एक बार फिर कोरोना के कहर से दुनिया सहमी हुई है। कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 से जहां चीन में तबाही है वहीं भारत में इसे लेकर ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि मास्क का उपयोग जरूरी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिए हैं कि वो यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करना चाहते हैं। देश और दुनिया की हर उन खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
आज की ताजा खबर 23 दिसंबर 2022
PL 2022 Nilami Live Streaming, TATA IPL 2023 Auction Live Streaming, CSK, RR, MI, KKR, RCB, SRH, DC, LSG, GT Team Players List Live Updates: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन आज कोच्चि के ग्रांड ह्यात होटल में हो रहा है। 10 फ्रेंचाइजी अपना स्क्वाड मजबूत करने के लिए आज मिनी-नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदारी हो रही है। बता दें कि 10 टीमों ने पहले ही अपने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है और इस हिसाब से सभी के पास कुछ रकम बची है। 10 टीमों को 87 स्थान भरने होंगे और कुल 405 खिलाड़ी बोली के लिए उपलब्ध हैं।
दुनिया भर में COVID के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को "मिलकर" और "सहयोग" की भावना से काम करने की आवश्यकता है, जैसा कि कोरोना की पिछली लहर के दौरान किया गया था। मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और सूचना आयुक्तों के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश को सतर्क रहने और कोविड प्रबंधन के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पेरिस में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है।
उत्तरी सिक्किम के जेमा में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। इन जवानों की मौत एक सड़क हादसे में हो गई है। इस हादसे में चार घायल हो गए हैं। ये जवान सेना की ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी इनका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दिल्ली नगर निगम (MCD Election) में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर (Mayor) के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी नेता पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से आप पार्षद शैली ओबरॉय आप की मेयर पद की उम्मीदवार होंगी।
Covid BF.7 : चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना की बगड़ी हालत पर भारत सरकार गंभीर एवं सतर्क है। देश में यह संक्रमण दोबारा न फैले इसके लिए सरकार सक्रिय हो गई है और कदम उठा रही है। चीन में कोरोना के हालात पर करीबी नजर रखने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकारों ने अपने कोविड प्रबंधन एवं तैयारियों की समीक्षा की है।
कोविड (Covid 19) को खतरे को देखते हुए केंद्र सराकर ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे रही है। यह वैक्सीन पहले निजी अस्पतालों में मिलेगी। बूस्टर डोज (Booster Dose) के रूप में इसका इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे आज से COVID 19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर: Nasal Vaccine: नेजल वैक्सीन को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, अब नहीं होगी इंजेक्शन की जरूरत
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) की लखनऊ पीठ (Lucnknow News) ने स्थानीय निकाय चुनाव मामले आज अहम सुनवाई करने का निर्देश दिया। इससे पहले कोर्ट ने चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर लगी रोक मामले के निपटान होने तक के लिए बढ़ा दी थी।
कोरोना (Coronavirus) के नए स्ट्रेन से चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, फ्रांस, ग्रीस और इटली जैसे देशों में हाहाकार मचा है। चीन (China) में बड़ी संख्या में कोरोना ने लोगों की जान ले ली। चीन के अस्पतालों (Hospitals) में शव गृह ओवर फ्लो हो रहे हैं। चीन के शंघाई जैसे प्रांत में हालात ऐसे हैं कि शंघाई की गलियां हों या एयरपोर्ट (Airport) सब सूना-सूना है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Health Ministry) ने कोविड-19 के संदर्भ में 'अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश' जारी किए हैं।
दिल्ली NCR में कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में कंपकंपाती ठंड ने दस्तक दे दी है। कोहरे (Fog) के चलते तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 2 दिन मौसम क सुधार के आसार नहीं हैं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी (Visibility) 100 मीटर के आसपास रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे के चलते तापमान 6-7 डिग्री के बीच बना रह सकता है औऱ ठिठुरन बनी रह सकती है। दिल्ली एनसीआर के अलावा देश के बाकी राज्यों में भी कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान में रची गई थी कन्हैयालाल की हत्या की साजिश, NIA की चार्जशीट में 11 लोगों का नाम शामिल
NIA की चार्जशीट से कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। NIA द्वारा जो चार्जशीट दायर की गई है उससे पता चलता है कि कन्हैया लाल को मारने की साजिश पाकिस्तान (Pakistan) से रची गई थी क्योंकि चार्जशीट में कराची (Karachi) के रहने वाले सलमान और अबु इब्राहिम समेत 11 आरोपियों के नाम है। चार्जशीट (Charge sheet) के मुताबिक ये लोग एक आतंकी नेटवर्क (Terror Network) का मॉड्यूल हैं और बदला लेने के लिए कन्हैया की हत्या की गई। एनआईए की जांच के मुताबिक सभी आरोपी इस्लामिक कट्टरवाद (Islamic Radicalization) से प्रभावित थे। पढ़ें पूरी खबर
