आज की ताजा खबर, 23 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में 5 गिरफ्तार; पाकिस्तान में दरगाह में भगदड़ में 80 लोग घायल
आज की ताजा खबर लाइव, 23 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [पश्चिम बंगाल राजनीति], [लखनऊ अग्निकांड], [मॉनसून अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आज की बड़ी खबरों में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल सामने आया है, जहां टीएमसी के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाकर अभिषेक बनर्जी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे का शिकार हुई अवैध बिल्डिंग को 2016 में ही ढहाने का आदेश मिला था, मामले में 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। वैश्विक स्तर पर, अमेरिका ने ईरान पर से तेल प्रतिबंध 21 अगस्त तक हटा लिए हैं, जिससे भारत को सस्ता तेल मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 48 घंटों में मॉनसून के दस्तक देने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज की ताजा खबर, 23 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में 5 गिरफ्तार; पाकिस्तान में दरगाह में भगदड़ में 80 लोग घायल
वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान में दरगाह में भगदड़ में 80 लोग घायल
लखनऊ कोर्ट का अहम फैसला
लखनऊ के एक निजी कॉलेज के कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं
केरल में शिगेला संक्रमण के 15 नए मामले आए
जून के दौरान शिगेला संक्रमण की रिपोर्ट करने वाले अन्य जिलों में मलप्पुरम (24), तिरुवनंतपुरम (17), कन्नूर (11), कोल्लम (10), इडुक्की (3), एरनाकुलम (3) और पलक्कड़ (3) शामिल हैं। शिगेला एक बैक्टीरिया जनित संक्रमण है जिसके कारण दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं होती हैं। यह मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से फैलता है।
दिल्ली में बारिश से गिरा पारा
हिसार के बाडो पट्टी टोल पर टोल मैनेजर पर गाड़ी चढ़ाई गई, मौत
कतर की रास लफ़्फ़ान फ़ैक्ट्री में हुए धमाके पर MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल का बयान
नोएडा में लेबर कैंप मे आग लगी, कोई हताहत नहीं
शुरुआत में दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इमारत में अंदर फंसे हुए हैं, हालांकि बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि इमारत में कोई फंसा नहीं था। चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुबह के समय खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने की वजह से यह आग लगी है। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह से वहां मौजूद गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। मजदूर रामकिशन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी होने वाली थी जिसके लिए उन्होंने काफी सामान इकट्ठा किया था, लेकिन सब जल गया। मजदूर रवि कुमार ने दावा किया कि उसकी सारी मेहनत की कमाई इस आग की घटना में खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर कुछ सामाजिक संगठनों ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था की।
बेंगलुरु में पीजी मालिक की हमले में मौत, दो छात्र गिरफ्तार
अधिकारी के अनुसार, इसी बीच माटले आरोपियों को मारने के लिए एक बैट लेकर आए। हालांकि, दोनों ने कथित तौर पर बैट छीन लिया और उससे माटले पर हमला कर दिया, जिससे चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राममूर्ति नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, राकेश बी.कॉम. अंतिम वर्ष का छात्र है, जबकि डॉन ब्राइट सन ’बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ के प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
केशव मौर्य का अयोध्या दौरा रद्द
डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अयोध्या दौरा रद्द, लखनऊ अग्निकांड के बाद भाजपा ने आज अपने सारे कार्यक्रम किए हैं रद्द,आज राम मंदिर परिसर बने शेषावतार मंदिर के शिखर पर होना था ध्वजारोहण, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी होना था शामिल, ध्वजारोहण कार्यक्रम पर भी संशय।
पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक भूचाल
पार्टी में विभाजन: टीएमसी अब तीन धड़ों में बंटती दिख रही है। बागी गुट के नेता रितब्रत बनर्जी का दावा है कि कोलकाता के न्यू टाउन होटल में हुई बैठक में 60 से अधिक विधायक और कोलकाता नगर निगम के 70 पार्षद शामिल हुए थे।
बगावत की वजह: बागी गुट ने आरोप लगाया कि पार्टी के संविधान के तहत हर तीन साल में राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन होना चाहिए था (आखिरी बार फरवरी 2022 में हुआ था), जो नहीं किया गया। इसलिए एक "संवैधानिक संकट" खड़ा हो गया था।
ममता गुट का पलटवार: ममता बनर्जी के वफादार नेताओं और कुणाल घोष ने इस पूरी कवायद को "कॉमेडी शो" और नौटंकी करार दिया है। हालांकि, लोकसभा में भी टीएमसी के 28 में से 20 सांसदों ने बागी होकर एनसीपीआई (NCPI) से हाथ मिला लिया है, जिससे ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
लखनऊ अग्निकांड
भ्रष्टाचार की खुली पोल: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के रिकॉर्ड से पता चला है कि इस अवैध और रिहायशी नक्शे पर बनी कमर्शियल बिल्डिंग को गिराने (Demolition Order) का आदेश साल 2016 में ही जारी हुआ था, लेकिन रसूख और सांठगांठ के चलते महज 2 महीने के भीतर उस ऑर्डर को वापस ले लिया गया।
कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद इस लापरवाही के लिए एलडीए के असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), फायर सर्विस ऑफिसर (FSSO) और बिजली विभाग के एक अधिशासी अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया है।
गिरफ्तारी: पुलिस ने इमारत के संयुक्त मालिकों (राम कृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषार कृष्ण जयसवाल और सुरेश कुमार साहू) समेत 4 लोगों को गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105 और 110) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
भारत के लिए बड़ी राहत- अमेरिका ने 21 अगस्त तक ईरानी तेल से हटाया प्रतिबंध
अमेरिका ने 21 अगस्त तक ईरानी तेल से हटाया प्रतिबंध
इस अंतरिम राहत के बदले ईरान इस बात पर सहमत हुआ है कि वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को अपने परमाणु केंद्रों की जांच करने देगा और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) से अंतरराष्ट्रीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देगा।
