क्राइम

पाकिस्तान में रची गई थी कन्हैयालाल की हत्या की साजिश, NIA की चार्जशीट में 11 लोगों का नाम शामिल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 23, 2022, 07:23 AM IST

Kanhaiya Lal Murder Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने राजस्थान के उदयपुर में करीब छह महीने पहले दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

Image

कन्हैया लाल की 28 जून को उनकी दुकान के भीतर एक धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड में NIA ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है
  • NIA की चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया
  • इस चार्जशीट में मोहम्मद रियाज अत्तरी और मोहम्मद गौस मुख्य आरोपी हैं

Kanhaiya Lal Murder Case: NIA की चार्जशीट से कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। NIA द्वारा जो चार्जशीट दायर की गई है उससे पता चलता है कि कन्हैया लाल को मारने की साजिश पाकिस्तान (Pakistan) से रची गई थी क्योंकि चार्जशीट में कराची (Karachi) के रहने वाले सलमान और अबु इब्राहिम समेत 11 आरोपियों के नाम है। चार्जशीट (Charge sheet) के मुताबिक ये लोग एक आतंकी नेटवर्क (Terror Network) का मॉड्यूल हैं और बदला लेने के लिए कन्हैया की हत्या की गई। एनआईए की जांच के मुताबिक सभी आरोपी इस्लामिक कट्टरवाद (Islamic Radicalization) से प्रभावित थे।

धारदार हथियार से की गई थी हत्या

कन्हैया लाल (48) की 28 जून को उनकी दुकान के भीतर एक धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने दावा किया कि उन्होंने इस्लाम के कथित अपमान का बदला लेने के लिए लाल की हत्या की थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि हत्या और इसके वीडियो का प्रसार देश भर में जनता के बीच दहशत और आतंक पैदा करने के लिए किया गया था। मामला शुरू में राजस्थान के उदयपुर जिले के धानमंडी पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए द्वारा इसे फिर से दर्ज किया गया था।

इन लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल

एनआईए ने कहा कि आरोपियों ने घातक चाकू की व्यवस्था की और लाल की फेसबुक पोस्ट के जवाब में दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी और उसकी दुकान में एक सहकर्मी पर हमला किया। आरोप पत्र में मामले में चार्जशीट किए गए लोगों में मोहम्मद रियाज अटारी, गौस मोहम्मद, मोहसिन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, फरहाद मोहम्मद शेख, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम खान उर्फ मुस्लिम रजा और पाकिस्तानी नागरिक सलमान और अबू इब्राहिम शामिल हैं।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article