Taza Khabar, 20 September 2023: लोकसभा में पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, देश का पहला सी-295 परिवहन विमान पहुंचा वडोदरा
Parliament Special Session 2023
वो 2 मुस्लिम हितैषी सांसद, जिन्होंने किया महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट
महिला आरक्षण विधेयक पर विरोध में वोट करने वाले दो वो सांसद थे, जो अपने आप को मुस्लिम हितैषी बताते रहे हैं, उस पार्टी के साथ राज्य की सत्ता में जो इस बिल के समर्थन में थी। मुहिम चला रही थी, पढ़ें पूरी खबर103817335दिल्ली के केशवपुरम में बस से कुचलकर दो लोगों की मौत, एक घायल
दिल्ली में बुधवार को एक बस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में हुई है, पढें पूरी खबरदेश का पहला सी-295 परिवहन विमान पहुंचा वडोदरा
IAF अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना का पहला C-295 परिवहन विमान वडोदरा के वायु सेना स्टेशन पर उतरा। विमान को ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी ने उड़ाया था और बहरीन से उड़ान भरने के बाद आज उतरा, पढ़ें पूरी खबरलोकसभा में बना इतिहास, पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक
राजनीति में महिलाओं की नुमाइंदगी बढ़ाने वाला महिला आरक्षण विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया। संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करने वाला यह विधेयक अब राज्यसभा में पेश होगा, पढें पूरी खबरRepublic Day: 'पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को किया आमंत्रित'
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 'पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया', भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस बारे में खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबरWomen Reservation Bill पर संसद में बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि कुछ दलों के लिए महिला सशक्तीकरण राजनीतिक मुद्दा हो सकता है, कुछ के लिए चुनाव जीतने का हथियार हो सकता है, लेकिन मोदी के लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मान्यता का सवाल है, पढ़ें पूरी खबरWomen Reservation Bill पर बोले राहुल गांधी- 'मेरे हिसाब से यह बिल अधूरा
संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश कर दिया गया है इसपर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, इस मुद्दे पर राहुल गांधी संसद में बोले, पढ़ें पूरी खबर2024 के चुनाव के बाद होगी जनगणना, 2029 से पहले लागू होगा महिला आरक्षण, CAA भी जल्द
परिसीमन के समय दक्षिण राज्यो की चिंता ध्यान में रखी जाएगी। डेलिमिटेशन के बाद सीटों के विस्तार को लेकर दक्षिण भारत के नेताओं की चिंता जायज़ बताई गई है। आबादी को कंट्रोल करने वाले राज्यों को सजा नहीं दी जा सकती, पढ़ें पूरी खबरअभिनेता KRK के 'देशद्रोही' कहने पर सीमा हैदर ने दिया तगड़ा जवाब
फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल रशिद खान यानी केआरके ने सीमा हैदर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, केआरके ने सीमा हैदर को कहा देशद्रोही, पढ़ें पूरी खबरनई संसद के बाद योगी सरकार ने बनाया नई विधानसभा का मेगा प्लान
देश में नए संसद भवन के निर्माण के बाद अब उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा का निर्माण होने जा रहा है। योगी सरकार ने इसके लिए 3 हजार करोड़ रुपये का मेगा प्लान तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इसकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी की जयंती पर रखी जा सकती है, पढ़ें पूरी खबरराजनयिक को निष्कासित करने के बाद MEA की एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी अपनी एडवाइजरी में कहा कि 'कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों एवं नफरती हिंसा पर राजनीतिक उपेक्षा को देखते हुए वहां रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों एवं इस देश की यात्रा करने की सोच रहे नागरिकों को अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।' पढ़ें पूरी खबरकौन है शुभनीत सिंह, सिर्फ कनाडाई सिंगर या फिर खालिस्तान समर्थक?
