LIVE

आज की ताजा खबर, 28 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के बोलांगीर में गाड़ी पलटने से 3 की मौत, तीन घायल, नोएडा में वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए युवक की मौत

आज की ताजा खबर लाइव, 28 अप्रैल 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [होर्मुज शांति वार्ता], [नितेश राणे जेल], [दिल्ली मौसम] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक कर ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव पर चर्ची की है। वहीं, महाराष्ट्र के BJP मंत्री नितेश राणे को सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालने के मामले में एक महीने की जेल हो गई है। उधर, दिल्ली में आज बारिश से राहत मिलने की संभावना। इससे पहले राजधानी में पारा 42.3°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.3°C अधिक है। पढ़ें- दिन भर की हर छोटी बड़ी खबर यहां

Nitin AroraUpdated Apr 28, 2026, 22:09 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 28 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के बोलांगीर में गाड़ी पलटने से 3 की मौत, तीन घायल, नोएडा में वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए युवक की मौत

आज की ताजा खबर, 28 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के बोलांगीर में गाड़ी पलटने से 3 की मौत, तीन घायल, नोएडा में वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए युवक की मौत

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [होर्मुज शांति वार्ता], [नितेश राणे जेल], [दिल्ली मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन किसी भी ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा जो इस रणनीतिक जलमार्ग से होकर होने वाले मुक्त अंतरराष्ट्रीय नौवहन को बाधित करती हो। वहीं, IMD ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। उधर, महाराष्ट्र की एक अदालत ने BJP मंत्री नितेश राणे को 2019 के उस मामले में दोषी ठहराया है, जिसमें उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था। यहां पढ़ें- हर छोटी बड़ी खबर

APR 28, 2026 22:08 IST

ओडिशा के बोलांगीर में गाड़ी पलटने से तीन की मौत, तीन घायल

ओडिशा के बोलांगीर जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के पलट जाने से तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तितलागढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मुंडा ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को मारलाड चौक के पास हुआ। उस समय गाड़ी में कुछ बच्चे सवार थे और वे कुछ सामान लाने के लिए पास के बाजार जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तीनों बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस हादसे में गाड़ी चालक को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत तितलागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आलोक टांडी (10), राजा सिका (14) और राजबीर टांडी (13) के रूप में हुई है। मुंडा ने कहा, ’’हमने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
APR 28, 2026 22:04 IST

कर्नाटक में 20 से ज्यादा जंगली हाथियों ने कावेरी नदी पार की और कोडगु में कॉफी बागानों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया।

APR 28, 2026 21:04 IST

नोएडा में वाटर पार्क में स्विमिंग के लिए आए युवक की बिगड़ी तबियत, मौत

नोएडा के सेक्टर 38A स्थित GIP मॉल के वाटर पार्क में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्विमिंग के लिए आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वेव पूल में पानी की लहरें आने के दौरान उसकी हालत खराब हो गई।

परिजन के साथ वाटर पार्क आया यह युवक तुरंत अस्वस्थ हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वाटर पार्क में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
APR 28, 2026 20:38 IST

राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार परियोजना से जुड़ी चिंताओं को लेकर आदिवासी नेताओं से की मुलाकात

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को उन आदिवासी नेताओं से मुलाकात की जो ग्रेट निकोबार क्षेत्र में एक बड़ी अवसंरचना परियोजना को लेकर चिंता जता रहे हैं। निकोबार जिले के कैंपबेल बे में आदिवासी समुदायों का एक वर्ग परियोजना में पारदर्शिता की कमी, पर्यावरण जोखिम और आदिवासी अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। इस परियोजना में एक बंदरगाह, एक एकीकृत टाउनशिप, असैन्य तथा सैन्य उपयोग वाला हवाई अड्डा और एक ऊर्जा संयंत्र शामिल है। राहुल गांधी 26 अप्रैल को यहां पहुंचे और उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। वह मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ कैंपबेल बे गए और ग्रेट निकोबार परियोजनाओं से जुड़े आदिवासी लोगों की चिंताओं को समझने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने भारत के सबसे दक्षिणी छोर, इंदिरा प्वाइंट का भी दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस द्वीपसमूह में कथित कॉर्पोरेट प्रभाव की आलोचना की और कहा कि विकास में कॉर्पोरेट हितों के बजाय स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
APR 28, 2026 17:55 IST

