
आज की ताजा खबर, 22 मई 2024: मौसम विभाग ने केरल के पांच जिलों में किया रेड अलर्ट जारी, अचानक बिगड़ी शाहरुख खान की तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती
आज की खबर (Aaj ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 मई 2024 और बड़ी खबरें : केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राज्य के पांच जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। डिहाइड्रेशन और खासी के चलते अभिनेता शाहरुख खान अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में भर्ती हुए है। डॉक्टर ने शाहरुख खान को अंडर ऑब्जर्वेशन के लिए किया भर्ती किया है। बांग्लादेश से इलाज कराने कोलकाता आए सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद अनवारूल अजीम बुधवार को मृत मिले। बताया जा रहा है कि सांसद की कथित रूप से तीन लोग शामिल है। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच एक संयुक्त टीम द्वारा शुरू कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने राज्य की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पवन सिंह को पार्टी के फैसले के खिलाफ काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने पर तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देश की सर्वोच्च अदालत से तगड़ा झटका लगा है। कई तथ्यों का खुलासा नहीं करने के लिए सोरेन को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद उनके वकील कपिल सिब्बल ने याचिका वापस ली। एससी ने सोरेन की गिरफ्तारी रद्द करने से इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया। वहीं इलाहाबाद उच्च न्यायालय गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की आपराधिक अपील पर बुधवार को भी सुनवाई करेगा। अंसारी ने गाजीपुर की एक अदालत द्वारा गैंगस्टर कानून के तहत एक मामले में सुनाई गई सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उच्च न्यायालय का निर्णय गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल की उम्मीदवारी को प्रभावित कर सकता है जहां से वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। यदि उच्च न्यायालय निचली अदालत के फैसले को सही ठहराता है तो अफजाल चुनाव लड़ने के अयोग्य हो जाएंगे। गाजीपुर में एक जून को मतदान है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 मई 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।