LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 29 जनवरी 2024: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश, दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 29 जनवरी 2024: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश, दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा वहीं जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका गहराने लगी है। दरअसल, झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है उधर मालदीव की संसद में बहुमत रखने वाला मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है वहीं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। पीके का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 'क्लीन स्वीप' करेगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन छोड़ने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना भी की वहीं पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान छात्रों को सलाह दी कि हमें हमेशा टाइम मैनेजमेंट के प्रति जागरूक रहना चाहिए। परीक्षा हो या नहीं अपने कार्य को सही समय पर पूरा करना चाहिए, पढ़ें 29 जनवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार
दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरे से मिलने वाली है राहत
ल्ली में मौसम बदलने वाला है और भारतीय मौसम विभाग ने इस बारे में अपडेट दिया है और कहा है कि इस महीने के आखिर में यानी 31 जनवरी को हल्की बारिश या गरज के साथ हल्के छींटे पड़ सकते हैं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है वहीं मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 'पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हमें उम्मीद है कि अब कोहरा धीरे-धीरे कम होगा।'
जानें दिल्ली के मौसम को लेकर पूरी खबर उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे से कांग्रेस-रालोद नहीं है खुश
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। हालांकि अखिलेश यादव के इस बंटवारे से कांग्रेस और रालोद दोनों खुश नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस और रालोद समाजवादी पार्टी से और सीटें मांग रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबर कवि को आया 'हार्ट अटैक' और सेकेंडों में हो गई 'मौत'
भी कई केस हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौतों के ऐसे सामने आए हैं जिसमें काम करते वक्त या मंचन करते समय कलाकार की मौत के मामले सामने आए हैं वहीं ऐसा ही एक केस उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से सामने आया है, यहां मौत का लाइव वीडियो (Death Live Video) सामने आया है,
पढ़ें पूरी खबर9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से निकले लालू यादव
राजद प्रमुख लालू यादव से ईडी की पूछताछ 9 घंटे बाद खत्म हो गई है। 9 घंटे की पूछताछ के बाद लालू यादव ईडी कार्यालय से जब निकले तो वहां उनके कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी, लोग नारे लगाते दिखे। ईडी कार्यालय से निकलकर लालू यादव राबड़ी देवी के आवास पहुंचे,
पढ़ें पूरी खबर भारत जोड़ो यात्रा के कारण तो नहीं, कांग्रेस से दूर हुए ममता और नीतीश?
इंडिया गठबंधन अपने स्वरूप में आते ही धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। यह गठबंधन तब बिखरने लगा है, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। राहुल अभी पूर्वोत्तर भारत से निकल कर पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार पहुंचे हैं। बिहार के बाद फिर बंगाल में एंट्री करेंगे। इन दोनों ही राज्यों में इंडिया गठबंधन लगभग बिखर ही गया है। ममता अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है, नीतीश अलग हो चुके हैं,
पढ़ें पूरी खबरमध्यप्रदेश में पति ही निकला महिला SDM का हत्यारा
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में तैनात एक महिला सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की सेवा, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में नॉमिनी नहीं बनाने पर उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी,
पढ़ें पूरी खबरक्यों अयोध्या में सिर मुड़वाएंगे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी?