सी.वी. आनंद बने तेलंगना के नए डीजीपी

APR 28, 2026 16:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया

APR 28, 2026 16:53 IST

एथेंस में 2 जगहों पर गोलीबारी की घटना से सनसनी

मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस के केंद्रीय इलाके में एक बंदूकधारी ने सोशल सिक्योरिटी कार्यालय और फिर एक अदालत परिसर में गोलीबारी कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। ग्रीक अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति 89 वर्षीय बुजुर्ग है। बताया गया है कि वह शॉटगन से लैस था और सबसे पहले उसने एथेंस के केंद्र में स्थित एक सोशल सिक्योरिटी कार्यालय पर हमला किया, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। इसके बाद उसी व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अदालत भवन के ग्राउंड फ्लोर पर भी गोलीबारी की, जहां कई अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
APR 28, 2026 15:33 IST

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा–फरसवनी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय बालक प्रियांश की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र निवासी सोनी परिवार के सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने चांपा शहर पहुंचे थे।

वापसी में सोमवार-मंगलवार रात लगभग दो बजे जब वह चांपा–फरसवनी मार्ग पर फरसवनी टोल नाका के करीब पहुंचे तब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक वाहन से जा भिड़ी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव और घायलों को अस्पताल भेजा। रास्ते में दो घायलों ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
APR 28, 2026 15:30 IST

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

दक्षिणी चीन के एक शहर में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ में कई कारें डूब गयीं तथा 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, गुआंग्शी क्षेत्र के किनझोउ शहर में कई लोग अपने घरों में फंस गए और बचाव कर्मियों ने नावों के सहारे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सोमवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में 270 मिलीमीटर (लगभग 10 इंच) से ज़्यादा बारिश हुई। अप्रैल महीने में एक दिन में दर्ज की गयी यह सबसे अधिक बारिश है। अधिकारियों ने ’वी चैट’ नामक सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में मौसम विश्लेषक लिन नान के हवाले से बताया कि दक्षिण चीन के तटीय इलाकों में इतनी जोरदार बारिश आमतौर पर मई के मध्य से आखिर में, मॉनसून आने के बाद ही होती है। लिन के अनुसार अप्रैल के आखिर में इतनी भारी बारिश एक दुर्लभ घटना है। चीनी आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों द्वारा संचालित एक समाचार संस्था के अनुसार, मंगलवार सुबह से शहर के स्कूलों में कक्षाएं फिर शुरू हो गयीं तथा अधिकतर स्थानों पर यातायात सामान्य हो गया।
APR 28, 2026 15:28 IST

पूर्वी दिल्ली में सरकारी औषधालय में आग लगी

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक सरकारी औषधालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि सीजीएचएस डिस्पेंसरी में आग लगने की सूचना पूर्वाह्र 11.04 बजे मिली थी, और इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। डीएफएस अधिकारी ने कहा, "हमने घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजीं। दोपहर 12.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया।"
APR 28, 2026 14:35 IST

दिल्ली में पटना युवक की हत्या पर चिराग क्या बोले?

पटना: बिहार के 21 साल के डिलीवरी बॉय की दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "यह जितना दुखद है उतना ही निंदनीय है... हमारी पार्टी के सांसद कमेटी दौरे पर थे मगर वे दौरे को बीच में से छोड़कर आज शाम तक पीड़ित परिवार से मिलेंगे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वे उनसे जानकारी लेंगे और फिर उसी के आधार पर हम गृह मंत्री से बातचीत करेंगे। इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि बिहारी होने की वजह से किसी की जान ली जाए... कार्रवाई हुई है... दोनों सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा न हो।"
APR 28, 2026 14:34 IST

NIA की टीमें बंगाल में तैनात

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | वोटिंग से पहले, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमें दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया और कोलकाता समेत कई जिलों में तैनात हैं। टीमें कच्चे बम, अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के मामलों की जांच कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि वोटिंग के दौरान, बाद या पहले अगर कोई स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत कार्रवाई करने के लिए भी टीमें जमीन पर मौजूद हैं।
APR 28, 2026 12:57 IST

लेबनान में इजरायल ने नए हमलों में 2 मार्च से 27 अप्रैल के बीच में 2521 लोगों को मार डाला

अल जजीरा के अनुसार, लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) ने अभी-अभी बताया है कि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उस अवधि के लिए मरने वालों की संख्या को अपडेट किया है, जब से इजरायल ने अपना नवीनतम हमला शुरू किया है।

NNA के अनुसार, मंत्रालय का कहना है कि 2 मार्च से 27 अप्रैल के बीच 2,521 लोग मारे गए हैं, और 7,804 अन्य घायल हुए हैं।

इजरायल और लेबनान के बीच हुए, और अब तेजी से कमजोर पड़ते जा रहे संघर्ष-विराम के बीच, पिछले दो दिनों में इजरायली हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं।
APR 28, 2026 12:19 IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 108 पर लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई....हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
APR 28, 2026 10:20 IST

केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के समक्ष पेश होने से इनकार किया

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा कि वह भी आबकारी मामले में उनकी अदालत में पेश नहीं होंगे।

इससे एक दिन पहले, पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा को पत्र लिखकर कहा था कि आबकारी मामले में वह न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वकील के माध्यम से उनके समक्ष पेश होंगे।

सिसोदिया ने पत्र में लिखा, ’’मेरी ओर से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। आपके बच्चों का भविष्य तुषार मेहता के हाथों में है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा से मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने की अपील की थी लेकिन उन्होंने केजरीवाल की याचिका 20 अप्रैल को खारिज कर दी थी जिसके बाद ’आप’ नेता ने सोमवार को उन्हें पत्र लिखा था।
APR 28, 2026 08:54 IST

नाइजीरिया के गांव पर आईएस के हमले में 29 लोगों की मौत

नाइजीरिया के एक गांव पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अदमावा राज्य के गवर्नर ने बताया कि यह हमला राज्य के गोम्बी स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के गुयाकू गांव में रविवार देर रात हुआ।

इस्लामिक स्टेट ने टेलीग्राम पर एक संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गांव का सोमवार को दौरा करने पहुंचे अदमावा के गवर्नर अहमदू उमरू फिंतिरी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुखद और अस्वीकार्य बताया।
APR 28, 2026 07:44 IST

दिल्ली में आज बारिश

बीते दिन सोमवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, और अलग-अलग जगहों पर पारा औसत से 4°C तक ऊपर चढ़ गया; हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे 'हीटवेव' (लू) घोषित नहीं किया, और मंगलवार से हल्की बारिश के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने का संकेत दिया।

एक बेहद गर्म दिन के बाद, शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया और रात 8 से 9 बजे के बीच राजधानी में धूल भरी आंधी चलने लगी। शाम करीब 7 बजे, IMD ने तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया, हालांकि सोमवार देर रात तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि प्रगति मैदान में हवा की गति 61 किमी/घंटा तक पहुंच गई, जिसके बाद पूसा में यह 54 किमी/घंटा रही।

IMD ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें हल्की बारिश के एक से दो दौर और 50 किमी/घंटे तक की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है; इससे अधिकतम तापमान के 40°C के निशान से नीचे आने की संभावना है।
APR 28, 2026 07:42 IST

महाराष्ट्र के BJP मंत्री नितेश राणे को सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालने के मामले में एक महीने की जेल

महाराष्ट्र की एक अदालत ने BJP मंत्री नितेश राणे को 2019 के उस मामले में दोषी ठहराया है, जिसमें उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था; अदालत ने उन्हें एक महीने जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला 2019 की एक घटना से जुड़ा है, जिसमें राणे और उनके समर्थकों ने मुंबई-गोवा हाईवे की खराब हालत को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान NHAI के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंक दिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे राणे उन 30 लोगों में शामिल थे, जिन पर दंगा करने, सरकारी कर्मचारी को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए हमला करने और आपराधिक साजिश रचने सहित विभिन्न अपराधों के तहत आरोप लगाए गए थे। जब यह घटना हुई, तब वह कांग्रेस में थे।
APR 28, 2026 07:37 IST

राजस्थान: पत्नी को बचाने कुएं में कूदे पति और देवर की मौत

राजस्थान के डीग जिले में सोमवार रात पत्नी को बचाने के लिए एक कुएं में कूदे पति और देवर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि रविन्द्र और उसकी पत्नी महिंद्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, गुस्से में महिंद्रा घर से बाहर निकली और घर के बाहर बने सूखे कुएं में कूद गई।

पुलिस ने बताया कि उसकी जान बचाने के लिए पति रविन्द्र और देवर रोहित भी कुएं में कूद गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर जहरीली गैस थी और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत जहरीली गैस के धुएं से हुई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
APR 28, 2026 07:36 IST

सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता के कारण राम मंदिर का निर्माण हुआ: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता और देश के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से संभव हुआ तथा भारत को ’हिंदू राष्ट्र’ घोषित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही ’हिंदू राष्ट्र’ है।

आरएसएस की एक विज्ञप्ति के अनुसार वह रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन व्यक्तियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में मंदिर का निर्माण हुआ।

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भगवान राम की इच्छा से हुआ। भागवत ने इसकी तुलना भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने से करते हुए कहा कि ऐसे कार्य तभी संभव होते हैं, जब सभी का योगदान हो।

उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने शपथ ली, तो लंदन के ’द गार्डियन’ अखबार ने लिखा कि इस दिन भारत ने वास्तव में ब्रिटिश शासन को अलविदा कहा।