
हिंदी समाचार, 28 जून 2024: हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से हुए रिहा; कार्यवाही बाधित करने के लिए कांग्रेस पर भड़के रिजिजू
हिंदी न्यूज़ 28 जून 2024 और बड़ी खबरें: झारखंड हाईकोर्ट द्वारा भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सोरेन के जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने उनका स्वागत किया और नारे लगाए। सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करने और कार्यवाही को बाधित करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और विपक्षी दल पर संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। लोकसभा में नीट के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित किए जाने के कुछ ही देर बार रिजिजू का बयान आया। उन्होंने कहा, 'सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन संसदीय कार्यवाही को रोकने का कांग्रेस का रवैया अच्छा नहीं है। कांग्रेस जिस तरीके से संसदीय परंपराओं और परिपाटियों की अवहेलना कर रही है, मैं उसकी निंदा करता हूं।' आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...