बिहार के नए नवेले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपनी एक कसम के कारण बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। दरअसर कभी सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि जबतक वो नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, पगड़ी नहीं उतारेंगे। अब सम्राट चौधरी उसी नीतीश कुमार के साथ सत्ता में आ गए हैं, उन्हें के डिप्टी बन गए हैं। जिसके बाद से उनसे ये लगातार सवाल किया जा रहा था कि उनकी कसम तो टूट गई, अब वो क्या करेंगे?,
पढ़ें पूरी खबरराष्ट्रपति मुइज्जू को बड़ा झटका, महाभियोग प्रस्ताव पेश करने जा रहा विपक्ष
मालदीव की संसद (Maldives Parliament) में बहुमत रखने वाला मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है। खबरों में यह दावा किया गया, इससे पहले रविवार को संसद में सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच चीन समर्थक राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर विवाद हो गया था,
पढ़ें पूरी खबर PK का बड़ा दावा-NDA करेगा लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। पीके का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 'क्लीन स्वीप' करेगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन छोड़ने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना भी की। पीके ने कहा कि 'नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन की अंतिम पारी खेल रहे हैं।'
पढ़ें पूरी खबरआईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को लगाई फटकार
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।
कोटा में जेईई परीक्षा की अभ्यर्थी छात्रा ने की आत्महत्या
राजस्थान के कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक छात्रा ने सोमवार को अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में कहा, ‘‘ मम्मी, पापा मैं जेईई की परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकती। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। ’’
SIMI पर बढ़ाया गया पांच साल का प्रतिबंध
'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)' को यूएपीए के तहत पांच साल की अवधि के लिए 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है।
कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन
जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका गहराने लगी है। दरअसल, झारखंड में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है।
झारखंड में बढ़ाई गई राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा
झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी।यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची।
उत्तराखंड में लागू होगा यूनीफॉर्म सिविल कोड
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति 2 फरवरी को अपना मसौदा राज्य सरकार को सौंपेगी और हम आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाकर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।
बजट सत्र से पहले सरकार ने मंगलवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक
सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।
केरल: कन्नूर अर्बन निधि 'धोखाधड़ी' मामले में ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड द्वारा करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत सोमवार को केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी त्रिशूर और मलप्पुरम में लगभग चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है। जांच धोखाधड़ी के एक कथित मामले से संबंधित है जिसमें 12-13 प्रतिशत तक के उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई थी। सूत्रों ने कहा कि कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड के प्रवर्तकों पर जमा राशि को निकालने और इस धनराशि को निजी संपत्ति में निवेश करने का आरोप है। गफूर केएम, शौकत अली, एंथनी एस. और जशीना नामक महिला (वर्तमान में जेल में बंद) सहित प्रवर्तकों एवं निदेशकों के खिलाफ केरल पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की 150 से अधिक प्राथमिकी पर ईडी के संज्ञान लेने के बाद जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह मामला दर्ज किया था।
'मोसाद' के लिए काम करने के मामले में चार दोषियों को मृत्युदंड
ईरान ने रक्षा मंत्रालय से जुड़ी एक फैक्टरी को निशाना बनाने का षड्यंत्र रचने और इजराइल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के लिए काम करने के दोषी चार लोगों को सोमवार को मौत की सजा दी। आधिकारिक ‘आईआरएनए’ समाचार एजेंसी ने बताया कि इन लोगों को 2022 में ईरान के रक्षा मंत्रालय से जुड़ी और इस्फहान शहर में मिसाइल और रक्षा उपकरणों से संबंधित एक फैक्टरी को निशाना बनाने का षड्यंत्र रचने का दोषी ठहराया गया था। इन चारों की पहचान मोहम्मद फरामरजी, मोहसिन मजलूम, वफा अजरबार और पेजमान फतेही के रूप में की गई है। ये चारों ईरानी नागरिक हैं। देश के उच्चतम न्यायालय ने सितंबर में एक अन्य अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई मौत की सजा को बरकरार रखा था, जिसके बाद उन्हें मृत्युदंड दिया गया। मीडिया ने यह नहीं बताया कि मृत्युदंड किस तरीके से दिया गया लेकिन ईरान में आमतौर पर फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दी जाती है। ईरान ने कहा कि उसके खुफिया कर्मियों ने 2022 में मोसाद से जुड़े एक ऐसे समूह को नष्ट किया, जिसने ईरान के भीतर आतंकवादी गतिविधियों की कथित रूप से साजिश रची थी। उसने कहा कि इस समूह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक जब्त किए गए थे।
आरएसएस, भाजपा की विचारधाराएं हिंसा और नफरत फैला रहीं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे गांधी ने कहा, 'आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है।' उन्होंने कहा, 'हम ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।'
लालू प्रसाद पूछताछ के लिए पटना में ईडी कार्यालय में हुए पेश
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं और वे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय में लालू को प्रवेश कराने के बाद भारती ने पत्रकारों से कहा, 'जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं।' लालू के पहुंचने पर पटना ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।