दुनिया

Peris Attack: पेरिस में हमला, अंधाधुंध गोलीबारी; दो की मौत, कई घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 02:23 AM IST

Peris Attack: पेरिस में हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि फ्रांस की राजधानी में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई है। पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को हमले वाले क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी। वहीं आपातकालीन कर्मचारी घटनास्थल पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पहुंच गए थे।

Image

पेरिस में गोलीबारी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Peris Attack: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पेरिस में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और एक हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना एक कुर्द सांस्कृतिक केंद्र के आसपास हुई।

पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को हमले वाले क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी। वहीं आपातकालीन कर्मचारी घटनास्थल पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार घायल हुए चार लोगों में से दो की हालत गंभीर है।

पीटीआई के अनुसार पेरिस के अभियोजक लौरे बेकुआउ ने कहा कि गोलीबारी में घायल हुए तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों में से एक की हालत गंभीर है जबकि दो अन्य को कम गंभीर चोट आई हैं, और वे अस्पताल में भर्ती हैं। ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ की मेयर एलेक्जेंड्रा कोर्डेबार्ड के अनुसार गोलीबारी कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र और एक रेस्तरां एवं सैलून के निकट हुई है।

कोर्डेबार्ड ने कहा कि हमलावर भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियोजन कार्यालय ने कहा कि चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। आतंकवाद-रोधी अभियोजकों से संपर्क किया गया है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह एक आतंकवादी हमला था।

एजेंसी इनपुट के साथ

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article