LIVEताजा खबर, 26 सितंबर 2023 : Asian Games 2023: मणिपुर में इंटरनेट सेवा और स्कूल भी बंद, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक

ताजा खबर, 26 सितंबर 2023 : Asian Games 2023: मणिपुर में इंटरनेट सेवा और स्कूल भी बंद, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें : भारत ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की घुड़सवारी (Equestrian) प्रतियोगिता में टीम ड्रेसेज स्पर्धा में शीर्ष पर रहकर स्वर्ण पदक के 41 साल के इंतजार को खत्म किया। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तहत करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार के तहत खनन माफिया और अपराधियों को खुली छूट दी गई है।' साथ ही कोविड के दौरान एकत्र किए गए सेस को लेकर भी सवाल उठाए। सरकार इस बार मिडिल क्लास को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। जिसमें वह 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर 9 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे सकती है। यानी होम लोन ग्राहकों को कुल लोन चुकाने में 9 लाख रुपये की बचत हो जाएगी वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
देश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने जा रही है मोदी सरकार
प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने कहा है कि देश के किसी भी हिस्से में 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में कोई-न-कोई एक्सप्रेसवे होगा।
पढ़ें पूरी खबरतो इस बार एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में CM प्रोजेक्ट नहीं करेगी BJP
राजस्थान में तो पीएम मोदी सीधे इशारा कर चुके हैं, वहीं मध्य प्रदेश में कई सांसदों और केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतार कर बीजेपी इशारा कर चुकी है कि इस बार सिर्फ शिवराज ही रेस में नहीं होंगे,
पढ़ें पूरी खबर Manipur Violence: मणिपुर में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद करने का ऐलान
मणिपुर में फिर से तनाव व्याप्त हो रहा है ताजा घटनाक्रम ये है कि राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है वहीं स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरभाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है। शाहनवाज हुसैन को आज मुंबई में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
पढें पूरी खबरजल्द गिरफ्तार होंगे पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल
बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में पंजाब की एक अदालत ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
पढें पूरी खबर आगरा में चंबल नदी के बीचों बीच पुल के पिलर में फंसा स्टीमर
चंबल के बीच में पक्के पुल के लिए सीमेंट के पिलर का निर्माण किया जा रहा है। इसी पिलर के पास से जब स्टीमर गुजर रहा था तब वो लोहे के सरियों में फंस गया,
पढें पूरी खबर'त्रेता युग' जैसा अनुभव करेंगे लोग, मुख्य पुजारी ने राम मंदिर पर दी ताजा जानकारी
राम मंदिर के मंदिर के मु्ख्य पुजारी सत्येंद्र द्रास ने मंगलवार को बताया कि भव्य एवं दिव्य तरीके से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। खासकर इसके सौंदर्य पर विशेष काम किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर गर्भ गृह बनकर तैयार हो गया है। यहां दीवारों एवं शिलालेखों पर नक्काशी का काम हो रहा है,
पढें पूरी खबर एमपी BJP की आई तीसरी लिस्ट
BJP ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा निर्वाचन सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने इस सीट से मोनिका बट्टी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। बट्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं।
पढें पूरी खबर'85 देशों के नेताओं के साथ बैठकें कर भारत की कूटनीति नयी ऊंचाई पर पहुंची'
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30 दिन में समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई, एक लाख से ज्यादा नौजवानों को केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी दी गई और इसी अवधि में नए संसद भवन में संसद का सत्र हुआ जिसमें महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ।
पढें पूरी खबर पंजाब में भगवंत मान के साथ कांग्रेस करेगी खेला?
विपक्षी गुट इंडिया के सदस्य आप और कांग्रेस के बीच दरार तब शुरू हुई जब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,
पढ़ें पूरी खबरAsian Games 2023: भारत ने घुड़सवारी में जीता गोल्ड मेडल
भारत इस बार के एशियन गेम्स में एक से एक कमाल करके दिखा रहा है। अब ताजा सफलता घुड़सवारी में मिली है। भारत ने घुड़सवारी में 41 साल के लंबे इंतजार के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम करके नया इतिहास रचा है,
पढ़ें पूरी खबरबीजेपी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लेकर पेश की चार्जशीट
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तहत करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार के तहत खनन माफिया और अपराधियों को खुली छूट दी गई है,
पढ़ें पूरी खबरछेड़खानी से आहत लड़की ने लगाई फांसी
यूपी के हरदोई में गणेश विसर्जन यात्रा से लौट रही एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे आहत लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबरअमृतसर पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अमृतसर पहुंचे। वह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
भाजपा ने MP की अमरवाड़ा सीट पर भी उतारा प्रत्याशी
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा (एसटी) से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को घोषणा की कि अनुभवी अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
दिल्ली स्थित ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी
दिल्ली के भोगल इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक, बदमाश छत काटकर शोरूम में दाखिल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरोना से भी 20 गुना खतरनाक है ये डेडली वायरस
कोरोना महामारी से दुनिया अभी पूरी तरह से उबरी भी नहीं है कि यूके के हेल्थ एक्सपर्ट ने नई बीमारी के दस्तक की आशंका जताई है। इस बीमारी का नाम है डिजीज एक्स (Disease X) है। इस वायरस को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह नया वायरस 1918-1920 के विनाशकारी स्पैनिश फ़्लू की तरह तबाही मचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नई बीमारी का नाम "डिज़ीज़ एक्स" रखा है। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार चेतवानी जारी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह नई महामारी कोरोना वायरस की तुलना में 20 गुना ज्यादा धातक है।
अमेठी में ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत में तीन की मौत
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अयोध्या मार्ग पर ट्रक और टेलर (मालवाहक बड़ा ट्रक) की आमने-सामने से टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु बंद: 20 प्रदर्शनकारी हिरासत में
तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का प्रयास करने पर कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार सुबह यहां 20 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। उन पर धारा 144 के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।