आज की ताजा खबर, 31 दिसंबर हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में आज और कल धारा 163 लागू, भाजपा ने ममता बनर्जी पर अमित शाह को ‘धमकी' देने का लगाया आरोप
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) आज का मौसम, हैप्पी न्यू ईयर, पीएम मोदी, अमित शाह, पुतिन, ट्रंप के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: साल के आखिर दिन खबरों के लिहाज से बेहद खास। देश और दुनिया में आज कई ऐसी घटनाएं घटने की उम्मीद है, जो सुर्खियां बनेगी। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण की चपेट में है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया है।
आज की ताजा खबर, 31 दिसंबर हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में आज और कल धारा 163 लागू, भाजपा ने ममता बनर्जी पर अमित शाह को ‘धमकी' देने का लगाया आरोप
आज की ताजा खबर: ममता बनर्जी ने अमित शाह को धमकी दी: बीजेपी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में एक जनसभा के दौरान कहा कि शाह कोलकाता के जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां से बाहर वह उनकी ‘‘मर्जी’’ से ही निकल पाए हैं।
पात्रा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने देश के गृह मंत्री को ऐसी भाषा में धमकी दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमने इसे देखा है। उन्होंने कहा कि आप (शाह) एक होटल में छिपे हुए हैं। अगर हम चाहें तो आप होटल से बाहर कदम नहीं रख सकते। ये आपकी खुशकिस्मती है कि हमने आपको होटल से बाहर आने दिया।’’
आज की ताजा खबर: नोएडा में आज और कल धारा 163 लागू
अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने, शांति भंग करने व अन्य तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश पर हवालात में रात कटवाने की सख्त हिदायत दी है।
आज की ताजा खबर: पेरू में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर
पेरू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माचू पिचू की ओर जाने वाली रेल लाइन पर मंगलवार को दो पर्यटक ट्रेनों की आमने-सामने की भयानक टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना ओलांतायतांबो और आगुआस कालिएंतेस (माचू पिचू पुएब्लो) के बीच पंपाकाहुआ सेक्टर में हुई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इंका रेल के ड्राइवर रोबर्टो कार्डेनास लोयजा के रूप में हुई है। घायलों में कई विदेशी पर्यटक शामिल हैं, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लगभग 20 घायलों की हालत गंभीर है। अमेरिकी दूतावास ने भी पुष्टि की कि दुर्घटना में अमेरिकी नागरिक घायल हुए हैं।
