Aaj Ki Taza Khabar LIVE: भारत-चीन के बीच आज से सीधी उड़ानें शुरू, कुआलालंपुर में दो दिवसीय ASEAN समिट का होगा आगाज
विदेशी कूटनीति के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय ASEAN समिट का आयोजन होना है। इस समिट में प्रधानमंत्री वर्चुअली शामिल होंगे। वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इसी बीच आज से भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें शुरू होगी। बात करें भारतीय राजनीति की तो बिहार चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव आज कटिहार, किशनगंज और अररिया में करेंगे चुनावी संभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगी
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: भारत-चीन के बीच आज से सीधी उड़ानें शुरू, कुआलालंपुर में दो दिवसीय ASEAN समिट का होगा आगाज