आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 26 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: Operation Sheesh Mahal में उलझे केजरीवाल
सिर पर टोपी, बदन पर साधारण सी कमीज और पैरों में चप्पल...यह है दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरावाल की सादगी वाली पर्सनैलिटी का पूरा ब्यौरा। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने कभी सीना ठोंक कर कहा था कि वह बहुत छोटे से आदमी हैं और उतनी ही छोटी उनकी औकात है, मगर 25 अप्रैल और 26 अप्रैल को दो हिस्सों में 'ऑपरेशन शीशमहल' के सामने आने के बाद समूचे देश को उनकी कथनी और करनी में फर्क देखने को मिल गया। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: सूडान से भारतीयों की पहली फ्लाइट आई दिल्ली
ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत सरकार युद्धग्रस्त देश सूडान से अपने नागरिकों बाहर निकाल रही है। सूडान भूमि से निकाले गए लोगों को लेकर आने वाली पहली उड़ान देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। इससे पहले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि 'ऑपरेशन कावेरी' जारी रहने के कारण 360 भारतीय जेद्दा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और जल्द ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे। पूरी खबर पढ़ेंMann Ki Baat@100:'99 एपिसोड में एक भी सियायी मुद्दे का जिक्र नहीं'
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई और इस कार्यक्रम की खूबी यह है कि प्रधानमंत्री ने इसकी 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: केजरीवाल के घर में 15 बाथरूम, एक-एक पर खर्च हुए 1-1 लाख
Operation Sheesh Mahal Part 2 on Arvind Kejriwal: आपके प्रिय हिंदी चैनल "टाइम्स नाऊ नवभारत" ने इससे एक रोज पहले यानी 25 अप्रैल, 2023 को इस ऑपरेशन का पहला भाग दिखाया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि कोविड काल के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकारी बंगले के सिर्फ सुंदरीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च करवा दिए थे। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा हमला, किया IED ब्लास्ट, 11 DRG जवान शहीद पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले पर टाइम्स नाउ नवभारत के सनसनीखेज खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया पर हमलावर हो गई है। दिल्ली भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ी संख्या में बुधवार को केजरीवाल के आवास की तरफ कूच किया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: सूडान क्यों जाते हैं इंडियंस
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में रहकर एक जगह से दूसरी जगह माइग्रेशन करने वाले भारतीयों की इनकम में 40 फीसदी की वृद्धि होती है, जबकि, विदेश में 120 प्रतिशत का इजाफा आय में होता है। इसमें सबसे ज्यादा इनकम अमेरिका में बढ़ती है, यहां 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: गौर सिटी के 14thएवेन्यू में भीषण आग
Gaur City के 14TH एवेन्यू के L टावर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है वहीं, पास ही में बने हुए मंदिर की बालकनी में एक दीपक रखा हुआ था जिसकी ज्योत ने देखते ही देखते ही विकराल रूप ले लिया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: शैली ओबेरॉय फिर बनीं मेयर
दिल्ली में महापौर पद के लिए चुनाव बुधवार हुआ। मेयर पद पर AAP की शैली ओबेरॉय का चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच था। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: मौसम पर नजर
मौसम विभाग ने हीटवेव क्लाइमेटोलॉजी और घटना को समझने के लिए 1961-2020 के डेटा का इस्तेमाल किया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: शेट्टार को नहीं जीतने देंगे
हुबली-धारवाड़ रीजन को बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा हैं। लेकिन अब तस्वीर बदली हुई है, जगदीश शेट्टार जो कभी बीजेपी के बड़े चेहरा हुआ करते थे, अब वो कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। इन सबके बीच बीजेपी के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टार को वो किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: अगले सात दिन तक लू से राहत
लू से राहत, दिल्ली समेत कई राज्यों होने वाली है बारिश; जानें आपके शहर का हाल पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली मेयर चुनाव
दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी में राजनीति तेज हो गई है। आप ने कहा कि बीजेपी किसी तरह निगम की सत्ता पर काबिज होने के लिए नापाक कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: जेद्दा के लिए विमान रवाना
सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला तेज, 135 लोगों का तीसरा जत्था रवाना पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई
शराब घोटाले में सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई। पिछले दो डेढ़ महीने से वो जेल में बंद हैं।आज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: पंजाब में दो दिन का राजकीय शोक
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब में दो दिन का राजकीय शोकआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव
दिल्ली एमसीडी मेयर का आज चुनाव होने जा रहा है। हंगामे के आसार हैंआज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: ऑपरेशन कावेरी
ऑपरेशन कावेरी के अभियान में पहला विमान सूडान से 148 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंच चुका है।आज की ताजा खबर 26 अप्रैल 2023 LIVE: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर खुलेगा
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर 26 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।'30 लाख वोटरों का नाम काटने की साजिश', अभिषेक बनर्जी के व्हाट्सएप लीक से मचा हड़कंप! CJI और CEC से मांगे जवाब
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग' ला रहा INDIA ब्लॉक, दोनों सदनों में अगले हफ्ते नोटिस की तैयारी
'कांग्रेस उम्मीदवार को नंदीग्राम उपचुनाव लड़ने की दें अनुमति', कलकत्ता हाई कोर्ट से प्रधान को मिली बड़ी राहत
तृणमूल नाम-निशान विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से अंतिम फैसले की समयसीमा बताने को कहा
'CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में दें इस्तीफा', CJP ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान, रखीं तीन डिमांड
© 2026 Times Horizon Private Limited
