लखनऊ

Hardoi: गणेश विसर्जन से लौटते वक्त मनचले अफजल ने की छेड़खानी, तो आहत लड़की ने लगाई फांसी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 03:27 PM IST

Crime In Uttar Pradesh: यूपी के हरदोई में गणेश विसर्जन यात्रा से लौट रही एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे आहत लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।

Image

सांकेतिक तस्वीर। (साभार- Freepik)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक मनचले ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर वापस लौट रही लड़की के साथ अफजल नाम के युवक ने बदतमीजी की। इस करतूत के बाद आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। खुद के साथ हुई इस छेड़छाड़ से आहत लड़की ने मंगलवाल को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि वक्त रहते परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।

गणेश विसर्जन से वापस लौट रही थी किशोरी

पिहानी कस्बा की रहने वाली एक किशोरी सोमवार को गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने गई थी। विसर्जन से वापस लौटते वक्त सैकड़ों की भीड़ में शामिल अफजल नाम के एक युवक ने लड़की के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। जब लड़की ने शोर मचाया तो लोगों ने मनचले अफजल को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद लड़की वहां से सीधे अपने घर चली गई।

दुप्पटे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश

खुद के साथ हुई इस छेड़खानी की वारदात से किशोरी काफी आहत थी। उसने मंगलवार सुबह कमरे के अंदर दुप्पटे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब उसकी मां ने उसे फंदा लगाते देखा तो शोर मचाया, चीखने की आवाज सुनकर घर के बाकी लोग वहां पहुंचे और किशोरी को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए के लिए लखनऊ भेजा गया।

मोहल्ले में ही तय हुई थी लड़की की शादी

परिजनों ने बताया कि किशोरी की शादी मोहल्ले में ही तय हुई थी। शादी तय होने के बाद खुद के साथ हुई इस छेड़खानी की वारदात से वो काफी परेशान हो गई और इसी वजह से उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने मेडिकल कालेज पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article