देश

पंजाब में भगवंत मान के साथ कांग्रेस करेगी खेला? प्रताप सिंह बाजवा का दावा- 32 AAP MLA हमारे संपर्क में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 26, 2023, 04:44 PM IST

विपक्षी गुट इंडिया के सदस्य आप और कांग्रेस के बीच दरार तब शुरू हुई जब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Image

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने AAP पर बोला हमला

Photo : ANI

एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी इंडिया में शामिल होकर, कई राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ दोनों एक दूसरे का पैर खींचने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी पहले से घोषणा कर चुकी है कि वो मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात में अकेले चुनाव लड़ेगी, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब कांग्रेस की ओर से भी प्रहार शुरू हो गया है। पंजाब में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।

प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा दावा

पंजाब के एलओपी और कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने इस दौरान भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा- "पंजाब पूरी तरह से कर्ज में डूबा हुआ है। 7-8 महीने में संसद के चुनाव होने वाले हैं। मैं पंजाबियों के सभी वर्गों से अपील करता हूं - अभी भी समय है, कांग्रेस सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारा समर्थन करें और हमें सभी 13 सीटें जिताएं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उसके बाद सरकार दो महीने भी नहीं चलेगी। मौजूदा सरकार में कम से कम 32 लोग मेरे संपर्क में हैं..."

मान का पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाजवा के इस दावे पर पलटवार भी किया है। उन्होंने बाजवा को भाजपा से जुड़ा हुआ नेता बताते हुए आलाकमान से बात करने की चुनौती दी है।

चल रहा है विवाद

विपक्षी गुट इंडिया के सदस्य आप और कांग्रेस के बीच दरार तब शुरू हुई जब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया कि वह पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विधानसभा में जीती आप

2022 में, आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब चुनाव में भारी जीत हासिल की, राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस ने 18 सीटें जीतीं, शिरोमणि अकाली दल ने तीन सीटें जीतीं, भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटें जीतीं, और बहुजन समाज पार्टी और एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