आज की ताजा खबर 27 मार्च, 2025: कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, कर्नाटक में बढ़ेंगे दूध के दाम; पढ़ें दिन भर की खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 27 March 2025 Updates: कठुआ में कुछ आतंकवादियों के इलाके में देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। ताजा जानकारी के अनुसार, इलाके में 4 से 5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार रात एक बस के नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट जाने से उसपर सवार 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, जो काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बुधवार को यहां बिहार के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात की और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा राजधानी दिल्ली स्थित सरकारी आवास से नकदी की बरामदगी के मामले में जांच का सामना कर रहे दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने आंतरिक जांच समिति के समक्ष पेश होने से पहले बुधवार को वकीलों की एक टीम से मुलाकात की।
आज की ताजा खबर 27 मार्च, 2025: कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, कर्नाटक में बढ़ेंगे दूध के दाम; पढ़ें दिन भर की खबरें
यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले
मुख्तार अंसारी मामले में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला
'मजबूत है हमारी विचारधारा', कांग्रेस की जिला इकाई के प्रमुखों को खरगे का संदेश
पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने की बस सवार छह यात्रियों की हत्या
कर्नाटक में बढ़ेंगे दूध के दाम
लोकसभा ने आपदा प्रबंधन विधेयक से जुड़े संशोधनों को मंजूरी दी
पल्लवी पटेल ने दलित सांसद के घर पर हमले का विरोध किया
राजस्थान के डीग में बिल्ली से डरकर गर्म दूध में गिरी बच्ची, मौत
पुलिस ने बताया कि बच्ची सारिका को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था जहां बुधवार रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कामां की पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता जम्मू में सेना में तैनात हैं और वह आज अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। परिवार कामां कस्बे की अगमा कॉलोनी में रहता है।
भाजपा सांसद ने की ‘बिग बॉस' पर रोक लगाने की मांग
बिहार विधानसभा के बाहर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
रांची में भाजपा नेता की हत्या पर झारखंड विधानसभा में सदन के अंदर और बाहर जोरदार हंगामा
सुरक्षा प्रोटोकॉल की वजह से दायरा काफी सीमित हुआ: सलमान खान
खान ने बुधवार रात संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके (सुरक्षा) बारे में कुछ नहीं कर सकता। खल्लास। इसलिए मैं गैलेक्सी (घर) से शूटिंग के लिए जाता हूं तथा कहीं और जाए बिना सीधा गैलेक्सी लौट आता हूं।’
दिल्ली विधान सभा में अपराध पर चर्चा रोके जाने पर आम आदमी पार्टी की नाराजगी
भाजपा नेता की हत्या के बाद रांची बंद, जगह-जगह सड़क जाम, कई नेता गिरफ्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शरजील इमाम की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा
बिहार में डॉक्टर तीन दिन की हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं ठप
चेन्नई: मुठभेड़ में लुटेरे के मारे जाने के बाद ठाणे के ईरानी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
अधिकारियों ने पहले बताया था कि कल्याण के अम्बिवली इलाके में ईरानी बस्ती में कुख्यात लुटेरों के गिरोह का सदस्य जाफर गुलाम हुसैन ईरानी बुधवार को चेन्नई में तब पुलिस की कार्रवाई में मारा गया जब उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के खिलाफ जेलर से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज
थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने इस बात की पुष्टि की कि जेलर राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर राणा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “हमने बुधवार को जेलर राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के खिलाफ दुर्व्यवहार करने और जेल में मोबाइल रखने के लिए मामला दर्ज किया है।
नोएडा तेज रफ्तार का कहर, बस ने बाइक चालक को कुचला
संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला शख्स गिरफ्तार
नोएडा: कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर चौराहे पर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
वायरल वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड को एक युवक को लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, घटना तब हुई जब सड़क पर एक मामूली एक्सीडेंट हो गया था। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड और एक युवक के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।