शुभ विवादों में तब आए, जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर भारत का एक विकृत नक्शा शेयर किया था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को स्पष्ट रूप से हटा दिया गया था, पढ़ें पूरी खबरयह मेरी जिंदगी का बहुत मार्मिक क्षण, राजीव गांधी का सपना आधा ही पूरा हुआ...संसद में बोलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में नारीशक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया और सरकार से यह आग्रह किया कि जाति आधारित जनगणना करवाकर विधेयक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर निचले सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि कानून बनने के साथ इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि इसे लागू करने में देरी भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी होगी। पूरी खबर पढ़ेंबताओ किसने झूठ बोला? अनुच्छेद 370 पर बोले उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम बड़े अजीब दौर से गुजर रहे हैं। समझ नहीं आता है कि किसकी बातों पर भरोसा किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में कुछ कहा जाता है और सुप्रीम कोर्ट के बाहर दूसरी बात कही जाती है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग बयान दिए गए जिन्हें समझना मुश्किल था। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया गया था और तब कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर को अभी पूरी तरह से मुल्क के साथ जोड़ा नहीं गया था और अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब इसे पूरी तरह से मुल्क के साथ जोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार के वकील ने कहा कि इसे हटाना ज़रूरी था क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोग खुद को देश के बाकी हिस्सों से अलग मानते थे और यह इस सोच को दूर करने के लिए किया गया था। कुछ दिनों के बाद हमने एलजी को यह कहते हुए सुना कि वह तब तक जम्मू-कश्मीर में हैं। जब तक वह जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह से देश के साथ जोड़ नहीं देते। बताओ किसने झूठ बोला? उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कहते हैं कि क्योंकि 80% लोग उन्हें पसंद करते हैं तो यहां चुनाव की जरूरत नहीं है, चुनाव कराइए, अगर जम्मू-कश्मीर के 50% लोगों ने भी NOTA दबाया तो मैं सियासत छोड़ दूंगा और खुद उपराज्यपाल की ताजपोशी करूंगा।विधान सभाओं और लोकसभा-राज्यसभा में SC/ST/OBC महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए-नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम शुरू से महिला आरक्षण बिल की मांग कर रहे हैं। इसके साथ हमने और भी मांग की थी लेकिन वह नहीं हुआ। हर दस साल में(जनगणना) हो जानी चाहिए थी जो नहीं हुई। हमने महिलाओं के हित में सबसे पहले काम किया। महिला भर्ती, स्कूल सहित अन्य क्षेत्र में महिलाओं के हित में काम किया। महिलाओं को आरक्षण बिल्कुल मिलना चाहिए इसी प्रकार से हमारी मांग है कि SC/ST, पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी विधान सभाओं और लोकसभा-राज्यसभा में आरक्षण मिलना चाहिए।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: बप्पा की मूर्ति ले जाते वक्त बिजली की चपेट में आया युवक, मौत
निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के ट्रूडो के आरोप ‘शर्मनाक' : अमेरिकी विशेषज्ञ
अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का हाथ होने के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को ‘शर्मनाक और निंदनीय’ करार देते हुए अमेरिका से इसका हिस्सा न बनने का आग्रह किया है। हडसन इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक में आयोजित एक पैनल चर्चा में अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने दावा किया कि ट्रूडो उन लोगों के हाथों की कठपुतली बन रहे हैं, जो खालिस्तानी आंदोलन को अहं और लाभ के आंदोलन के रूप में देखते हैं। कनाडाई नागरिक निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का हाथ होने के ट्रूडो के आरोपों के बाद कनाडा और भारत ने अपने-अपने देश में एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनयिक को मंगलवार को निष्कासित कर दिया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘बेबुनियाद’ बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज किया था। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल निज्जर (45) की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गत 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: सिंगापुर के सांसदों ने मंत्री ईश्वरन को संसद से निलंबित करने का प्रस्ताव खारिज किया
