LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 26 फरवरी 2024: राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ हो गया खेला, जीत जाएगी BJP?, गजल गायक पंकज उधास ने कहा दुनिया को अलविदा

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 26 फरवरी 2024: राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव के साथ हो गया खेला, जीत जाएगी BJP?, गजल गायक पंकज उधास ने कहा दुनिया को अलविदा
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: भारतीय सिनेमा ने आज एक और दिग्गज कलाकार को खो दिया। शास्त्रीय संगीत गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आज 26 फरवरी 2024 को भारतीय कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबी बीमारी के चलते गायक का 26 फरवरी को निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की नायाब ने पोस्ट कर जानकारी साझा की है जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर वह सत्ता में आती है तो अग्निपथ स्कीम को बंद कर सेना में पुरानी बहाली प्रक्रिया लेकर आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अग्निपथ योजना को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उधर दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के एक पूर्व विधायक और 11 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल और कमल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, बड़ी खबरों पर डालते हैं नजर
Watch India Vs England 4th Test Day 4 Live Score
Paytm Payments Bank के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा का इस्तीफा
Paytm Latest News: Paytm Payments Bank के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है,
पढ़ें पूरी खबरमरियम नवाज ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला CM बनकर रच दिया इतिहास
पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने कहा कि उनके पिता और तीन बार के पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ और उनके चाचा शहबाज शरीफ, जो देश के अगले प्रधान मंत्री बनने के लिए तैयार हैं, की विरासत को संभालना आसान नहीं है,
पढ़ें पूरी खबर BJP छोड़िए CPI ने ही राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से उतार दिया धाकड़ उम्मीदवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए बीजेपी तगड़ा उम्मीदवार उतारते रही है। अमेठी में बीजेपी स्मृति ईरानी के सहारे राहुल गांधी को हरा चुकी है, लेकिन इस बार राहुल गांधी के सामने तगड़ा उम्मीदवार बीजेपी ने नहीं, बल्कि कांग्रेस की सहयोगी और इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीआई ने उतार दिया है,
पढ़ें पूरी खबर अखिलेश यादव के साथ हो गया खेला, जीत जाएगी BJP?
राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग होनी है। उत्तर प्रदेश में 10वीं सीट के लिए मुकाबला फंसा हुआ है। समाजवादी पार्टी एक सीट गंवाती दिख रही है। पहले से ही 2 वोटों की कमी का सामना कर रहे अखिलेश यादव को वोटिंग से एक दिन पहले दोहरा झटका लगा है,
पढ़ें पूरी खबर कर्नाटक में राज्यसभा की सीट 4 और कैंडिडेट 5, बिना क्रॉस वोटिंग JDS की जीत संभव नहीं
कर्नाटक से कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने तीन उम्मीदवारों को उतारा है। अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को कांग्रेस राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है,
पढ़ें पूरी खबरTMC के तेवर हुए ढीले, बता दी कब होगी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी!
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली द्वीप को लेकर चल रहे बड़े विवाद के केंद्र में तृणमूल के ताकतवर नेता शेख शाहजहां हैं जिसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है,
पढें पूरी खबर कौन है 'डर्टी हैरी', जिसके कारण अमेरिका में भारतीय परिवार के 4 लोगों की हुई थी मौत ?
