ताजा खबर, हिंदी समाचार, 25 जून 2024: लोकसभा में नेता विपक्ष होंगे राहुल गांधी, दिल्ली सीएम केजरीवाल से CBI ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में की पूछताछ
दिल्ली सीएम केजरीवाल से CBI ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में की पूछताछ
दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CBI ने तिहाड़ जेल में मंगलवार यानी 25 जून को तिहाड़ जेल में पूछताछ की है गौर हो कि 26 जून यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है इससे पहले सीबीआई ने ये पूछताछ की है, पढ़ें पूरी खबरलोकसभा में नेता विपक्ष होंगे राहुल गांधी
सत्तारूढ़ भाजपा नीत एनडीए से मुकाबला करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति के निर्णय को स्वीकार कर लिया है और वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का दायित्व संभालेंगे, पढें पूरी खबरराजकोट गेमिंग जोन अग्निकांड की पहली मासिक बरसी पर कांग्रेस का बंद रहा सफल
गुजरात में कांग्रेस द्वारा राजकोट में बुलाए गए आधे दिन के बंद का व्यापक असर दिखाई दिया गौर हो कि कांग्रेस ने यहां हुए अग्निकांड की पहली मासिक बरसी पर बंद रखा था, पढ़ें पूरी खबरओम बिरला बनाम के सुरेश, 1952 के बाद से लोकसभा अध्यक्ष के लिए 'पहला चुनाव'
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने मंगलवार को इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार के तौर पर 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। आम सहमति बनाने के प्रयास विफल होने के बाद यह फैसला लिया गया और इसके चलते आजादी के बाद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना पड़ा, पढ़ें पूरी खबरशपथ के बाद ओवैसी ने लगाया जय फिलिस्तीन का नारा, देखिए वीडियो
असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सत्र के दूसरे दिन यानि कि मंगलवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इसी दौरान उन्होंने जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया। जिस पर अब विवाद बढ़ता दिख रहा है, पढ़ें पूरी खबरहाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ लेने पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब लोकसभा में सांसद के तौर पर शपथ लेने पहुंचे तो उनके हाथ में संविधान की एक प्रति भी दिखी। शपथ लेने से पहले राहुल गांधी ने संविधान की प्रति को लहराया और फिर शपथ ली। इसके बाद राहुल गांधी ने जय संविधान का नारा भी लगाया, पढ़ें पूरी खबरदो टुकड़ों में बंटी शिरोमणि अकाली दल, बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें!
शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेताओं के एक समूह ने सुखबीर बादल से अलग बैठक की, एक बैठक सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में जिला अध्यक्षों के साथ की एक अन्य बैठक आज जालंधर में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एसएस मलूका, बीबी जागीर कौर और परमिंदर सिंह ढींसा सहित अन्य नेताओं ने की, पढ़ें पूरी खबरयोगी सरकार जल्द लाएगी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024
यूपी में पिछली कुछ सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक से छात्रों के बीच जबरदस्त गुस्सा है। अब योगी सरकार, सरकारी परिक्षाओं को फुल प्रूफ बनाने के लिए एक नया कानून लाने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबरNEET पेपर लीक मामले में आरोपी शिक्षक संजय तुकाराम और जलील पठान को जिला अदालत में किया गया पेश
असदुद्दीन ओवैसी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ
आप नेता सत्याग्रह के नाम पर ले रही थे एसी की हवा, जनता नहीं करेगी माफ : भाजपा
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। आतिशी 21 जून से भूख हड़ताल पर थी, लेकिन रात में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आतिशी के भूख हड़ताल खत्म करने को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है।लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला और के. सुरेश के बीच मुकाबला
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी और अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार तथा भाजपा सांसद ओम बिरला का मुकाबला कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश के साथ होगा। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा। बिरला और सुरेश ने मंगलवार को क्रमश: राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के उम्मीदवारों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।भोजनावकाश तक महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान के सदस्यों ने ली शपथ
अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ओम बिरला, पीपी चौधरी, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी, हरसिमरत कौर बादल, सुप्रिया सुले, नारायण राणे, श्रीकांत शिंदे और संबित पात्रा समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। पंजाब के सदस्यों को जब शपथ दिलाई जा रही थी, उस दौरान लोकसभा महासचिव ने डिब्रूगढ़ की एक जेल में बंद कथित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा। खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए अमृतपाल की गैर-मौजूदगी के कारण महासचिव ने तुरंत बाद कांग्रेस सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी का नाम पुकारा और उन्होंने शपथ ली।PM मोदी के ‘अघोषित आपातकाल' ने लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाया: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आपातकाल के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपनी कमियां छिपाने के लिए अतीत को कुदरते रहते हैं, जबकि उनके शासनकाल में 10 साल के ‘‘अघोषित आपातकाल’’ ने लोकतंत्र एवं संविधान को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र और संविधान का साथ दिया है और आगे भी देती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लागू कर बुनियादी स्वतंत्रताओं को नष्ट किया और भारत के संविधान को कुचला, उन्हें संविधान के प्रति प्रेम जाहिर करने का कोई अधिकार नहीं है।अठारहवीं लोकसभा : सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में महाराष्ट्र के सदस्यों ने ली शपथ
अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सुप्रिया सुले, नारायण राणे, श्रीकांत शिंदे समेत अनेक नव निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। मंगलवार को सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसदों को शपथ दिलाई गई।अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ ही अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, दादरा नागर हवेली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख और मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।कांग्रेस सांसद के सुरेश ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने के मामले में उदयनिधि स्टालिन को मिली जमानत