सिंगापुर के सांसदों ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दायरे में आए परिवहन मंत्री एस ईश्वरन को संसद से निलंबित करने के विपक्षी दल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सांसदों ने ईश्वरन के खिलाफ जांच संपन्न होने के बाद इस मामले पर विचार करने के पक्ष में वोट किया। सदन की नेता इंद्राणी राजा ने मंगलवार को दो घंटे चली बहस के दौरान कहा कि अगर ईश्वरन पर आपराधिक आरोप लगाए जाते हैं, तो सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) उनके सांसद भत्ते को वापस लेने पर विचार करेगी। प्रोग्रेस सिंगापुर पार्टी (पीएसपी) के प्रस्ताव में ईश्वरन को संसद के मौजूदा सत्र के शेष भाग के लिए एक सांसद के तौर पर निलंबित करने का आह्वान किया गया था। ईश्वरन को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) उनसे जुड़े मामले की जांच कर रहा है। यह जांच सिंगापुर में आयोजित एफ1 दौड़ से संबंधित है।न्यूजीलैंड में 5.6 तीव्रता का भूकंप
न्यूजीलैंड में बुधवार सुबह 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप क्राइस्टचर्च से लगभग 124 किलोमीटर पश्चिम में मध्य साउथ आईलैंड में आया और इसका केंद्र जमीन में 11 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई वाले भूकंप के झटकों की तीव्रता अक्सर अधिक महसूस होती है। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है और उसे फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। जियोनेट निगरानी एजेंसी के अनुसार, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने भूकंप के झटके और धरती में तेज कंपन महसूस होने की जानकारी दी। भूकंप के कारण कई बार आपातकालीन अलार्म भी बजे। न्यूजीलैंड भूकंप के प्रति संवेदनशील देशों में शामिल है। देश प्रशांत सागर के चारों ओर मौजूद भूकंपीय दोष ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखीय विस्फोट आम हैं।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: महिला आरक्षण पर आसान नहीं आगे की राह, समझें- कैसे
हिंदुस्तान में जिस आधी आबादी (महिलाओं) को लंबे समय तक "साइलेंट" समझा गया, फिलहाल वही राजनीति के केंद्र में है। वजह- महिला आरक्षण बिल (नारीशक्ति वंदन विधेयक) है। भले ही यह संसद के निचले सदन में पेश किया जा... पढ़ें, पूरी खबर।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: महिला विधेयक पर चिदंबरम का कटाक्ष- इसे 'नारी शक्ति उपहास अधिनियम' कहा जाए
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किये गए महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रस्तावित कानून एक "चुनावी जुमला" है और इसे 'नारी शक्ति उपहास अधिनियम' कहा जाना चाहिए। सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाला एक संवैधानिक संशोधन विधेयक मंगलवार को संसद के निचले सदन में पेश किया। इसे 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' कहा गया है। चिदंबरम ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लोकसभा में आज पेश किया गया महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की भ्रामक राजनीति का एक विशिष्ट उदाहरण है। इस विधेयक को 'नारी शक्ति मॉकरी अधिनियम' नाम से संबोधित किया जाना चाहिए।" उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक भारत की महिलाओं का ''उपहास '' उड़ाता है और उनसे अगली जनगणना का इंतजार करने को कहता है।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: महिलाओं के लिए आरक्षण में ओबीसी कोटा नहीं होने से निराश हूं : उमा भारती
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाले विधेयक में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने मांग की कि महिला कोटे की आधी सीटें एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित की जाएं और मुस्लिम समुदाय की पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी इसका लाभ मिले। इससे पहले मंगलवार को दिन में भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया। इसमें प्रस्ताव है कि आरक्षण 15 साल तक जारी रहेगा और एससी/एसटी के लिए आरक्षित सीटों में महिलाओं के लिए भी एक तिहाई कोटा होगा। उन्होंने यहां ‘पीटीआई/भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया, लेकिन मुझे कुछ निराशा भी हो रही है क्योंकि यह ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण के बिना आया है। अगर हम ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित नहीं करते हैं, तो भाजपा में उनका विश्वास टूट जाएगा।’’ भारती स्वयं भाजपा की एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: समझ से परे है कि वे महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू क्यों नहीं करना चाहते- पायलट