भारतीय मूल के व्यक्ति की पहचान हर्षकुमार रमनलाल पटेल के रूप में की गई है। अधिकारियों ने उसे शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chicago's O'Hare International Airport) से गिरफ्तार कर लिया। पिछले सप्ताह द शिकागो ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वह 28 फरवरी को हिरासत की सुनवाई के लिए उपस्थित होंगे। पटेल को 'डर्टी हैरी', 'परम सिंह' और 'हरेश रमेशलाल पटेल' के नाम से भी जाना जाता है,
पढ़ें पूरी खबर Rajya Sabha Elections 2024: अतिरिक्त उम्मीदवार उतार BJP ने 3 राज्यों में फंसाया पेच
राज्यसभा की 56 सीटों में से 41 सीट पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हो गया लेकिन तीन राज्यों की 15 सीटों पर अतिरिक्त उम्मीदवार की घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पेच फंसा दिया है। इन 15 सीटों में सर्वाधिक 10 सीटें उत्तर प्रदेश में हैं। कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मंगलवार को विधायक मतदान करेंगे। इन 15 सीटों के नतीजे भी इसी दिन आएंगे,
पढ़ें पूरी खबर72 साल की उम्र में दिग्गज कलाकार पंकज उधास ने कहा दुनिया को अलविदा
भारतीय सिनेमा ने आज एक और दिग्गज कलाकार को खो दिया। गजलों के सम्राट शास्त्रीय संगीत गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आज 26 फरवरी 2024 को भारतीय कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबी बीमारी के चलते गायक का 26 फरवरी को निधन हो गया, जिसकी पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की। नायाब ने पोस्ट कर जानकारी साझा की है,
पढ़ें पूरी खबर IND vs ENG: जुरेल ने दिखाई क्लास, अश्विन-कुलदीप ने गेंद से मचाया धमाल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथे टेस्ट मैच अब समाप्त हो गया है। रांची में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर भी 3-1 से कब्जा जमा लिया है। भारत की ये घर पर लगातार 17वीं जीत है,
पढ़ें पूरी खबर सत्ता में आए तो ‘अग्निपथ’ निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे: कांग्रेस
कांग्रेस ने सेना में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ को युवाओं के साथ अन्याय करार देते हुए सोमवार को कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो इस योजना को निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका ‘‘चयन सेना की नियमित सेवा में होने के बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर ‘‘अग्निपथ’’ योजना लाई गई जिसके कारण इन युवाओं को पीड़ा झेलनी पड़ रही है।
TMC नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं
Shahjahan Sheikh: कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि संदेशखाली में यौन उत्पीड़न एवं जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। अदालत ने निर्देश दिया कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न और आदिवासी लोगों की जमीन हड़पने के आरोपों का स्वत: संज्ञान लेकर शुरू किए गए मामले में शेख, प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और राज्य के गृह सचिव को पक्षकार बनाया जाए।
विस्तार से पढ़ें पूरी खबरदशकों तक रेल को स्वार्थ की राजनीति का शिकार होना पड़ा : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को यूपीए की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक भारतीय रेल को स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा लेकिन वही आज परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी किया। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास भी किया। करीब 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा।
सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुईं
झारखंड के सिंहभूम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं आज भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है।
अरविंद केजरीवाल बोले, मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाया गया
अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वैभव गहलोत ने RCA अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Vaibhav Gehlot Resigns: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है की नई सरकार बनने के बाद 29 जिलों के क्रिकेट जिला अध्यक्ष उनके खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लाने वाले थे। राजस्थान क्रीड़ा परिषद ने दो दिन पहले ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से अपना अनुबंध खत्म करते हुए उससे क्रिकेट मैदान और दफ्तर वापस ले लिया था। वैभव गहलोत ने ट्वीट कर विस्तार से इसकी जानकारी दी।
विस्तार से पढ़ें खबरमणिपुर सरकार ने चुराचांदपुर जिले में इंटरनेट पर रोक पांच और दिनों के लिए बढ़ाई
मणिपुर सरकार ने चुराचांदपुर जिले में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यहां मोबाइल डेटा सहित इंटरनेट सेवाओं पर रोक को पांच और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। गृह विभाग द्वारा रविवार शाम को जारी आदेश के तहत जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक दो मार्च तक जारी रहेगी। आदेश में कहा गया, राज्य सरकार ने चुराचांदपुर जिले में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, दो मार्च तक चुराचांदपुर जिले के पूरे राजस्व क्षेत्र में वीपीएन के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल डेटा सेवाओं और इंटरनेट सेवाओं का निलंबन जारी रखने का फैसला किया।
मराठा आरक्षण आंदोलन: महाराष्ट्र के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित
मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में जारी आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र के जालना, छत्रपति संभाजीनगर और बीड जिलों में सोमवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन जिलों की सीमाएं भी एहतियातन सील कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने राज्य गृह विभाग के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सोशल मीडिया मंचों पर अफवाहों के प्रसार के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक निलंबित कर दी गई हैं।
सेना में भर्ती के मुद्दे पर राष्ट्रपति को खरगे का पत्र, युवाओं के लिए न्याय की मांग की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका ‘‘चयन सेना की नियमित सेवा में होने की बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर अग्निपथ योजना लाई गई जिसके कारण इन युवाओं को पीड़ा झेलनी पड़ रही है। खरगे ने पत्र में लिखा, हाल ही में मैं इन नौजवानों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि 2019 और 2022 के बीच लगभग दो लाख अभ्यर्थियों को सूचित किया गया था कि उन्हें तीन सशस्त्र सेवाओं- सेना, नौसेना और वायु सेना में चयनित कर लिया गया है। इन युवाओं ने कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा पास करने के लिए सभी बाधाओं के बावजूद संघर्ष किया था।