
दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम रचा इतिहास, नूंह में लगी धारा 144; नेट भी बैन
यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: बीएमसी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पांच पूर्व नगरसेवक शिवसेना (शिंदे कैम्प) में होंगे शामिल। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी से बीएमसी के 5 पूर्व नगरसेवक शिवसेना (शिंदे कैम्प) में शामिल होंगे। वहीं चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और भाजपा पर तंज कसा है। इसके अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु में पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने वैज्ञानिकों को एक बार फिर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी। पीएम ने बताया कि मैंने तय किया था कि भारत जाउंगा तो पहले बेंगलुरु जाऊंगा। HAL एयरपोर्ट पर तिरंगे और चंद्रयान 3 के पोस्टर के साथ पहुंचे लोगों ने पीएम का भव्य स्वागत किया। तमिलनाडु में एक भयंकर ट्रेन हादसा हुआ है। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे के पास खड़ी एक ट्रेन में भयंकर आग लग गई, जिसमें दो लोगों के मरने की खबर है, साथ ही कई घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...