उदयनिधि स्टालिन आज बेंगलुरु की एक अदालत में पेश हुए। उदयनिधि को सनातन धर्म के विरुद्ध विचार व्यक्त करने के लिए आपराधिक कार्रवाई में उदयनिधि स्टालिन को बेल मिल गई है। यहां पढ़ें पूरी खबरतबीयत बिगड़ने के बाद आतिशी का अनशन खत्म, ICU में हैं भर्ती
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आतिशी 5 दिन से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उनसे हड़ताल तोड़ने को कह रहे थे। कल रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनका शुगर लेवल 43 था। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत भर्ती कराना होगा अन्यथा उनकी जान जा सकती है। उन्हें सुबह 3-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह अभी भी आईसीयू में हैं। हम दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम को भी लिख रहे हैं। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की जा रही है, लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे।उदयनिधि स्टालिन आज बेंगलुरु की एक अदालत में हो सकते हैं पेश
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ‘सनातन धर्म को खत्म करने’ की अपनी टिप्पणी से जुड़े एक मामले में मंगलवार को बेंगलुरु की एक अदालत में पेश हो सकते हैं। अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता परमेश की याचिका पर उन्हें नोटिस भेजा था। सूत्रों के अनुसार, उदयनिधि सोमवार रात को बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।5 साल बाद जेल से बाहर आए जूलियन असांजे
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को जेल से रिहा कर दिया गया है। विकिलीक्स ने इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिकी न्याय विभाग के साथ हुई डील के बाद उन्हें लंदन की हाई सिक्योरिटी जेल से छोड़ दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर'क्या आप चाहते हैं अब सड़कों पर मैं झाड़ू लगाऊं?'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निशाने पर सोमवार को मंत्री, विधायक और नौकरशाह सभी आ गए। ममता का गुस्सा नागरिक सुविधाओं में लापरवाही एवं उनमें अनियमितताओं को लेकर था। ममता इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने कहा कि 'क्या अब वे उम्मीद करते हैं कि वह सड़कों पर झाड़ूं लगाएं?' राज्य सचिवालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ममता ने नगर निकाय संस्थाओं के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही थीं। बताया जाता है कि समीक्षा बैठक के दौरान ममता ने टीएमसी के एक पूर्व मेयर, एक मंत्री और कुछ नौकरशाहों को जमकर फटकार लगाई। आरोप है कि इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया है और इनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।जेल में रहेंगे या बाहर निकलेंगे दिल्ली के CM केजरीवाल?
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में रहेंगे या उनकी रिहाई होगी, इस पर सभी की नजरें लगी हैं। जमानत का उनका मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। उसने कहा कि वह पहले हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगा, इसके बाद ही वह इस मामले में दखल देगा।लोकसभा स्पीकर का चुनाव आज
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 24 जून से संसद के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है। सोमवार को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को सांसद के रूप में शपथ दिलाई। अब सबकी नजरें लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर टिकी हैं। एनडीए आज दोपहर तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा।भूख हड़ताल पर बैठी आप मंत्री आतिशी की तबियत बिगड़ी
दिल्ली की मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतिशी को मंगलवार तड़के दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गई। पर्याप्त पानी जारी नहीं करने के मुद्दे पर आतिशी हरियाणा सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।महाराष्ट्र में पांव पसार रहा है स्वाइन फ्लू
महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 15 जून तक महाराष्ट्र में 432 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 15 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पांच सितंबर तक राज्य में 26,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करें। सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘शिक्षकों की भर्ती की सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं। ’मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी।राजस्थान : झड़प के सिलसिले में छह लोग गिरफ्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के भीमगंज क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और एक पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के एक समूह के बीच झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि झड़प के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के बीच झड़प तब हुई जब एक स्वयंसेवक को गेंद लग गई।राजस्थान: नीट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी)' के आयोजन में कथित गड़बड़ी को लेकर सोमवार को कोटा में विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिजली संकट और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा नीत राज्य सरकार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया।तपन कुमार डेका को एक साल का सेवा विस्तार मिला
खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन कुमार डेका को सोमवार को जून 2025 तक एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। उन्हें आतंकवाद और कट्टरपंथ से संबंधित मामलों को संभालने में सराहनीय विशेषज्ञता रखने वाले एक ‘बेहतरीन जासूस’ के तौर पर जाना जाता है।मणिपुर पर कांग्रेस ने की बैठक
जातीय संघर्ष से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में लोगों की पीड़ा काम करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी की मणिपुर इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने हिस्सा लिया।'राहुल गांधी को झूठ बोलने में महारत हासिल है', राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दावे पर रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
ये क्या, दिल्ली में प्रदर्शन छोड़ कहां चले राहुल गांधी? कब आएंगे वापस
CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रेन और मेट्रो बंद, केंद्र सरकार के खिलाफ दायर हुई अवमानना की याचिका
Dhruv Rathee Detained: हिरासत में ध्रुव राठी, CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे थे यूट्यूबर
'प्रदर्शन की आड़ में दिल्ली में बड़ी साजिश' वाट्सएप चैट शेयर कर BJP प्रवक्ता ने लगाया गंभीर आरोप, 'फुल कसाब एनर्जी' का जिक्र
© 2026 Times Horizon Private Limited
