LIVEताजा खबर, 20 नवंबर 2023 : बांके बिहारी मंदिर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के टनल में फंसे मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच का पाइप

ताजा खबर, 20 नवंबर 2023 : बांके बिहारी मंदिर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के टनल में फंसे मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच का पाइप
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें : उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए आज 9वें दिन बड़ी राहत मिली। मजदूरों तक छह इंच वाली पाइप पहुंच गई है, जिसके माध्यम से अब उन्हें अच्छा खाना मिल सकेगा, जिससे उन्हें सुरंग के अंदर रेस्क्यू पहुंचने तक सेफ रहने में काफी मदद मिलेगी वहीं राम रहीम की फरलो मंजूर हो गई है। जिसके कारण एक बार फिर राम रहीम जेल से बाहर आएंगे। बता दें राम रहीम फरलो की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहेंगे उधर राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच आज कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने केकड़ी (अजमेर) में जनसभा के दौरान कहा कि राजस्थान में हमारे सारे नेता-कार्यकर्ता एकजुट होकर रणभूमि में उतरे हैं, भाजपा पूरी तरह से बिखरी हुई पार्टी है वहीं दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगे उधर रविवार को इंफाल हवाई अड्डे के पास अज्ञात उड़ने वाली वस्तु यानि यूएफओ (UFO) देखे जाने की सूचना के बाद भारतीय वायु सेना भी अलर्ट मोड में है। इस सूचना के मिलने के तुरंत बाद वायुसेना ने यूएफओ खोजने के लिए अपने दो राफेल लड़ाकू विमान भेजे वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण से संबंधित मुद्दों का समाधान करेगी, आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के बड़े अपडेट्स...
रक्षा क्षेत्र में भारत को मिली एक और बड़ी सफलता
भारतीय सेना के पास एलसीए तेजस का एडवांस्ड वर्जन मार्क-1 ए विमान पहले से ही है। एयर फोर्स के पास उपलब्ध यह विमान एक फाइटर जेट है जो 2205 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा में उड़ता है,
पढ़ें पूरी खबरपैसे देकर छपवा रहे कांग्रेस की लहर वाली खबरें पीएम मोदी का गहलोत पर आरोप
राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री रोजाना राजस्थान में जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान में हिंदुत्व पर भाजपा का फोकस, मैदान में उतारे हैं 3 संत
जस्थान में भाजपा ने तिजारा, पोखरण और हवा महल में कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ तीन हिंदू संतों को मैदान में उतारा है,
पढें पूरी खबरबांके बिहारी मंदिर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इलाहबाद हाईकोर्ट ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के चारों ओर एक कॉरिडोर बनाने की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को मंजूरी दे दी है,
पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी के बीकानेर में रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
राजस्थान चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है इसे लेकर सारी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं पीएम मोदी भी राजस्थान के बीकानेर में रोड शो करने पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर राम रहीम की फरलो हुई मंजूर, रेप-मर्डर केस में काट रहे सजा
राम रहीम की फरलो मंजूर हो गई है। जिसके कारण एक बार फिर राम रहीम जेल से बाहर आएंगे। बता दें राम रहीम फरलो की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहेंगे,
पढ़ें पूरी खबरAyodhya Ramlala Pran Pratistha: अयोध्या में बसाई जा रही विश्व स्तरीय टेंट सिटी
अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम में शामिल होने आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बड़ी व्यवस्था की जा रही है। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है,
पढ़ें पूरी खबर भारत का सबसे रहस्यमी मिसाइल, जिसके बारे में दुनिया को है सबसे कम जानकारी
डीआरडीओ के पोस्टर के अनुसार, मिसाइल एक ठोस ईंधन वाले रॉकेट मोटर बूस्टर द्वारा संचालित है, जो मिसाइल को एक निश्चित पूर्व-निर्धारित ऊंचाई और वेग तक ले जाता है,
पढ़ें पूरी खबरइंदौर में जन्मे लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल आम चुनावों के लिए लेबर पार्टी के उम्मीदवार
भारतीय विदेश में भी अपने देश का परचम फहराने में पीछे नहीं है, ऐसे ही लंदन के व्यापार मामलों के उप महापौर राजेश अग्रवाल को लेबर पार्टी ने अगले आम चुनाव में लीसेस्टर ईस्ट संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है,
पढ़ें पूरी खबर'हलाल सर्टिफाइड प्रोडेक्ट' पर एक्शन शुरू, FSDA की टीम की कानपुर और लखनऊ में छापेमारी
योगी सरकार के द्वारा हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट पर की गई पाबंदी के बाद एफएसडीए की टीम सक्रिय हो चुकी है,
पढ़ें पूरी खबरUttarakhand Tunnel:'मिशन 41' को मिलेगी जीत
Tunnel Rescue Operation में कर्मचारियों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है,
पढ़ें पूरी खबर कोलकाता में एक लाख लोग एक साथ करेंगे भगवद्गीता का पाठ
सुकांत मजूमदार ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उस दिन एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे,
पढ़ें पूरी खबरतेलंगाना में गिरा निर्माणाधीन स्टेडियम, मलबे में दबने से गई दो लोगों की जान
तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम गिरने से दो लोगों की मौत जबकि कई घायल लोग घायल हो गए,
पढ़ें पूरी खबर अयोध्या के भव्य राम मंदिर निर्माण में 4 लाख गांव के भक्तों का योगदान
विश्व हिन्दू परिषद ने 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक बहुत बड़ा कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन के तहत राममंदिर निर्माण के लिए नौ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई और इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाया,
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान चुनाव: 236 उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड
पिछले चुनाव में 597 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे और इस बार यह संख्या बढ़कर 651 हो गई है, जो बताता है कि अपना भाग्य आजमाने उतरे उम्मीदवार पहले से ही अति समृद्ध हैं,
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP पूरी तरह बिखरी हुई
प्रियंका ने कहा कि अगर कोई धर्म या जाति के आधार पर वोट मांग रहा है तो इसका मतलब है कि वह काम के आधार पर वोट नहीं मांग सकता,
पढ़ें पूरी खबर अदालत ने आप नेता संजय सिंह की याचिका पर केंद्र, ईडी से जवाब मांगा
सीबीआई और ईडी के अनुसार अब समाप्त की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में बदलाव करते हुए अनियमितताएं की गई थीं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया,
पढ़ें पूरी खबर अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में आज दोपहर 1:48 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।
चंद्रबाबू नायडू को मिली नियमित जमानत
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कौशल विकास मामले में पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को नियमित जमानत दे दी। नायडू 28 नवंबर तक अंतरिम जमानत पर हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करेंगे सैम अल्टमैन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने ट्वीट किया कर बताया कि सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे।