देश

'ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे', टर्मिनल-1 पहुंचे उड्डयन मंत्री ने चेताया, मृतक परिवार को Rs 20 लाख का मुआवजा

Delhi Terminal-1 Accident : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत गिरने से हुए हादसे में मृतकों के लिए 20 लाख रुपये और घायलों के लिए 3 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।

Image

मृतक परिवार को Rs 20 लाख का मिलेगा मुआवजा।

Photo : ANI

Delhi Terminal-1 Accident : शुक्रवार को भारी बारिश के बीच दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा कारों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

सीआईएसएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात

नवनियुक्त नागरिक उड्डयन मंत्री ने घायलों को 3 लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह घटना सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश के कारण हुई। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं।

हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और सीआईएसएफ, एनडीआरएफ की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी जांच की है ताकि कोई और हताहत न हो। इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी जांच की जा रही है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article