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले लाया जाना चाहिए था। अब इस विधेयक को पारित होने के साथ ही लागू कर देना चाहिए।पायलट ने कहा, ‘‘यह विधेयक पहले आना चाहिए था। जहां तक मुझे जानकारी मिली है, मैंने सुना है कि इसे 2029 में लागू किया जाएगा। वे इसे अभी क्यों लागू नहीं करना चाहते हैं यह समझ से परे है।’’ पायलट ने मंगलवार रात मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर सरकार की मंशा सही होती तो वह सभी से बात करती।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पार्टी के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के लिए जयपुर आएंगे। खरगे और गांधी 23 सितंबर को जयपुर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।’’ इस साल कोटा में छात्र आत्महत्याओं की रिकॉर्ड संख्या पर बोलते हुए, पायलट ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है और कारण जानने के लिए काउंसलिंग के साथ-साथ उचित जांच भी की जानी चाहिए।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: महिला आरक्षण बिल ला PM ने रक्षा बंधन का तोहफा दिया- भाजपा
भाजपा की दिल्ली इकाई ने गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाओं को दिया गया रक्षा बंधन का तोहफा करार दिया। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए सरकार ने मंगलवार को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए विधेयक पेश किया।भाजपा की दिल्ली इकाई की महिला पदाधिकारियों ने अपनी बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘गणेश चतुर्थी पर महिला आरक्षण विधेयक लाकर प्रधानमंत्री ने भारत की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है।’’ महासचिव कमलजीत सहरावत, सचिव बांसुरी स्वराज और महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: "गंभीर मामला है, दुनिया भर के सिखों पर असर होगा"
खालिस्तानी नेता की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के राजनयिक संबंधों में आयी खटास की पृष्ठभूमि में एसजीपीसी ने मंगलवार को कहा कि मामला ‘बहुत गंभीर’ है और इससे पूरी दुनिया में रहने वाले सिख प्रभावित होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा जून में सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ‘भारत सरकार के एजेंटों’ की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद कनाडा और भारत ने अपने यहां से एक-दूसरे के एक-एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। वहीं भारत ने ट्रुडो के इस दावे को ‘बेतुका’ और निजी हित से ‘प्रेरित’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कहा कि हालांकि भारत सरकार ने कनाडाई सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया और एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित भी कर दिया है, लेकिन यह मामला ‘बहुत गंभीर’ है और वैश्विक स्तर पर सिखों को प्रभावित करेगा। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्र से भारत में सिखों के मुद्दों को सुलझाने और विदेशों में रहने वाले सिख समुदाय की समस्याओं और भावनाओं को समझकर उचित और सार्थक समाधान की ओर बढ़ने की अपील की।Aaj ki Taza Khabar, 20 September 2023: झारखंड के हिस्सों में आज से तीन दिनों तक होगी भारी बारिश!
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के कुछ हिस्सों में बुधवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 22 सितंबर तक मुख्य रूप से झारखंड के दक्षिणी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे झारखंड के बड़े हिस्से में पानी बरसेगा। राज्य के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।" मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को दक्षिणी और मध्य झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है, जिसमें रांची समेत अन्य आठ जिले शामिल हैं। अगले दिन कम दबाव वाले क्षेत्र का असर राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से पर पड़ सकता है।'51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस' गृह मंत्री शाह का वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी ने बोला हमला
हरियाणा के गांव में पुलिस ही डिटेन हो गई, लोगों को नोटिस देने गई थी, बंधक बन गई; देखिए वीडियो
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', अभिजीत दिपके समेत CJP प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के अरविंद केजरीवाल
ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत- राहुल गांधी का बड़ा हमला
CJP Protest: छत्रसाल स्टेडियम बना अस्थाई डिटेंशन सेंटर, छावनी में तब्दील हुई पूरी दिल्ली
© 2026 Times Horizon Private Limited
