्रवार (जुमे) दोपहर की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' अभियान को लेकर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद शासन स्तर से एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
SEPT 29, 2025 16:21 IST

करूर भगदड़ की दुखद घटना को लेकर अफवाह न फैलाएं: तमिलनाडु सीएम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने करूर में हुई भगदड़ की दुखद घटना पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने को लेकर सोमवार को लोगों को चेताया और कहा कि सभी को जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि 27 सितंबर को भगदड़ में 41 लोगों की मौत होना बहुत दुखद है और इसके पीड़ितों को किसी पार्टी विशेष से जुड़े लोगों के बजाय साथी तमिलों के रूप में देखा जाना चाहिए।
SEPT 29, 2025 16:20 IST

जीएसटी सुधारों से बाजार में खरीद बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को भरोसा जताया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रणाली में हाल में सुधारों से बाजार में खरीद बढ़ेगी जिससे घरेलू अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी। चौधरी ने जीएसटी सुधारों को लेकर स्थानीय कारोबारियों, उद्यमियों और कर विशेषज्ञों के साथ इंदौर में संवाद किया।
SEPT 29, 2025 12:32 IST

भोपाल में दो मजदूरों की मौत

दक्षिण भोपल में 3 मजदूर नीचे गिरे थे, 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब वे एक होर्डिंग लगाने जा रहे थे। मजदूर सात मंजिला इमारत से नीचे तब गिर गए जब होर्डिंग खंभे के तार से टकरा गया अरब विस्फोट हुआ
SEPT 29, 2025 06:57 IST

पाकिस्तानी नकवी के हाथों टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी

एशिया कप के फाइन मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद साफ कहा कि वह पाकिस्तानी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. मैच के बाद करीब 2 घंटे तक ड्रामा चला जब नकवी ट्रॉफी लेकर स्टेज पर खड़े रहे. लेकिन भारतीय प्लेयर्स अड़े रहे कि वो नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे।
SEPT 29, 2025 06:55 IST

पटना मेट्रो परियोजना का आज अंतिम ट्रायल

पटना मेट्रो परियोजना अपने अंतिम चरण में है। हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में न्यू आईएसबीटी जीरो माइल और भूतनाथ रोड स्टेशनों के निर्माण पर चर्चा हुई। 29 सितंबर को अंतिम ट्रायल होगा जिसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में उद्घाटन संभव है। मेट्रो 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी और न्यूनतम किराया 15 रुपये होगा।