आज की ताजा खबर, 26 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: एमपी के देवास में बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, 3 घायल; मऊ में रोडवेज बस से युवती का शव बरामद
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज EPFO सेवाएं बंद, राम मंदिर मामले में FIR, होर्मुज में बढ़ा तनाव और कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: आज की प्रमुख खबरों में EPFO की ऑनलाइन सेवाएं आज से 28 जून तक बंद रहने की सूचना, राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में आठ लोगों के खिलाफ FIR, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद बढ़ा तनाव और यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश व तेज आंधी का मौसम विभाग का अलर्ट शामिल हैं।
आज की ताजा खबर, 26 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: एमपी के देवास में बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, 3 घायल; मऊ में रोडवेज बस से युवती का शव बरामद
एमपी के देवास में बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान घर की गैलरी का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया जिससे इसके नीचे भोजन कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं। जिला चिकित्सालय के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद भगवंता बाई (55) और उनकी बेटी लक्ष्मी बाई (40) को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। पुलिस निरीक्षक प्रीति कटारे ने बताया कि हादसे में घायल एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया,’’तीनों घायलों की हालत स्थिर है।’’
शिमला में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
दुबई में मिसाइल के आने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया गया
मऊ में रोडवेज बस से युवती का शव बरामद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत
‘वंदे मातरम्' केवल गीत नहीं, भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र- अमित शाह
आंध्र प्रदेश के पलनाडु में खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, चार लोगों की मौत
पंजाब के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, 1 जुलाई से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा काम
फिलहाल सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। नए समय के लागू होने के बाद कर्मचारी नियमित कार्यालय समय के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय होगा और आम लोगों को भी सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में अधिक सुविधा मिलेगी।
गांधीनगर SG हाईवे पर चार लग्जरी कारों की भीषण टक्कर, क्रेटा कार धू-धूकर जली; चार घायल, एक की हालत गंभीर
यह दुर्घटना सरगासन ब्रिज की शुरुआत में स्वागत मॉल के सामने सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, एक इनोवा कार ब्रिज से गुजर रही थी, जिसके पीछे महिंद्रा EV चल रही थी। महिंद्रा EV ओवरटेक करने के लिए जैसे ही बाहर निकली।
उसी दौरान अहमदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा के चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और महिंद्रा EV को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिंद्रा EV आगे चल रही इनोवा से जा भिड़ी और इस दौरान टाटा टियागो भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।
हादसे के तुरंत बाद क्रेटा कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा
नाले में गिरकर एक शख्स की मौत
संगम विहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मरने वालों की संख्या 235 पहुंची
झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित आईबी के नये प्रमुख होंगे
सूत्रों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी दीक्षित आईबी निदेशक के रूप में तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षित फिलहाल आईबी में विशेष निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके पास जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक राज्य खुफिया ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर काम करने का अनुभव है।
एक पेशेवर चिकित्सक से कानून-प्रवर्तन अधिकारी बने दीक्षित के पास देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी में लगभग तीन दशक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पूर्वोत्तर और लद्दाख में अभियानों से लेकर नक्सल विरोधी प्रकोष्ठों तक अलग-अलग तरह की संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं। दीक्षित आईबी में मजबूत जमीनी खुफिया नेटवर्क और आतंकवाद-रोधी मामलों में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।
राजकोट: फ्लैट में फंदे से लटका मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नंदनी बोसामिया के रूप में हुई है। 22 जून की शाम को गोंडल चौराहे के पास स्थित अपने फ्लैट में पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, राजकोट जिले के जेतपुर की रहने वाली बोसामिया पिछले करीब एक साल से शादीशुदा असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी।
